Category Archives: भागलपुर

शिव योग में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व, बोल बम के जयकारों से गुंजायमान रहा शिवालय ||GS NEWS

DESK 040

रुद्राभिषेक के साथ श्रद्धालुओं ने किया भव्य श्रृंगार पूजा अर्चना रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर व भागलपुर के आसपास के शिवशक्ति मंदिर, मनासकामना नाथ मंदिर, बुढ़ानाथ मंदिर, भूतनाथ मंदिर , पीपल्लीधाम मंदिर, रेलवे कॉलोनी नयाचक, शिवपुरी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, मोहद्दीनगर, मिर्जान हाट के अलावे सभी शिवालयों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ शिवालय में उमड़ पड़ीl ओम नमः शिवाय के जयकारों के साथ भक्तों ने बेलपत्र फूल के साथ-साथ जल एवं दूध अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कई जगहों पर कलश शोभायात्रा व मेला का आयोजन भी किया गयाl शिवरात्रि को लेकर सभी शिवालय पूरी तरह सज धज चुके थे, श्रद्धालुओ मे बूढ़े […]

चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र मंदिर में भगवान वासुपूज्य की जयंती पर श्रद्धालुओं ने किया स्वर्ण, रजत एवं 1008 कलशों से जलाभिषेक ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर l भागलपुर नाथनगर दिगंबर जैन मंदिर सिद्ध क्षेत्र में भगवान वासुपूज्य की जयंती धूमधाम से मनाई गई l पूरे देश से श्रद्धालु भगवान वासुपूज्य की पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने यहां पहुंचेl धोती दुपट्टा केसरिया रंग का परिधान पहनकर श्रद्धालु जयघोष करते दिख रहे थे l इस अवसर पर भगवान वासुपूज्य स्वामी की प्रतिमा का स्वर्ण एवं रजत कलश से और 1008 कलश से जलाभिषेक किया गया फिर सभी श्रद्धालुओं द्वारा विश्व में शांति, दया और अहिंसा का माहौल बना रहे ऐसी कामना करते हुए मंत्र उच्चारण का कार्यक्रम हुआl वही जैनी श्रद्धालुओं ने मान स्तंभ की परिक्रमा भी की। श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र के मंत्री सुनील जैन ने कहा की आज हम लोग काफी खुश […]

नवगछिया पुलिस ने सौंदर्यीकरण को लेकर थाना प्रभारी को किया पृस्कृत || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया पुलिस सुशांत कुमार सरोज ने थाना के सौदर्यीकरण को लेकर रंगरा ओपी प्रभारी महताब खां को एक हजार रूपये का पुरस्कार दिया। सोमवार एसपी ने रंगरा ओपी का निरीक्षण किया। थाना की साफ सफाई व सौदर्यीकरण को लेकर रंगरा ओपी प्रभारी को एक हजार रूपये का आवार्ड दिया गया। जामादार ललन झा को पांच सौ रूपया, थाना के सभी चौकीदार को एक एक सौ रूपये का पुरस्कार दिया गया। थाना में निरीक्षण के दौरान कांड के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिए। कांडों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी करने को कहा। गिरफ्तारी पंजी, वारंटी पंजी, प्राथमिकी, रनिग रजिस्ट्रर की जांच किया गया। थाना में पंजी का रख रखाव काफी बेहतर था। DESK 04 B

बाल भारती विद्यालय के दो पूर्वर्ती छात्रों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए चयन || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय के दो पूर्वर्ती छात्रों का सरकारी मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए चयन किया गया है। जानकारी के अनुसार छात्र स्नेहिल राजीव का चयन वेल्लोर सरकारी मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु में हुआ। स्नेहिल राजीव का ऑल इंडिया रैंक 10295 था। स्नेहिल के पिता बालकृष्ण पंसारी नवगछिया के है। वही सौरभ कुमार का चयन एचबीटी मेडिकल कॉलेज कोपर हॉस्पिटल जूहू मुंबई में हुआ है। सौरभ के पिता मिथिलेश कुमार सिंह नवगछिया के हैं। सौरव का ऑल इंडिया रैंक 8392 है। बच्चों के शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ,उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव जगदीश प्रसाद मवंड़िया, प्राचार्य नवनीत सिंह प्रशासक डी पी सिंह ने छात्रों एवं उनके माता-पिता को ढेर सारी बधाइयां दी […]

विक्रमशिला सेतु पर गाड़ी खराब होने से लगा 10 किलोमीटर का लंबा जाम || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के विक्रमशिला सेतु पर गाड़ी खराब होने से जाम लग गया। जाम काफी लंबा था। जाम पुल से लेकर खगड़ा तक 10 किलोमीटर तक था। पुल के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार थी। जाम में बस, ट्रक, जीप, कार सहित कई वाहन घंटों फंसे रहे। जाम 11 बजे से ही लगा हुआ था। शाम के छह बजे तक क्लियर नहीं हुआ था। जाम में कई एम्बुलेंस भी फंसा हुआ था। रोगी के परिजन किसी तरह आरजू मिन्नत कर आगे बढ़ रहे थे। जाम से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस संबंध में परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्रमशिला सेतु के पाया नंबर 70 के पास ट्रक का टायर पंचर हो गया […]

महाशिवरात्रि में विधि व्यवस्था स्थापित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी की तैनाती || GS NEWS

DESK 04 B0

पुलिस जिला नवगछिया में महाशिवरात्रि के मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल के द्वारा शिवरात्रि के मौके पर विधि व्यवस्था स्थापित करने के लिए 74 जगहों पर दंडाधिकारी की तैनाती किया हैं। जानकारी के अनुसार नवगछिया अनुमंडल के सात प्रखंडों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 74 दण्डा अधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें भवानीपुर सहायक थाना क्षेत्र में 11, बिहपुर थाना क्षेत्र में छह, झण्डापुर सहायक थाना में दो, खरीक में चार, नदी थाना क्षेत्र में दो, नवगछिया थाना क्षेत्र में दस, ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में एक, कदवा सहायक थाना क्षेत्र में चार, परबत्ता में थाना क्षेत्र में आठ, गोपालपुर में 13, रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में नो एवं इस्माइलपुर में तीन दंडाधिकारी की […]

नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने थाने का किया औचक निरीक्षण , दिए कई निर्देश || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने रंगरा ओपी का निरीक्षण किया। प्राथमिकी पंजी, गुंडा पंजी, वारंटी पंजी व अन्य सरिस्ता की जांच किया। लंबित कांडों के शीघ्र ही निष्पादन करने का निर्देश दिया। प्रत्येक दिन बैंक में जाकर जायजा लें। रोड पर नियमित रूप से गश्ती करें। शराब की बरामदगी को लेकर नियमित रूप से छापेमारी किया जाए। महाशिव रात्रि को लेकर चौकस रहने के निर्देश दिया। रंगरा ओपी के साफ सफाई व सौदर्यीकरण के लिए सभी चौकीदार एक एक सौ रूपये का पुरस्कार दिया। एसपी स्वयं चौकीदार से मिलकर बात किया। बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया DESK 04 B