5
(1)

पूर्णिया में पहली बार इस्कॉन सेंटर की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों के अनुसार जन्माष्टमी समारोह में देश-विदेश से श्रद्धालु एवं भक्त शामिल होंगे। कार्यक्रम में भारतीय प्राचीन परंपराओं के साथ आधुनिक शैली में भजन संध्या एवं भजन क्लबिंग का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विदेशी भक्तों द्वारा कार्यक्रम का संचालन और भक्ति प्रस्तुतियां होंगी। जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का 108 प्रकार के द्रव्यों से महाअभिषेक, 1008 प्रकार के व्यंजनों का भोग, महाआरती तथा झूला उत्सव आयोजित किया जाएगा।

इस्कॉन पूर्णिया सेंटर की ओर से बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति एवं सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजकों का कहना है कि वे जन्माष्टमी के इस आयोजन को पूर्णिया के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल करना चाहते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी के बीच भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत किया जा सके।

आयोजन समिति ने पूर्णिया एवं आसपास के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम रविवार, 9 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे इस्कॉन सेंटर, संजय होटल के पीछे आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम में सहभागिता की पुष्टि के लिए 9470023099 नंबर पर संदेश भेजने का अनुरोध किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: