5
(2)

जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयास से शुरू हुई व्यवस्था, लक्ष्य के प्रति ईमानदार व मेहनती विद्यार्थियों का होगा चयन

भागलपुर। जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयास से शहर के प्रतिष्ठित टेक्नो पॉइंट में आईआईटी-जेईई 2027 की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। यह पहल टेक्नो पॉइंट के निदेशक इंजीनियर अंशु सिंह के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।

ज्ञात हो कि टेक्नो पॉइंट भागलपुर का पहला कोचिंग संस्थान है, जो विगत 30 वर्षों से विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई एवं नीट की तैयारी करा रहा है। अब टेक्नो पॉइंट की ओर से जागृति चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। संस्थान के निदेशक इंजीनियर अंशु सिंह स्वयं आईआईटियन हैं और विगत 38 वर्षों से विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई की तैयारी करा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष विद्यार्थी आईआईटी मेन्स एवं एडवांस्ड में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

इंजीनियर अंशु सिंह का उद्देश्य है कि आर्थिक कारणों से किसी भी प्रतिभावान विद्यार्थी को कोचिंग से वंचित न होना पड़े। आने वाले दिनों में भागलपुर में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करने की योजना है। हालांकि, इसके लिए ऐसे विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जो अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार, अनुशासित और परिश्रमी हों।

फिलहाल आईआईटी-जेईई 2027 की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। इंजीनियर अंशु सिंह, जो गणित के अनुभवी शिक्षक हैं, स्वयं विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाएंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन एक घंटे का टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को समय प्रबंधन तथा कठिन प्रश्नों को निर्धारित समय में हल करने का नियमित अभ्यास कराया जा सके।

निशुल्क कोचिंग की कक्षाएं लालबाग, तिलकामांझी स्थित टेक्नो पॉइंट में संचालित होंगी। इच्छुक विद्यार्थी आधार कार्ड, प्रमाण-पत्र एवं फोटो के साथ अपना आवेदन संस्थान के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

12वीं उत्तीर्ण अथवा वर्तमान में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों का चयन शनिवार, 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे टेक्नो पॉइंट, लालबाग, तिलकामांझी, भागलपुर में किया जाएगा।

विशेष जानकारी के लिए

अपना डिटेल /नाम , फोन नंबर लिखकर हमारे नंबर 9006 738704 पर भेज दें

फोन ना करें व्हाट्सएप से संपर्क करें

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: