Category Archives: भागलपुर

बोले विधि एवं गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार – उत्तर प्रदेश के तर्ज पर बिहार में भी अब जैविक विधि से गन्ने की खेती को बढ़ावा ||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर प्रमंडल भागलपुर की ओर से गन्ना उद्योग विभाग एवं विधि विभाग बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार ने धार्मिक न्यास की परिसंपत्तियों एवं गन्ना उद्योग के विकास की प्रमंडल स्तरीय बैठक कई पदाधिकारियों के साथ समीक्षा भवन में की। विधि एवं गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने बैठक में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिला में गन्ना की खेती को विकसित किया जाएगा जिस तरह केंद्र सरकार की सहायता से उत्तर प्रदेश में जैविक तरीके से गन्ने की खेती की जा रही है उसी तर्ज पर अब बिहार में जैविक जैविक विधि से गन्ने की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा उसेसे जो गुड़ तैयार होता है वह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। […]

पुलवामा : शहीदों युवाओं द्वारा भावपूर्ण नमन कर सच्ची श्रद्धांजलि ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:- 14 फरवरी का दिन जम्मू-कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है. तीन बरस बीतें, लेकिन उस घटना के जख्म आज तक हरे हैं,जब आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमला किया था. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले  के लेथपोरा में आतंकियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के काफिले में घुसकर विस्फोटकों से लदी कार टकरा दी थी. इसके बाद सीआरपीएफ की बस में धमाके से देश दहल गया था! पुलवामा हमले के शहीदों के सम्मान में श्री सदगुरू साईंनाथ सेवा समिति नवगछिया के द्वारा साईंनगर सहौरा के समीप वीर शहीद अखिलेश यादव के सम्मारक स्थल पर शहीदों के सम्मान में कैंडल जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इस अवसर पर श्री सदगुरू साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी […]

छेड़खानी का विरोध करने पर मजदूर महिला को किया गंभीर रुप से घायल ||GS NEWS

DESK 04 B0

महिला मजदूर ने छेड़खानी का विरोध किया तो ईट मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला खरीक थाना क्षेत्र की हैं। बताया गया कि महिला नमामि गंगे परियोजना में मजदूरी करती हैं। वह मजदूरी कर घर जा रही थी। वन विभाग के कार्यलय नवगछिया के पास एक अधेड़ व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला छेड़खानी का विराेध किया तो उसने सड़क किनारे से ईट उठाकर महिला के सर पर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नगवछिया पहुंचाया। महिला की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। DESK 04 B

रात्री के पाठशाला में समाज के गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था|| GS NEWS

DESK 04 B0

ढोलबज़्ज़ा ग्राम कचहरी में नव निर्वाचित सरपंच के द्वारा रात्रि पाठशाला लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले चलाया जा रहा हैं। जिसमें समाज के ग़रीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिया जा रहा हैं। लेट्स इंस्पायर बिहार एक संस्था हैं। जो बिहार सरकार के विशेष सचिव विकास वैभव के नेतृत्व में राज्य के 38 जिलों में शिक्षा सुरक्षा व उधमी को केंद्रित कर चल रहा हैं। सरपंच बतातें हैं कि दिनभर कचहरी के कार्यों से व्यस्तता रहतीं हैं। शिक्षा से जुड़ाव रहा हैं इसीलिए हमनें लेट्स इंस्पायर बिहार संस्था से जुड़कर अपनें समाज के ग़रीब छात्र को निःशुल्क शिक्षा दें रहा हूं। अभी तक 28 बच्चें इस रात्रि पाठ शाला में जुड़ कर निःशुल्क शिक्षा का लाभ लें रहें हैं। जल्द […]

माघी पूर्णिमा के मौके पर नाव के परिचालन पर प्रतिबंध|| GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने माघी पूर्णिमा के मौके पर नाव के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया हैं। इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि देखा जा रहा हैं विक्रमशिला पुल पर जाम रहने की स्थिति में काफी संख्या में श्रद्धालु तिनटंगा घाट पर नाव से बटेश्वर स्थान जाने का प्रयास करते हैं। फलस्वरूप नाव पर अधिक लोग सवार हो जाते हैं। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं। माघी पूर्णिमा में निजी नावों के परिचालन पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। सीओ सभी घाटो पर गोताखोर नाव की व्यवस्था करेंगे। डीजे पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। बीडीओ व सीओ खतरनाक घाट को चिन्हित करेंगे। DESK 04 B

वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में वार्ड प्रबंधन एवं क्रियान्वयन समिति में सचिव का चुनाव || GS NEWS

DESK 04 B0

सोमवार को नगरपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या सात में वार्ड सदस्य त्रिवेणी मलाकार की अध्यक्षता में वार्ड प्रबंधन एवं क्रियान्वयन समिति में सचिव अतुल कुमार को चुना गया।अतुल को अठानवे मत और अमोद यादव को बाइस मत मिला। पर्यवेक्षक कृषि समन्वयक बरुण कुमार, कार्यपालक सहायक अजय कुमार थे।रायपुर के वार्ड सात में भी वार्ड सदस्य रामानन्द शर्मा की अध्यक्षता में सचिव पर्यवेक्षक मनीष कुमार की उपस्थिति में संदिल को सचिव चुना गया। सचिव के लिये चार व्यक्ति थे।जिसमें संदिल को इक्कीस मत, साधना को सोलह, विक्रम को सात, अजीत को चार मत मिला। DESK 04 B

शहीद हुए जवानों की याद में श्रद्धाजंलि अर्पण कार्यक्रम आयोजित|| GS NEWS

DESK 04 B0

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नौगछिया द्वारा बाल भारती विद्यालय में जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले _में शहीद हुए भारतीय जवानों की याद में श्रद्धांजलि अर्पण कार्यक्रम किया गया । इसमें बजरंग दल के सभी सदस्यों ने श्रद्धा पुष्प चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर विहिप के विभाग संगठन मंत्री श्री गोपाल जी ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी अमर रहेगी और देश उन्हें हमेशा याद रखेगा। आरएसएस के नगर संचालक डॉ. संदीप गुप्ता ने कहा कि हमें अपने बच्चों को शहीदों की कहानी बतानी चाहिए और उन्हें पाश्चात्य संस्कृति के कुप्रभावों से बचाना होगा। इस पुण्यतिथि के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री गोपालचंद्र साह, जिला अध्यक्ष प्रवीण […]

पुलवामा मे शहीद रतन ठाकुर के श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर जिला के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत शहीद रतन कुमार ठाकुर के गांव रतनपुर मदार गंज में आज शहीद रतन कुमार ठाकुर का तीसरी बरसी मनाया गया मालूम हो कि पुलवामा हमले में शहीद 40 जवानों में से एक भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत मदार गंज गांव के रतन कुमार ठाकुर भी मौजूद था जिनका आज तीसरा वर्षी वहां के ग्रामीणों एवं उनके पिताजी के द्वारा मनाया गया शहीद रतन कुमार ठाकुर के श्रद्धांजलि सभा में एसडीएम एसडीपीओ पदाधिकारी एवं अधिकारी पहुंचे एवं श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और जदयू के . नेता सुभानंद मुकेश भाई अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और शहीद रतन कुमार के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया एवं उनके परिवार […]

शराब तस्करी मामले में एक अभियुक्त को 10 साल की सजा और एक लाख का जुर्माना ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के एक्साइज कोर्ट दो शरद चंद्र श्रीवास्तव की कोर्ट ने शराब तस्करी के मामले में एक अभियुक्त को 10 साल की सजा और एक लाख रुपया जुर्माना की सजा सुनाई। नवगछिया थाना क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय एनएच 31 के पास से 13 अगस्त 2018 को पुलिस को सूचना मिली थी कि कोई गाड़ी शराब की खेप लेकर खगड़िया की ओर जा रही है। जांच के क्रम में 7500 लीटर विदेशी शराब को जप्त किया गया था। जिसमें सुप्रिया और विनोद तरण पर मामला दर्ज किया गया था। जिसमें एक को दोषी मानकर कोर्ट ने 10 साल और 1 लाख रुपया जुर्माना की सजा सुनाई है। DESK 04

सृजन घोटाला में सीबीआई ने मनोरमा देवी की बहू रजनी प्रिया के आनंद विहार अपार्टमेंट में 18 फरवरी तक हाजिर होने को लेकर चिपकाया इस्तेहार ||GS NEWS

DESK 040

दिल्ली से आए सीबीआई के इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने कहा दोनों लगातार कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं, 18 रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, बिहार के सबसे बड़े सृजन घोटाले में आज सीबीआई के द्वारा मामले के अभियुक्त रजनी प्रिया जो स्वर्गीय मनोरमा देवी की बहू है और सृजन के ऑडिटर सतीश झा के घर पर इश्तहार सीबीआई के द्वारा चिपकाया गया। सतीश झा के जीरोमाइल स्थित आनंद विहार अपार्टमेंट के फ्लैट में इश्तेहार चिपकाया गया। वही रजनी प्रिया के प्राणवती लेन स्थित पांच मकान और जमीन पर इश्तिहार चिपकाया गया है। वहीं दिल्ली से आए सीबीआई के इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि दोनों लगातार कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं। जिसको लेकर कोर्ट के द्वारा 18 […]