Category Archives: भागलपुर

एक साल से युवक कर रहा था छेड़खानी,फिर ग्रामीणों नें दी ऐसी सज़ा …

Barun Kumar Babul0

रिपोर्ट- निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव की एक महिला के साथ साल भर से छेड़खानी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी कलाई पर महिला से राखी बंधवायी. इसके बाद लड़के ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और ताउम्र महिला को बहन के रूप में देखने की बात कही. पंचायत के सरपंच प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि बार-बार महिला छेड़खानी की शिकायत कर रही थी. जब उसे ग्रामीणों ने छेड़खानी करते पकड़ा तो निर्णय लिया गया कि अगर युवक महिला को बहन मान ले और आगे से ऐसी हरकत नहीं करने का वादा करे तो इसे माफी दी जा सकती है. युवक ने ग्रामीणों की बात […]

Noimg

हत्याकांड के आरोपित मृतक के परिजनों को दे रहें हैं धमकी||GS NEWS

DESK 040

हत्याकांड के आरोपित मृतक के परिजनों को धमका रहे हैं। इस संबंध में नवगछिया थाना के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा का गुहार लगया हैं। बताया कि वर्ष 2020 में प्रमोद के भाई सुनील दास की अपराधियों ने हत्या कर दिया था। प्राथमिकी प्रमोद कुमार के बयान पर दर्ज की गई थी। हत्या में नामजद आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रमोद मालगोदाम स्थित अपने दुकान को बंद कर घर जा रहा था कि कांड के आरोपित पवन दास तीन लोगों के साथ घेर कर जान से मारने की धमकी दिया। बोला कि तुम्हारे भाई की तरह तुम्हारी भी हत्या कर देंगे। DESK 04

बिहार बंद को लेकर जीआरपी आरपीएफ एवं नवगछिया आदर्श थाना के पुलिस एवं उनके पदाधिकारी थे मुस्तैद||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के आदर्श स्टेशन पर बिहार बंद को लेकर के जीआरपी आरपीएफ एवं नवगछिया आदर्श थाना के पुलिस एवं उनके पदाधिकारी सुबह से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर के डटे रहे।जानकारी के अनुसार बिहार बंद को लेकर के महागठबंधन व अन्य पार्टी के द्वारा ट्रेन रोकने के साथ-साथ अन्य किसी तरह का उपद्रव ना हो। इसके लिए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी थी। यहां पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि जिस तरह से यहां पर स्थानीय पुलिस के साथ जीआरपी आरपीएफ के सहयोग से संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था में लगा रहा जिससे किसी भी तरह का किसी भी ट्रेन पर कोई असर नहीं पड़ा। और किसी भी तरह की कोई घटना नहीं हुई। बंद का […]

विकास कार्य की समीक्षा के लिए पंचायत समिति सदस्यों की पहली बैठक आयोजित||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत में विकास कार्य की समीक्षा के लिए पंचायत समिति सदस्यों की पहली बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रमुख गायत्री देवी ने किया। बैठक में वित्तिय वर्ष 2022- 23 के लिए योजनाओं का चयन कर पंचायत समिति द्वारा पारित किया गया। पंचायत में विकास कार्यों के लिए पंचायत समिति के स्थाई सात समितियों का गठन किया गया। पंचायत के विकास कार्य की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों के द्वारा घर नहीं बनाने की जांच करने का निर्णय लिया गया। इस योजना में दलाली करने वालों पर कार्रवई की मांग की गई। अपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची उपलब्ध करवाने को कहा। […]

Noimg

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने नवगछिया बिजली विभाग के महिला जेईई से किया मारपीट ||GS NEWS

DESK 040

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने विद्युत विभाग के महिला जेई को मारपीट कर किया घायल। इस संबंध में नवगछिया के विद्युत आपूर्ति जेई अर्चना कुमारी ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं। जेई ने नवगछिया थाना की पुलिस को बताया कि गुरूवार की शाम विद्युत कार्यलय नवगछिया से कार्य निपटा कर स्कूटी से अपने आवास जा रही थी। एसडीपीओ कार्यलय के सामने रोड पर भवानीपुर ओपी के मधुरापुर निवासी सोनू कुमार मुझे जबरदस्ती मिठाई का डब्बा देने लगे। मैने मिठाई लेने से इंकार किया तो साइकिल से टक्कर मार कर मेरी स्कूटी को गिरा दिया। लात घूसे से मेरे साथ मारपीट किया। जिससे में मैं जख्मी हो गई। मेरी अंगुठी व रूपये भी ले लिया। स्थानीय लोगों ने […]

Noimg

प्रेम विवाह कर घर लौटने पर युवक पर जमकर बरसे परिजन||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना के नवटोलिया में प्रेम विवाह कर घर लौटने पर युवक को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। नवटोलिया निवासी गणेश प्रसाद सिंह के पुत्र चंदन कुमार पड़ोस के ही प्रमोद कुमार की पुत्री चांदनी कुमार से प्रेम विवाह कर लिया। शादी के पश्चात दोनो अपने घर लौटे तो लड़की के परिजन हंगामा कर शादी का विरोध करने लगे। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस स्थल पर पहुंच कर लड़का व लड़की को थाना ले आया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि लड़की के परिजन के विरोध के कारण दोनो का थाना लाया गया हैं। परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने पर जांच के उपरांत कार्रवाई की जायेगी। DESK 04

Noimg

मुंगेर से मिर्जाचौकी तक बनने वाले फोरलेन सड़क को लेकर किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

मुंगेर से मिर्जाचौकी तक बनने वाले फोरलेन सड़क में किसानों को मुआवजा राशि नही मिलने और निर्माण कार्य शुरू करने के आक्रोश में आज किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया वहीं किसान बड़े अधिकारी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे वहीं नाथनगर अंचलाधिकारी स्मिता झा ने पहुंचकर पहुंचकर किसानों को समझा-बुझाकर जल्द मुआवजा की राशि खाते में भिजवाने की बात कही इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक हमारे खाते में मुआवजा राशि नहीं आ जाती है तब तक हम काम होने नहीं देंगे ।वहीं सड़क निर्माण का कार्य को तत्काल रोक दिया गया है। DESK 04

नाशरथ खानी इलाके में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर कर उतारा मौत के घाट ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र के नाशरथ खानी इलाके में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के त्वरित ललमटिया थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में लेजाया गया जहां चिकित्सकों ने पूछताछ के क्रम में घायल युवक का नाम राजेश कुमार 25 बर्षीय पिता बंदी लाल यादव साकिन लक्ष्मनिया थाना ओड़िया गोगरी जिला खगड़िया बताया है। चिकित्सक द्वारा जांच के क्रम में घायल राजेश को मृत घोषित कर दिया है। वही घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक राजेश कुमार यादव अपने जीजा रमण यादव के पास […]