Category Archives: भागलपुर

सरस्वती पुजा के अवसर पर समान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई सफल छात्रों को किया गया पुरस्कृत||GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के नूरुद्दीनपुर गांव में रविवार को सरस्वती पुजा के अवसर पर महर्षि मेंही कोचिंग संस्थान में छात्रों के बीच समान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता में सफल छात्रों को मुख्य अतिथि पुर्व मुखिया रूपेश कुमार मंडल के द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही वर्ष 2021 में दसवीं कक्षा में सबसे अधिक अंक लाकर टॉपर बने छात्र विकास कुमार को आगे पढने एवं गांव का नाम रौशन कर निरंतर पढ़ाई के लिए सहयोग की भावना से पुर्व मुखिया द्वारा व्यक्तिगत तौर पर दस हजार रूपए का चेक प्रदान कर पुरस्कृत कर हौसला अफजाई किया। DESK 04 B

गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के द्वारा बकाया वेतन भुगतान नहीं करने को लेकर दिया जिलाधिकारी को आवेदन|| GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर, एक तरफ सरकार जहां स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ाने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन ही बकाया रखा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम सुलेखा कुमारी का सामने आया है। आवेदिका ने जिला अधिकारी भागलपुर को लिखित आवेदन दिया । मीडिया से बात करते हुए एएनएम सुलेखा कुमारी ने कहा कि मेरा वेतन 20 सितम्बर 2017 से विभाग पर बकाया चल रहा है तथा मुझे नियमित रूप से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है नियमित वेतन के अभाव में मेरा पूरा परिवार भूखों मरने के कगार पर है, मेरे पुत्र का इलाज रुपए के अभाव में नहीं हो पाया तथा वह असमय मृत्यु का शिकार […]

लोदीपुर थाना क्षेत्र में हुए हत्या मामले में मृतक का भतीजा गिरफ्तार, जमीन विवाद में की थी हत्या || GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के बायपास के समीप 5 फरवरी कि शाम हत्या मामले का भागलपुर पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में घटना में घायल युवक दीपक मिश्रा ने ही वारदात को अंजाम दिया है। उसने अपने चाचा रौशन मिश्रा को को मौत के घाट उतारा था। दीपक बेहोशी का नाटक कर रहा था पहले दिन उसने पुलिस को बयान भी नही दिया था। सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आशीष मिश्रा उर्फ रौशन की हत्या दीपक ने की थी। 2 कट्ठा प्लाट का विवाद था पहले भी दोनों के परिवार के बीच मारपीट हुई थी। फिर कुछ दिनों से दीपक मिश्रा आशीष का विश्वास जितने के लिए उसके साथ घूमने लगा […]

कोरोना की तीसरी लहर के बाद सोमवार से स्कूल में पठन पाठन शुरु, चंदन तिलक व फूलों से किया गया स्वागत,फुले नही समाए बच्चे||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर,कोरोना की तीसरी लहर कम होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कोविड 19 के पाबंदियों में बड़ी छूट दी है जिसको लेकर आज से सूबे के सभी खुल चुका है।आज विद्यालय खुलने पर बच्चों को तिलक और फूल का बृष्टि कर बच्चे को प्रवेश कराया गया और सभी छात्र मास्क ओर फीजिकल दूरी बनाकर स्कूल में बच्चे आ रहे है, बच्चों ने बताया कि कोरोना को लेकर पढ़ाई में बहुत परेशानी होती थी अब स्कूल खुल गया है मन लगेगा पढ़ाई में । बच्चों जैसे ही विद्यालय आये तो चेहरे पर खुशी का रौनक था ।  वहीं गनपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगा कोठी के प्राचार्य नीरज कुमार कौशिक ने बताया कि हम बहुत आनंदित है कि बच्चे आज […]

पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे कोरोना गाइडलाइंस की उड़ती रही धज्जियां, प्रशासन मूकदर्शक बनकर देखते रहे करतब || GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर,नवगछिया पुलिस जिला में प्रशासन के नजरों के सामने गाइडलाइन के द्वारा नियमों का हुआ अवहेलना , प्रशासन मूकदर्शक बनकर देखती रही, बताते चलें कि सरस्वती पूजा के अवसर पर कई जगह कोरोना गाइडलाइन के अलावे कई तरह के मानक के अनुसार नहीं हुई सरस्वती पूजा। ताजा मामला पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना थाना क्षेत्र के बगड़ी गांव का है। सरस्वती पूजा के अवसर पर कोरोना प्रोटोकॉल को ताक पर रखते हुए बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। आप देख रहे हैं बार बालों के साथ कई युवा ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं जबकि प्रशासन के द्वारा आदेश जारी किया गया था कि इस बार सरस्वती पूजा में […]

विधायक ललन पासवान ने पिरपैती से पटना इंटरसिटी ट्रेन से सफर करने के दौरान बाथरूम से अवैध शराब आरपीएफ पुलिस को कराया सुपूर्द|| GS NEWS

DESK 04 B0

पिरपैती विधायक ललन पासवान कुछ दिन पहले कश्मीर में शहीद हुए फुचका व्यवसाई की पुत्री की शादी करा कर काफी सुर्खियों में रहे, आज फिर उन्होंने ऐसा काम किया जिससे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब मुक्त बिहार बनाने की कड़ी में एक सहयोग किया,भागलपुर के कहलगाँव में साहेबगंज दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी चेयर कार के बाथरूम में अवैध शराब से भरी दो बैग जब्त किया गया। आरपीएफ कहलगाँव को गुप्त सूचना मिली थी। उसी आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इंटरसिटी ट्रेन में छापेमारी की गई। शराब की गुप्त सूचना पीरपैंती के बीजेपी विधायक ललन पासवान को पहले दिया गया। विधायक ने आरपीएफ कहलगाँव को सूचित करते हुए कार्यवाही कराया है।बीजेपी विधायक पीरपैंती से पटना इंटरसिटी ट्रेन […]

अज्ञात गाड़ी ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, एक की मौत ,एक घायल|| GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपूर पीरपैंती थाना के एनएच-80 पर प्रसबन्ना गॉव के समीप एक मोटरसाइकिल को अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दिया । इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार सुन्दरपुर निवासी मो सोनू की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि मोटरसाइकिल के पीछे बैठा इसी गांव के निवासी मो बसरी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पीरपैंती थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी पुलिस बल के साथ पहुंच कर दोनों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया । जहां डॉक्टर ने मो सोनू को मृत घोषित कर दिया गया है। इधर प्राथमिक उपचार के बाद मो बसीर की गंभीर हालत देखते हुए मो बसीर को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। परीजनों ने बताया की दोनो व्यक्ति मिर्जाचौकी से मजदूरी कर एक […]

कहलगांव विधायक पवन यादव ने कहा कि आम बजट में बिहार में भी चलेगी कई वंदे भारत ट्रेन||GS NEWS

DESK 04 B0

सोमवार को नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहलगांव विधायक पवन यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आम बजट में बिहार में भी कई वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।पूर्व मध्य रेलवे के दस स्टेशनों पर विश्वस्तरीय यात्री सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। गंगा किनारे के इलाके के बिहार में कुल तेरह जिलों में जैविक खेती के लिए बजट पारित किया गया है। जिसका फायदा भागलपुर और नवगछिया के किसानों को मिलेगा। बजट में साठ लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने मैं युवाओं को लाभ मिलेगा एन एच 31 का विस्तार पूर्णिया के आगे मनिहारी कटिहार के रास्ते बंगाल तक किया जायेगा। भागलपुर ढाका मोर में एनएच 133 […]

29 वर्षों के बाद मृतक के परिजनों को मिला इंसाफ़, गोसाईं गाँव के रमेश झा उर्फ़ रामजी झा हत्याकांड के दोषी को आजीवन कारावास || GS NEWS

DESK 04 B0

हत्या के अपराध में 29 वर्षों के बाद मृतक के परिजनों को इंसाफ मिला। नवगछिया व्यवहार न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेंद्र पाल सिंह ने हत्या के आरोप में दो आरोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनाया। सजा गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई गांव निवासी गोपाल ठाकुर, शिबु ठाकुर को सुनाया गया। ज्ञातव्य हो कि गांव के ही रामेश कुमार झा उर्फ़ रामजी झा मिथिला टोला निवासी की पीट पीट कर हत्या कर दिया था। घटना की प्राथमिकी मृतक के भाई धनंज्जय कुमार झा के बयान पर गोपालपुर थाना में दर्ज किया गया। जिसमें गोपाल ठाकुर, शिबु ठाकुर, कन्हैया ठाकुर को नामजद आरोपित बनाया गया था। कन्हैया का नवालिग होने के कारण उसके मामले की सुनवाई किशोर […]