July 8, 2025
नवगछिया में 8 जुलाई को निकलेगा मशाल जुलूस, 9 जुलाई को चक्काजाम को लेकर राजद का आह्वान GS NEWS
DESK2025नवगछिया : 9 जुलाई को प्रस्तावित अखिल भारतीय चक्काजाम को सफल बनाने के उद्देश्य से राजद नवगछिया पुलिस जिला इकाई द्वारा 8 जुलाई को शाम 6 बजे गौशाला से रेलवे स्टेशन नवगछिया चौक तक शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान व प्रधान महासचिव संजय मंडल ने बताया कि मशाल जुलूस में नवगछिया पुलिस जिला राजद के सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, सचिव सहित इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेता भाग लेंगे। इस दौरान राजद नेत्री एवं बिहार सरकार की पूर्व मंत्री शांति देवी भी नवगछिया पहुंचीं। नवगछिया आगमन पर राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, प्रधान महासचिव संजय मंडल, राजद प्रदेश महासचिव शैलेश कुमार, नेता गौतम कुमार प्रीतम, मनोज […]