Category Archives: भागलपुर

नवगछिया के सिमरा गांव में चल रहे बहरयात्रा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रखंड क्षेत्र के सिमरा गांव में चल रहे बहरयात्रा पूजा का गुरुवार को विसर्जन पूजा के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया । मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि राजा भ्रमण सिंह ने काली माता की पूजा के लिए कुछ ब्राह्मणों को बसाया था जो सिमरा गांव कहलाया । काली माता की पूजा यहां प्रत्येक वर्ष की जाती है मौके पर माता की पूजा में लीन ग्रामीण पंडित कौशलेंद्र नारायण झा वैदिक ने बताया है कि उनके पूर्वजों के द्वारा ही पूजा-अर्चना प्रारंभ किया गया है जो सैकड़ों वर्षो से है । बहरयात्रा पूजा 23 जनवरी से प्रारंभ हुआ था जो 27 जनवरी तक चला इसमें तंत्रोक्त विधि से पूजा होती है अर्थात तंत्र से पूजा होती है । […]

नवगछिया में पुलिस वाहन के टक्कर से व्यक्ति घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के मदन अहिल्या महिला कॉलेज के पास पुलिस वाहन के टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल नवगछिया थाना के राजेंद्र कॉलोनी निवासी विमल कुमार सिंह के पुत्र सत्यवर्त कुमार हैं। सत्यवर्त पुत्री को लेकर मदन अहिल्या कॉलेज आए थे। वे सड़क पर पैदल चल रहे थे। खराब पुलिस गाड़ी बोलोरो टोचन कर पिकअप से ठीक करने के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस गाड़ी ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया। DESK 04

गोपालपुर के सैदपुर व पचगछिया में चोरों ने लाखों रूपये के नकदी व जेवर पर किया हाथ साफ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात में सैदपुर व पचगछिया में चोरों ने लाखों रूपये के नकदी व जेवर पर हाथ साफ किया। सैदपुर निवासी दीप सिंह, पप्पु सिंह व पचगछिया निवासी भूपनारायण सिंह के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया।बताया गया कि दीप सिंह पप्पू सिंह जयपुर में रहते थे। घर की सफाई के लिए नौकरानी को चाभी दे दिया था। गुरूवार को जयपुर से घर लौटे तो देखा कि घर के मैनगेट के दरवाजा का ताला टूटा हुआ हैं। अंदर कमरे का भी ताला टूटा हुआ हैं। चोरी ने नकदी सहित लाखों रूपये की जेवर व अन्य समान की चोरी किया। वहीं भूपनारायण सिंह भी घर में नहीं रहते हैं। वे भागलपुर में रहते हैं। पड़ोसी […]

एआईडीएसओ भागलपुर द्वारा स्टेशन चौक पर रेलमंत्री का किया गया पुतला दहन||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:- निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन भागलपुर जिला कमिटी द्वारा राज्य कमिटी के आह्वान पर रेलवे स्टेशन अंबेडकर चौक पर रेल मंत्री का पुतला दहन किया और छात्रों पर हो रहे बर्बर पुलिसिया दमन के खिलाफ आवाज बुलंद किया और सरकार से मांग की कि छात्रों पर पुलिसिया दमन अभिलंब बंद हो और दोषी पुलिस पदाधिकारी पर न्याय संगत कार्रवाई हो। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जांच कमिटी के नाम पर रेलवे अभ्यर्थियों को ठगना नहीं चलेगा। एनटीपीसी के पदों पर 20 गुना संशोधित रिजल्ट जारी करो। ग्रुप डी में एक परीक्षा के पुराने नोटिफिकेशन पर परीक्षा तिथि निर्धारित करो व दो चरणों में परीक्षा लेने का निर्णय रद्द करो। छात्रों पर पुलिसिया […]

बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद मोहल्ले में दीवार गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की हुई मौत ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी ,भागलपुर। भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद मोहल्ले के बंधु मोदी लेन में दीवार गिरने से 5 साल के मासूम आशीफ़ की मौत हो गई वही उसके साथ खेल रहे हैं दो बच्चे बाल बाल बच गए ,शाम 4 बजे के करीब बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे इसी दौरान सड़क किनारे लगी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई ,जिसकी चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने बच्चे को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल ले गए जहां मासूम की। मौत हो गई ,दीवाल गिरने की पूरी घटना पांच लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है ,आप देख सकते हैं कि किस प्रकार […]

अतिक्रमण किए जमीन को नाथनगर के सीओ एवं मजिस्ट्रेट ने दलबल के साथ अर्ध निर्मित मकान को किया ध्वस्त ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानगर बड़ी मस्जिद गली रोड में कई दिनों से अतिक्रमण किये जमीन को नाथनगर के सीओ स्मिता झा और मजिस्ट्रेट के साथ नाथनगर थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर अर्धनिर्मित मकान को ध्वस्त कर दिया । इस दौरान स्थानी दर्जनों ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए बताया कि उक्त जमीन मस्जिद को किसी ने बफ के जरिए जमीन को दान किया था जो मस्जिद के सौजन्य से दूकान का निर्माण किया जा रहा था । वहीं मामले को लेकर सीओ स्मिता झा ने बताई की यह जमीन रास्ते पर है जो अतिक्रमण किया गया है जिसको अनुमंडल भागलपुर के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की तैनाती के समक्ष अतिक्रमण मुक्त कराया गया […]

सापोजी एजेंसी द्वाराजी आईएस मैपिंग के लिए ड्रोन से सर्वे की प्रक्रिया शुरू ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर। एंकर: भागलपुर स्मार्ट सिटी में क्षेत्रीय आधारित विकास अंतर्गत जो काम होने हैं इसको लेकर आज सापोजी एजेंसी द्वारा जीआईएस मैपिंग के लिए ड्रोन से सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भागलपुर के कोतवाली से सर्वे की शुरुआत हुई है। जीआईएस मैपिंग के स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पास क्या क्या संसाधन हैं, लोगों की जमीन कितनी है, हाउस होल्ड कितने हैं इसका पता लगाया जाता है। वार्ड19 की पार्षद प्रीति शेखर ने बताया कि सापोजी एजेंसी द्वारा ड्रोन से सर्वे की शुरुआत हुई है। सर्वे का डेटा कलेक्ट किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सैंडिस कम्पोउंड में कार्य हो रहा है। हवाई अड्डा का जीर्णोद्धार होना है। लेकिन एबीडी एरिया में भी स्मार्ट सिटी के तहत […]

आरआरबी एनटीपीसी छात्रों के परीक्षा रिजल्ट में धांधली को लेकर बहुजन स्टूडेंट यूनियन ने स्टेशन चौक पर किया प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,पटना से प्रयागराज,हमारी लड़ाई-जिंदाबाद! और सम्मानजनक रोजगार-हमारा अधिकार! के नारे के साथआरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के रिजल्ट में धांधली व ग्रुप डी की परीक्षा को दो स्तरीय करने के मनमाना फैसले और बिहार से यूपी तक रेलवे अभ्यर्थियों के आंदोलन के बर्बर दमन के खिलाफ बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन(बिहार) के बैनर तले भागलपुर स्टेशन चौक पर आज जोरदार प्रतिवाद प्रदर्शन हुआ.इस मौके पर बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन(बिहार) के अध्यक्ष सोनम राव ने कहा कि बिहार से यूपी तक आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता हुई है.छात्रों को जेलों में डाल दिया गया है.यह लोकतंत्र पर हमला है.बर्बर दमन के दोषियों को सजा की गारंटी हो और जेल में बंद छात्रों को अविलंब रिहा किया जाए. बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन(बिहार) उपाध्यक्ष मिथिलेश विश्वास […]

आरआरबी एनटीपीसी छात्रों के समर्थन में उतरे कांग्रेस इंटक नेता ओम प्रकाश उपाध्याय ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा को लेकर मचे बवाल में छात्रों और शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज को लेकर कांग्रेस इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया बेरोजगारी इस देश के सामने एक बड़ी समस्या है। आरआरबी एनटीपीसी के परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों व शिक्षकों पर केस दुर्भाग्यपूर्ण है। ओम प्रकाश उपाध्याय ने सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा की शिक्षकों व छात्रों पर एफआईआर दर्ज करने के बजाय रेलवे भर्ती बोर्ड के चेयरमैन पर एफआईआर होनी चाहिए थी। क्यों रोटी मांगना गुनाह है? अधिकार मांगना गुनाह है?छात्र अपने देश की और अपने परिवार की उम्मीद है। भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस अहिंसा का मार्ग […]

किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलने.पर घंटों सडक जाम कर टायर जलाकर विरोध प्रर्दशन किए||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज के बिस्कोमॉन भवन मे किसानों को युरिया खाद नहीं मिलने पर हजारों किसानों ने सडक जामकर सडक पर उतर कर टायर जलाकर विरोध प्रर्दशन कर युरिया खाद की मांग.किए।इस दौरान किसानों ने बताया कि युरिया खाद के लिए चार दिन से घुमाया जा रहा हैं। प्रबंधक द्वारा हम लोगों से ठिक से बातचीत भी नहीं करते हैं।ओर खाद कब दिए जाएंगे।आज कल की बात कहते हुए प्रतिदिन चार दिन घुमाया जा रहा।वहीं किसानों द्वारा घंटों सडक जाम एंव टायर जलाने पर थानाध्यक्ष लाल बहादुर दलबल के साथ पहुचकर किसानों को समझाबुझाकर खाद मिलने कि बात कहने पर किसानों द्वारा सडक जाम को तोडा गया। वहीं प्रबंधक चंदन कुमार ने बताया कि सभी किसानों को 28 […]