Category Archives: भागलपुर

जान मारने की धमकी देने का आरोप || GS NEWS

DESK 04 B0

ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़वा टोला निवासी दयानंद सिंह ने शुक्रवार को गांव के हीं एक लोगों को नामजद व चार अज्ञात पर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में दयानंद सिंह ने कहा है कि- गांव के श्रवन साह के बेटे मनीष कुमार व चार अज्ञात लोग शराब पीकर मेरे घर आए और बंदूक से मारने लगा. आस-पास के लोगों ने बचाया और सभी अपराधियों की बंदूक बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार दूबे ने बताया कि- आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. अपराधियों से जो बंदूक बरामद करने की बात दयानंद सिंह बता रहे हैं वह हथियार ना […]

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोपालपुर प्रखंड के नौ पंचायतों में से पांच पंचायत का चयन || GS NEWS

DESK 04 B0

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोपालपुर प्रखंड के नौ पंचायतों में से पांच पंचायतों सैदपुर, बाबू टोला कमलाकुंड, गोपालुुर डिमाहा, अभिया पचगछिया व तिनटंगा करारी का चयन किया गया है। बीडीओ वीणा कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। चयनित पंचायतों में कचरा प्रबंधन के लिये जगह के चयन के लिये सीओ राजकिशोर शर्मा व अन्य अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया। प्रखंड समन्वयक विकास कुमार ने बताया कि गांवों को कचरा से मुक्त करने हेतु सूखा व गीला कचरे को रीसाइकल कर वर्मी कमपोस्ट तैयार किया जायेगा। DESK 04 B

MLC प्रत्याशी गुलशन कुमार ने खरीक एवं रंगरा प्रखंड के कई पंचायत में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि को किया सम्मानित|| GS NEWS

DESK 04 B0

एमएलसी प्रत्याशी गुलशन कुमार ने खरीक प्रखंड के राघोपुर पंचायत एवं रंगरा प्रखंड के कौशिकी पुर सहोरा पंचायत में सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि को अंग वस्त्र और फूल माला से सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया मनोज मंडल एवं मंच संचालन मोतीलाल मंडल ने किया मुखिया मनोज मंडल ने कहा एमएलसी प्रत्याशी गुलशन कुमार जनता की सेवा में हमेशा लगे रहते हैं और स्वभाव के धनी व्यक्ति हैं हम और वार्ड सदस्य इनके साथ हैं इस अवसर पर जिला परिषद पीयूष कुमारी समिति रंजना देवी सभी वार्ड सदस्य की उपस्थिति पाई गई रंगरा प्रखंड के कौशिकी पुर सहाड़ा पंचायत में भी मुखिया बबीता देवी उप मुखिया मंजू देवी एवं सभी वार्ड सदस्य को अंग वस्त्र व फूल माला से सम्मानित किया […]

क्षेत्रिय उपनिदेशक ने अनुमंडल अस्पताल नवगछिया का किया निरीक्षण || GS NEWS

DESK 04 B0

अस्पताल के उपाधीक्षक से कहा कि रोगियों को मीनू के अनुसार खाना नहीं मिल रहा हैं। कहा कि सही से रोगियों को खाना मिलना चाहिए। उपस्थिति पंजी की भी जांच किया। इस मौके पर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्ष अरूण कुमार सिन्हा, डॉ. ज्योत्सना झा, डॅा. बीबी मंडल, आरपीएम अरूण प्रकाश मौजूद थे। क्षेत्रिय उपनिदेश अजय कुमार ने अनुमंडल अस्पताल नवगछिया का निरीक्षण किया।उन्होंने आक्सीजन प्लांट का जायजा लिया। कोविड सेंटर पहुंच कर बारिकी से भी कुछ देखा। जिविका के द्वारा बनाए गए किचन की भी जांच किया। महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं से नाश्ता खाना के बारे में पूछा। DESK 04 B

मैट्रिक की शांति पूर्ण परीक्षा संपन्न कराने हेतु दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त || GS NEWS

DESK 04 B0

मैट्रिक की परीक्षा के लिए शांति पूर्ण परीक्षा संपन्न करने के लिए दंडाधिकारी को तैनात किया गया हैं। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच मैट्रिक की परीक्षा होगी। इसके लिए दंडाधिकारी को तैनात किया गया हैं। बीएलएस कॉलेज नवगछिया में स्टैटिक दंडाधिकारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मु. असफाक अंसारी तकनिकी सहायक पंचायत राज खरीक खुश्बु कुमारी को बनाया गया हैं। गश्तीदल दंडाधिकारी राजस्व पदाधिकारी खरीक दीपा कुमारी हैं। प्रसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल नवगछिया में स्टैटिक दंडाधिकारी आपूर्ति निरीक्षक बिहपुर मनोज कुमार, महिला पर्यवेक्षिका गोपालपुर समदर्शी मेघा को बनाया गया हैं। गश्तीदल दंडाधिकारी रीपा कुमारी को प्रतिनियुक्त किया गया हैं। जीबी कॉलेज नवगछिया में आपूर्ति निरीक्षक […]