Category Archives: भागलपुर

Noimg

बाइक चोरी मामले में घटना के महज 04 घंटे के अंदर बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को वादी कुमार गौरव के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि रंगरा थानांतर्गत खुशी जिम सेंटर के बाहर से इनकी पैशन प्रो मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन संख्या- बीआर- 10 एस 2476 को चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 221/25, धारा- 303(2) बीएनएस दर्ज त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर महज 04 घटे के अंदर कांड में चोरी गई पैशन प्रो बाइक के साथ अभियुक्त गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी गौरव कुमार पिता विलाश सिंह को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

कोसी की सपनी नदी पर बनेगा 225 फीट लंबा पक्का पुल, लागत 7.19 करोड़ रुपये; टेंडर प्रक्रिया पूरी ||GS NEWS

DESK20250

नावगछिया : बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत अंतर्गत कोसी की कोख में बसे आहुति गांव के समीप सपनी नदी पर लगभग 7 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से 225 फीट लंबा पक्का पुल बनाया जाएगा। पुल निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। यह पुल हरियो पंचायत के गोविंदपुर-मुसहरी, कहारपुर और आसपास के गांवों को भागलपुर जिला मुख्यालय, नवगछिया अनुमंडल और बिहपुर प्रखंड मुख्यालय से सीधे जोड़ने का कार्य करेगा। इस पुल के बनने से खासकर क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा, जिन्हें अब तक खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बिहपुर के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र मंडल […]

Noimg

जिला पदाधिकारी द्वारा बालिका को दिया गया गोद ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा 9 माह की एक बालिका, जो परित्यक्त अवस्था में प्राप्त हुई थी और रेस्क्यू के उपरांत विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान भागलपुर मे आवासित थी, के दत्तक ग्रहण मामले की सुनवाई मंगलवार को की गई और औपचारिक रूप से गोवा के दत्तक ग्राही माता-पिता को गोद दिया गया। जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा दत्तक ग्राही माता-पिता को बालिका के सर्वांगीण विकास पर संजीदगी से ध्यान देने को कहा गया। इस अवसर पर बाल संरक्षण इकाई, भागलपुर के सहायक निदेशक बेबी रानी एवं अन्य उपस्थित थे। DESK2025

Noimg

दिव्यांग खिलाड़ियों हेतु भागलपुर जिला में स्टेट वाइड पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, 2025 का होगा आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

पैरा बैडमिंटन एवं पैरा ऐथलेटिक्स खेल विद्या हेतु लिया जा रहा है ऑनलाइन आवेदन भागलपुर । भागलपुर जिला अंतर्गत सभी दिव्यांग खिलाड़ियों हेतु भागलपुर जिला में स्टेट वाइड पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन इसी माह में किया जाएगा। भागलपुर जिला में सैंडिस कंपाउंड में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें पैरा बैडमिंटन एवं पैरा ऐथलेटिक्स खेल विद्या शामिल है। ऐसे खिलाड़ी जो इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह अपना पंजीकरण आवेदन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के पोर्टल(https://biharsports.org/parasports2025) पर कर सकते हैं। वर्तमान में भागलपुर जिला अंतर्गत कुल 35 आवदेन प्राप्त हो चुके हैं। DESK2025

Noimg

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर विदेशी झंडा लहराने और आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में चार युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर विदेशी झंडा लहराने और आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस की तकनीकी सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और उनकी लोकेशन ट्रेस कर उन्हें सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। उनकी पहचान मुहम्मद अरमान, मुहम्मद सानू, मुहम्मद मुजम्मिल और मुहम्मद जावेद के रूप में हुई है। रेल थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश […]

Noimg

विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर विधि-व्यवस्था संबंधित बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत तथा नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतदान केंद्रों की भेद्यता एवं संवेदनशीलता के आधार पर मैपिंग करने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने तीनों अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को 10 सितंबर तक यह कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले में कुल 2678 मतदान केंद्र हैं, जो 1288 भवनों में […]

Noimg

भागलपुर में बदला मौसम का मिजाज, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। दिन के समय आसमान में अचानक बादल छा गए और तेज़ हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बदलाव ने जहां आम लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं इससे किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई। पिछले कई दिनों से जिले में तेज़ धूप और उमस का प्रभाव बना हुआ था, जिससे खेत सूखने लगे थे और धान की फसल पर बुरा असर पड़ रहा था। कई खेतों में दरारें तक पड़ गई थीं, जिससे किसान चिंतित थे कि इस बार पैदावार घट सकती है। लेकिन सोमवार की बारिश ने खेतों को राहत दी है। मिट्टी में नमी लौटने से फसल को संजीवनी मिल गई है। किसानों […]

Noimg

डीजे की धुन पर देसी कट्टा लहराते युवक का वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला गोराडीह प्रखंड के कासिमपुर गांव इटावा का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर डीजे की धुन पर डांस कर रहा है।हालांकि इस वायरल वीडियो की हमारे चैनल द्वारा स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इसमें युवक निडर होकर कट्टा लहराता नजर आ रहा है।इस मामले को लेकर भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि वीडियो प्रकाश में आया है। इसके संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और गोराडीह थाना को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित युवक के खिलाफ कार्रवाई की […]

Noimg

दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहर में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हृदय कांत ने शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने विभिन्न पूजा समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि सभी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। एसएसपी हृदय कांत ने जानकारी दी कि दुर्गा पूजा […]

Noimg

नवगछिया में भाजपा नेताओं की प्रेस वार्ता: विकास योजनाओं पर दिया जोर, ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क का किया उल्लेख ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी एवं विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। प्रेस वार्ता के दौरान सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार, दोनों मिलकर राज्य के सर्वांगीण विकास की गति को लगातार बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को गांव-गांव में व्यापक समर्थन प्राप्त है और लोगों को उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है। उन्होंने नवगछिया में बन रहे महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज का उल्लेख करते हुए कहा कि यह ओवरब्रिज शीघ्र ही आमजनों को समर्पित कर दिया […]