Category Archives: भागलपुर

शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित माता विषहरी व सती बिहुला का हुआ नम आंखों से विसर्जन ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर,शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित माता विषहरी व सती बिहुला की स्थापित प्रतिमा का विसर्जन आज किया जा रहा है। प्रतिमा विसर्जन को लेकर शोभायात्रा मार्ग में मेला लगा हुआ है। अहले सुबह से ही मंदिरों से माता विषहरी और सती बिहुला की प्रतिमा निकल चुकी है और सभी मूर्तियां स्टेशन चौक पहुंचकर लाइन में लगकर विसर्जन घाट की ओर निकल पड़ी है। विसर्जन के रास्ते पर लोगों का हुजूम नजर आ रहा है। वही भक्त माता को विदाई दे रहे हैं। विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से हर एक चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। जिससे कहीं से भी कोई अप्रिय […]

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में मना जन्माष्टमी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया- तेजस्वी पब्लिक स्कूल सिंघिया मकन्दपुर गोसाईगांव 14 नंबर रोड में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राधा कृष्ण की भूमिका में प्रिंस राज, कृष्णा, एवं रूही, यूसीका, अनिका, ने सबों को हर्षित कर दिया। बच्चों ने “हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की ” वो कृष्णा है के गाने पर डांस किया । बच्चे मटकी को फोड़ने एवं राधा-कृष्ण के गानों पर झूमते रहे एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी की एक दूसरे को बधाई दी।विद्यालय के संचालक सीपीएन चौधरी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मुस्कान , नितिन कुमार, प्रेरणा सिन्हा रिया कुमारी आदि। प्राचार्य सीपीएन चौधरी ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर संबोधित किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक अधिवक्ता रीता कुमारी छात्र-छात्रा […]

भागलपुर के कहलगाँव में एनटीपीसी के राख से आसपास के कई गाँव के लोग परेशान, नवजात हो रहे हैं बीमार ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के एनटीपीसी कहलगाँव से निकला राख लोगों के लिए परेशानी बन चुका है। तेज हवा चलने के बाद पूरा इलाका राख से भर जाता है आसपास के दो पंचायत इससे ज्यादा प्रभावित हैं। खेतों में लगे फसलों को खासा नुकसान हो रहा है। घरों में खाने के सामानों व पानी पर राख बैठता है इसके साथ ही ज्यादा प्रभावित बूढ़े व नवजात बच्चे हैं एनटीपीसी के राख से इन्हें खाँसी व अस्थमा की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। नवजात बच्चे की माँ ने बताया कि वो अपने बच्चे को बाहर तक नही ले जा पाती खिड़की ,रौशनदान गेट सब बन्द रखते है लेकिन फिर भी परेशानी है बच्चा बीमार रहता है। खाना पानी राख से […]

भागलपुर में स्कूल की बदहाली देख आप भी रह जाएंगे तंग, अपने भाई की स्कूल की स्थिति बदहाली देख खुद बन गए रिपोर्टर||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/निभाष मोदी, भागलपुर,नाथनगर| एक फिल्म का मशहूर डायलॉग है कि भगवान का भरोसा मत बैठिए क्या पता भगवान भी आपके भरोसे बैठा हो, क्या आज के परिस्थिति में हम यह कह सकते हैं कि सरकार के भरोसा मत बैठिए सरकार आपके भरोसा बैठी हो, क्योंकि इसे चरितार्थ किया है 17 साल के बच्चे ने, अपने छोटे भाई के स्कूल की दुर्दशा को देखकर उसने किसी के भरोसे बैठना सही नहीं समझा,हाथ में लकडी ली, और लकड़ी को माइक समझा और माइक के सहारे अपनी रिपोर्ट को तैयार कर दी, और वो सबके सामने रख दी ! Vo1- जिला मुख्यालय से महज पन्द्रह किलोमीटर दूरी पर अवस्थित नाथनगर के भतोरिया पंचायत के मध्य विद्यालय स्कूल की बदहाली की तस्वीर 17 वर्षीय […]

पक्की सराय के शाहपुर से दो चचेरे भाई 12 अगस्त को हुए थे लापता, एक की मिली गंगा नदी किनारे लाश, दूसरे का अभी भी नहीं चल पाया है कुछ पता ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर, घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय शाहपुर के दो चचेरे भाई गोविंद कुमार और नीरज कुमार 12 अगस्त से ही घर से लापता हो गए थे, जिसको लेकर परिजनों ने घोघा थाने में अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था ।वहीं लापता नीरज कुमार का शव कहलगांव के पकड़तल्ला के गंगा घाट किनारे से बरामद किया गया है। परिजनों का कहना था कि नीरज की विवाहिता प्रेमिका के द्वारा उसे फोन कर बुलाया गया था और तब से वह और उसका चचेरा भाई गायब था। वही नीरज के शव मिलने के बाद घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस अब नीरज के चचेरे भाई गोविंद की तलाश में लगी हुई है। वहीं इस मामले […]

भवानीपुर पुलिस ने गश्ती दौरान तीन बाइक सवार को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया || GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के पहाङपुर ढाला पर बुधवार की देर रात भवानीपुर पुलिस ने गश्ती दौरान तीन बाइक सवार युवक को हथियार देशी कट्टा लोडेड व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब का खेप डिलीवर होने वाला जिसको लेकर दो तीन टीम बनाकर पहाङपुर गांव में गये. ढाला पर पहुंचने पर पैंकात की ओर से एक बाईक पर तीन सवार युवक डेसम कुमार पिता उमेश शर्मा,नीतीश कुमार पिता सुबोध शर्मा दोनों बालिक तथा सुजीत कुमार पिता बौकु तांती नाबालिग तीन पहाङपुर निवासी था. बाईक को रोक पूछताछ करने पर युवक इधर उधर करने पर जांच किया तो एक देशी कट्टा लोडेड व एक कारतूस बरामद किया. बोला हम […]

बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के लिये खिलाडियों की नीलामी 26 को ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – 9 से 11 सितंबर तक प्रथम बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का आयोजन नवगछिया व भागलपुर के विभिन्न मैदानों पर बिहार राज्य बाल संघ के निर्देशानुसार एवं नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के द्वारा आयोजित होगा.बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरीशंकर व राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने गुरूवार को बताया कि पहली बार आयोजित हो रहे इस बाल बैडमिंटन प्रीमियर लीग में सिर्फ चार टीमों को खेलने की अनुमति दी गई है .इस प्रीमियर लीग के बुधवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया। वहीं  ए,बी व सी कैटगरी में चयनित संभावित खिलाड़ियों के नामों की सूची जारी करते हुए बताया कि सेंटर के लिए बादल […]

स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन में सुधार को लेकर हो रही है परेशानी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में इन दिनों चल रही स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर छात्र काफी परेशान हो रहे हैं. विश्वविद्यालय ने अपनी सारी कम्प्यूटर व्यवस्था यूएमआईएस को दे रखी है. जिसके माध्यम से ही विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. जहां इस समय भी अधिकांश कॉलेजों में काफी सीटें खाली पड़ी हैं और छात्र नामांकन के लिए कॉलेजों का चक्कर काट रहे हैं. विश्वविद्यालय के अनुसार तीसरी मेधा सूची का नामांकन भी अंतिम चरण में है.  इसके साथ ही नामांकन के लिए आवेदन करने से छूट गए छात्रों को अंतिम मौका दिया गया है. इसके साथ ही जिन छात्रों ने पहले ही आवेदन किया था, लेकिन उनका नाम […]