


नवगछिया । राजकीय डिग्री महाविद्यालय, रंगरा चौक में प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सहायक प्राध्यापक (संविदा) डॉ. गुलशन कुमार रजक ने विद्यार्थियों को पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में बताया तथा इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. नवीन कुमार नीरज, पुष्पा कुमारी, कुमार गौरव, राजीव कुमार, डॉ. समीर कुमार, सौरभ कुमार एवं प्रिया कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। पुलिस पदाधिकारी राम दयाल सिंह ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं आवश्यक जानकारी से अवगत कराया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान सहायक प्रिंस राज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में छात्र-छात्राओं उषा कुमारी, काजल कुमारी, सबिता कुमारी, अंकिता कुमारी, सहदेव कुमार, गोपाल कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया।
















