March 9, 2026
जनगणना 2027 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर । भारत की जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकानों के सूचीकरण और मकान गणना के लिए जिला, नगर निगम तथा चार्ज अधिकारी स्तर के शासकीय सेवकों के छह दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर के समीक्षा भवन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्रगुप्त, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था राकेश रंजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं, मकानों के सूचीकरण तथा गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी शासकीय सेवकों को दी जा रही है, […]