January 28, 2022
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा रिजल्ट में धांधली को लेकर बिहार बंद के आंदोलन का असर शहर में मिलाजुला रहा||GS NEWS
DESK 04रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,आरआरबी, एनटीपीसी परीक्षा रिजल्ट में धांधली के खिलाफ उठ खड़े हुए आंदोलनकारी छात्र युवा साथियों पर हुई बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में कई राजनीतिक दलों ने आज बिहार बंद का आवाहन किया, उसकी झलक भागलपुर में भी देखने को मिली, हालांकि स्टेशन चौक परिसर एवं शहर के मुख्य सड़क के किनारे बंदी का असर तो दिखा लेकिन और जगह बंदी का कुछ खास असर देखने को नहीं मिला, छात्र संगठनों,राष्ट्रीय जनता दल, कई राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष स्टेशन चौक पर पहुंचकर वर्तमान सरकार को कोसते हुए बिहार बंद का समर्थन करते दिखे। इस बंदी में महागठबंधन के सभीराजद,कांग्रेस,बामदल,सीपीआई, माले सीपीआई, सीपीआई एम दलों ने बंद […]