5
(2)

नवगछिया । गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध के स्पर संख्या-7 के पास मंगलवार शाम गंगा का जलस्तर 32.07 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 31.60 मीटर है। इस तरह गंगा खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटबंध की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तटबंध पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिन स्थानों पर रेनकट हुआ था, वहां एनसी बोरा डालकर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।

वहीं, गोपालपुर के बलमतर बांध पर भी पानी का दबाव बना हुआ है। इसे देखते हुए जदयू नेता प्रमोद चौबे ने प्रशासन से बलमतर बांध की लगातार निगरानी किए जाने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: