July 25, 2025
भागलपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर से किसानों की फसलें तबाह, मुआवजे की मांग ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है और गंगा किनारे बसे कई गांवों के किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। खेतों में लगी सब्जियों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन बाढ़ के कारण उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया। न केवल फसलें खराब हो गई हैं, बल्कि उनके पास अब खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा है और दोबारा खेती शुरू करने के लिए संसाधन भी नहीं हैं। एक स्थानीय किसान विजय पोद्दार ने बताया, “गंगा का पानी खेतों में भर गया […]