Category Archives: भागलपुर

कल 14 जुलाई को श्रावणी मेला उद्घाटन को लेकर विधायक ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ किया स्थल निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के सुलतानगंज के अजगैबीनाथ में 14 जुलाई को विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला उदघाटन को लेकर स्थानीय विधायक डॉ.प्रो.ललित नारायण मंडल,कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार ,बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, थानाध्यक्ष लाल बहादुर सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने जहाज घाट मे बने प्रधानमंत्री योजनाओं के तहत नमामि गंगे घाट मे उदघाटन स्थल का स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया । इस दौरान विधायक डॉ.प्रो.ललित नारायण मंडल ने बताया कि श्रावणी मेला उदघाटन उप मुख्यमंत्री तार केश्वर प्रसाद के अलावा कई मंत्री के द्वारा दीप प्रज्वलित व फीता काटकर व लाइव प्रोग्राम हंसराज कलाकार के द्वारा किये जाएगें।इसकी तैयारी जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। मौके पर एनडीए कार्यकर्ता संजय चौधरी, अरुण चौधरी, प्रो.संजय मंडल,गौतम सिन्हा, सदानंद सिंह,प्रेमप्रभा सिन्हा, […]

सब्जी तोड़ने खेत गई महिला को सांप नें काटा, गयी जान ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के गोसाईंदासपुर पंचायत के हरिदासपुर गांव निवासी अंबिका मंडल की 45 वर्षीय पत्नी कल्पना देवी की सर्पदंश से मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका अपने खेत सब्जी तोड़ने के लिए गई थी सब्जी तोड़ने के दौरान सांप ने पैर में काट लिया ।वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाने लगे तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।तभी परिजनों ने शव को लेकर नाथनगर थाना आए। जहां से पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भागलपुर भेज दिया है। DESK 04

अजगैबीनाथ घाट व जहाज घाट में कांवरियों के हजारों रुपये की हुई चोरी ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी पुलिस द्वारा एक पंडा व एक दुकानदार कि जमकर लाठी डंडे से पिटाई करने पर थाना मे पंडा व दुकानदार ने जमकर किया हंगामा भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे गुरु पुर्णिमा के दिन जहाज घाट एंव अजगैबीनाथ गंगा घाट मे कांवडियों की भीड उमड पडी हैं।वहीं अजगैबीनाथ गंगा घाट एंव जहाज घाट मे दो कांवडियों का हजारों रुपये कि समान कि चोरी होने पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल जहाज घाट मे पहुची और एक दुकानदार व एक पंडा को पिटाई करने पर पंडा व दुकानदार के लोग सुलतानगंज थाने पहुचकर जमकर हंगामा किया।वहीं पंडा ने बताया कि जहाज घाट मे धनबाद के कांवडियों कि दो मोबाईल एंव 20 हजार रुपये कि चोरी हुई थी। इसी मे शहाबाद […]

बीडीओ ने कहा – बंदोबस्त पर्चा वाला जमीन खाली नहीं कर रहें अतिक्रमण कारी ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : प्रखंड के जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत में 22 बंदोबस्ती पर्चा वाले जमीन को गंगापुर दियारा बासी ने अतिक्रमण किया. जिसको मंगलवार को बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय सरकार व भवानीपुर पुलिस ने खाली करना गया जो नहीं मानने पर नवगछिया एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल से दूरभाष पर बात  किया तो उन्होंने कहा कि आप लोग को दूसरे जगह दिया जाएगा लेकिन नहीं माना.बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि अतिक्रमण कारी परिवार के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई सख्ती से किया जाएगा.अतिक्रमण मुक्त जल्द कर बंदोबस्त पर्चाधारी को दिलाया जाएगा. DESK 04

बिहपुर रेलवे स्टेशन पर भटक रहे बच्चे को रेल पुलिस ने किया चाइल्ड लाइन के हवाले ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मंगलवार को बिहपुर रेलवे स्टेशन पर भटक रहे एक दस वर्षीय बच्चे को रेल पुलिस थाने पर लाई. जहां नाम- पता पूछने पर बच्चे ने अपना नाम मनीष कुमार घर बिरौली थाना रूपौली जिला पूर्णिया बताया.वही प्रभारी रेल थानाध्यक्ष अजय सहनी ने बताया ने बच्चें के परिजनों से  संपर्क नही पाया.उसके बाद चाइल्ड लाइन सब सेंटर नवगछिया को सूचना दिया गया तो चाइल्ड लाइन के सदस्य मंटू कुमार पोद्दार रेल थाना बिहपुर पहुंचे और बच्चे को रेल थाना से प्राप्त किया.उसके बाद मंटू ने बताया की बच्चे को सीडब्ल्यूसी भागलपुर में बच्चे को प्रस्तुत करा बाल गृह भेज दिया जाएगा. DESK 04