5
(1)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया। हटिया रोड स्थित जय श्री श्याम ज्वेलर्स में देर रात वेंटिलेशन तोड़कर दाखिल हुए चोर करीब 13 से 14 लाख रुपये के चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
दुकान मालिक सुरेंद्र वर्मा के मुताबिक, रात में मकान मालिक ने दुकान के आसपास संदिग्ध लोगों के घूमने की सूचना दी थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो शटर के नीचे एक युवक बैठा मिला। दुकानदार को देखते ही वह भाग निकला।
सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले पर हथौड़ी से वार किए जाने के निशान मिले। चाबी से ताला नहीं खुलने पर चाबी बनाने वाले को बुलाकर ताला खुलवाया गया। शटर उठाते ही दुकान के अंदर का नजारा देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। चांदी के जेवरात का पूरा स्टॉक गायब था।
सूचना मिलते ही तिलकामांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्ध लोगों की पहचान में जुटी है।


खास बात यह है कि इसी दुकान में 2023 में भी चोरी हो चुकी है। लगातार दूसरी बार दुकान को निशाना बनाए जाने के बाद कारोबारी की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास के सुराग जुटा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: