Category Archives: भागलपुर

गुरु पूर्णिमा पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्वामी आगमानंद से ली गुरुदीक्षा ||GS NEWS

DESK 040

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बोले- गुरु के बिना ज्ञान नहीं नवगछिया (भागलपुर)। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा समारोह का शुभारंभ मंगलवार को स्थानीय बनारसी लाल सराफ कॉमर्स कॉलेज में प्रारम्भ हो गया। जहां कई जिलों और कई राज्यों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरुदीक्षा ली। इससे पहले श्रीगुरुपूर्णिमा समारोह का केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दीप प्रज्वलित कर गुरुमंच का उद्घाटन किया। जहां  विधान परिषद सदस्य डॉ संजीव कुमार सिंह, सराफ कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ उग्रमोहन झा, सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा, प्रभारी प्राचार्य मो नईम उद्दीन, सीए गौरीशंकर डोकानिया, संस्थापक सचिव संतोष सराफ, संरक्षक राम गोपाल सराफ सहित कई विद्वान भी शामिल […]

वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति का खाता खोलने ,वित्तीय प्रभार और प्रशिक्षण देने की मांग  ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – मंगलवार को बिहपुर प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष रवि प्रकाश भारती ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंप कर वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति का खाता खोलने ,वित्तीय प्रभार और प्रशिक्षण देने का मांग किया हैं. इसकी प्रतिलिपि  डीएम, एसडीओ नवगछिया ,डीडीसी भागलपुर ,पंचायती राज पदाधिकारी बिहार सरकार और पंचायती राज पदाधिकारी बिहपुर को भी दिया हैं. अपने आवेदन में बताया हैं की  नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का निर्वाचित होने से नौ महिना हो गया हैं। लेकिन अबतक प्रभार नही मिल पाया हैं.इससे पंचायत का विकास कार्य बाधित हो रहा हैं.वार्ड क्रियांवयन समिति का खाता नही खुल पाया हैं और ना ही वित्तीय प्रभार और प्रशिक्षण दिया गया हैं.पंचायत के कार्यपालक सहायक किसी भी वार्ड सदस्यों की समस्या नही सुनते हैं […]

साधोपुर मामला :  पुलिस की प्राथमिकी में मरे हुए लोगों का भी है नाम,बाहर कमाने वालों पर भी दर्ज की गई है प्राथमिकी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में रंगरा थाना द्वारा गांव के करीब एक सौ लोगों को नामजद और 300 लोगों पर अज्ञात प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस प्राथमिकी में कई तरह की त्रुटि दिख रही है. प्राथमिकी में मरे हुए लोगों का भी नाम दर्ज कर दिया गया है. गांव के स्वर्गीय बसंत मंडल की पत्नी सरली देवी का निधन करीब 2 साल पहले ही हो चुका है. इसके बावजूद पुलिस ने अपने प्राथमिक ही में मृत सरली देवी का नाम भी दर्ज कर दिया है. यही नहीं गांव के महेश्वर मंडल, किशन मंडल सहित अन्य कई लोग बाहर कम करते हैं. उनका नाम भी पुलिस ने एफआईआर में […]

जहाँगीपुर बैसी में लोगों के मदद में उतरें समाजसेवी सुरेंद्र कुमार सुमन, किया सूखा राशन का वितरण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर बैसी में लगातार कोसी नदी कटाव कर रही हैं । लगभग 25 से अधिक घर कोसी में विलीन हो चुके हैं लोगों के बीच त्राहिमाम की स्थिति है । लगभग 1 महीने से घरों में चूल्हे नहीं जले हैं वहीं पीड़ितों का आरोप भी है कि उन्हें किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिली है । मंगलवार को नवगछिया के समाजसेवी सह प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल के चैयरमेन सुरेंद्र कुमार सुमन अपने सहयोगियों के साथ जहांगीरपुर बैसी पहुंचे । जहां अपने सहयोगियों के साथ गांव के कटाव पीड़ित के बीच सुखा राशन का वितरण किया है वहीं उन्होंने कहा कि इस समय समाजसेवी, जनप्रतिनिधि को आगे आना चाहिए तत्काल राहत लोगों को देना अत्यावश्यक है […]

पुरैनी के निकट चांदन नदी में मिला अज्ञात शव ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के निकट चांदन नदी में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। बता दें कि कुछ ग्रामीणों ने चांदन नदी के किनारे बोरी में बंद एक व्यक्ति का शव को देखा। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना जगदीशपुर पुलिस को दिया गया । सूचना मिलते ही जगदीशपुर पुलिस थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में एसआई कृष्ण कुमार राय, एसआई अजय कुमार सहित दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब बोरी खोल कर देखा तो शव काफी सड़े गले स्थिति में था। अनुमान लगाया जाता है कि शव करीब 8 से 10 दिन पुराना है ।साथ ही शव का मूहॅ कपड़े से बंधा हुआ था और […]