


नवगछिया। नवगछिया बस स्टैंड के समीप बीएलएस कॉलेज के पास सड़क पार कर रही 80 वर्षीय महिला को भागलपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घायल महिला की पहचान नुगा देवी, पति रविशंकर कुमार, के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान तेज गति से आ रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। टोटो चालक ऋषि देव कुमार और स्थानीय युवक सुमित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
















