Category Archives: भागलपुर

Noimg

किशोर छत पर गिरकर घायल, मुंह में घुसा लोहे का छड़ ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला निवासी किशोर छोटू कुमार, पिता अंकित कुमार, सोमवार की शाम अपने घर की छत पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने के दौरान किशोर के मुंह में लोहे की छड़ घुस गई, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायल अवस्था में उसे नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई है। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार छोटू किसी काम से छत पर गया था, तभी असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा। गिरते समय वह लोहे की छड़ पर जा गिरा, जो उसके मुंह में घुस गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई […]

Noimg

मृतक साजन के पिता ने कहा – पहले से कर रहा था रेकी समझाने पर नहीं समझा दोस्तों नें कर दी हत्या ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी दोनिया टोला में सोमवार की देर शाम स्मैक सेवन के दौरान आपसी विवाद में एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तेतरी दोनिया टोला निवासी सुभाष राय के 18 वर्षीय पुत्र साजन कुमार के रूप में की गई है। घटना तेतरी काली मंदिर के समीप संजय सिंह के ईंट भट्ठा के पास स्थित एक बगीचे में हुई, जहां साजन अपने कुछ साथियों के साथ स्मैक पी रहा था। इसी दौरान पुराने बकाया रुपये को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर उसके साथियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही साजन वहीं गिर पड़ा। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया […]

Noimg

मौजमाबाद में मतदाता जागरूकता को लेकर बैठक व रैली का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मौजमाबाद में भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय की अधीनस्थ संस्था मेरा युवा भारत (भागलपुर) के बैनर तले भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सह मतदाता जन जागरूकता अभियान को लेकर सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीएलओ पर्यवेक्षक ज्योति कुमार ने की जबकि संचालन बीएलओ यशवंत कुमार ने किया। बैठक में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रंदीप राजन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीएलओ द्वारा वितरित गणना प्रपत्र को भरकर समय पर जमा करना सभी की जिम्मेदारी है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए। उन्होंने कहा कि 11 प्रकार के वैध दस्तावेजों में से किसी एक स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेज के आधार […]

श्रीरामलीला में मंचित हुआ सीता स्वयंवर प्रसंग, रावण और बाणासुर संवाद ने बांधा समां ||GS NEWS

DESK20250

“सीता स्वयंवरं दृष्ट्वा रावणः क्रोधितोऽभवत्।बाणासुरं च पृष्ट्वा तु, गर्जनं तेन संप्रयम्॥” नवगछिया: बाजार स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में जय मां भवानी श्रीरामलीला मंडल, काशी वाराणसी विंध्याचल धाम (उत्तर प्रदेश) द्वारा आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव में सोमवार को लीला के तीसरे दिन ‘सीता स्वयंवर’ और ‘रावण-बाणासुर संवाद’ का मंचन किया गया। यह आयोजन 5 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक हो रहा है, जिसका आयोजन नवगछिया में किया गया है। लीला के अनुसार, राजा जनक के आमंत्रण पर विश्वामित्र मुनि के साथ श्रीराम और लक्ष्मण मिथिला पहुंचते हैं। दरबार में राम और लक्ष्मण के दिव्य स्वरूप को देख सभी उपस्थित राजा-महाराजा मोहित हो जाते हैं। उसी समय लंकापति रावण बिना निमंत्रण के स्वयंवर […]

Noimg

नवगछिया के तेतरी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी में घटी घटना तेतरी दुर्गा मंदिर के सामने बजरंगबली मंदिर के पीछे बगीचा में घटी घटना नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में सोमवार की देर रात गोलीबारी की एक घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तेतरी पकरा दोनिया टोला निवासी साजन कुमार के रूप में हुई है, जो सुभाष राय का पुत्र था। घटना तेतरी दुर्गा मंदिर के सामने, बजरंगबली मंदिर के पीछे स्थित बगीचे में चिमनी भट्ठा के समीप घटी। बताया जा रहा है कि वहां साजन कुमार कुछ अन्य युवकों के साथ नशापान कर रहा था। इसी दौरान आपसी विवाद में दो गोली चलाई गई, जिसमें साजन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत […]

Noimg

कांवर दुकान में लगी आग, 15 लाख से अधिक की क्षति ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बालू घाट रोड स्थित शंकर सैलून के समीप मंटू मंडल की कांवर सजावट दुकान में देर रात आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। इस हादसे में कांवर की सजावट का सारा सामान और दुकान का भंडार जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान और गोदाम पूरी तरह जल चुके थे। ग्रामीणों के अनुसार इस अग्निकांड में मंटू मंडल को 15 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। घटना के बाद […]

Noimg

विषेश गहन पुनरीक्षण 2025 कार्य में तेजी लाने को लेकर हुई बैठक ||GS NEWS

DESK20250

गणना प्रपत्र अपलोड नहीं करने वाले बीएलओ के विरुद्ध होगी कार्रवाई भागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत गणना प्रपत्र तेजी से अपलोड करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डीपीएम जीविका को अपने पदाधिकारियों के माध्यम से जिले के सभी जीविका दीदी एवं उनके परिवार के सभी मतदाता का गणना प्रपत्र भरवा कर अपलोड करवा देने को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक भी जीविका दीदी एवं उनके परिवार के मतदाता छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 के मतदाता सूची में लगभग 60 प्रतिशत मतदाता का नाम दर्ज है इसलिए […]

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर शिक्षक हुए निलंबित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शिक्षा विभाग भागलपुर द्वारा शिक्षक को निलंबित करते हुए बताया गया है कि सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, सन्हौला, भागलपुर के पत्रांक- 1026, 04 जुलाई 2025 के द्वारा जुल्फीकार हैदर, वि अ, मवि महियामा बीएलओ मतदान केंद्र संख्या 325 से स्पष्टीकरण की की पृच्छा की गई है, जिसमें निर्वाचन जैसे अति महत्त्वपूर्ण कार्यों एवं दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही अनुशानहीनता, कर्तव्यहीनता, मनमानेपन, वरीय पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन एवं असहयोगात्मक रवैया का आरोप लगाया गया है। अतएव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सन्हौला, भागलपुर से प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानान्तरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) संशोधित नियमावली- 2024 के आलोक में जुल्फीकार हैदर, विअ, मवि महियामा, सन्हौला को तत्काल […]

Noimg

भागलपुर में मनाया गया 76वां वन महोत्सव, 200 पौधे लगाए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा भागलपुर वन प्रमंडल के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 07 जुलाई 2025 (सोमवार) को 76वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बांस गैवियान के साथ कुल 200 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल अस्वस्थता के कारण उपस्थित नहीं हो सके। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉ. बसुंधरा लाल, भागलपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता कुमारी, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमशंकर शर्मा, सी.एम.एस. हाई स्कूल के प्राचार्य प्रवीण अभिजीत सिंह, सेवानिवृत्त भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हरगोविंद शर्मा, अरविंद मिश्रा, प्रो. सुनील अग्रवाल एवं प्रो. डी.एन. चौधरी […]

Noimg

मुहर्रम के जुलूस में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: मुहर्रम के अवसर पर सोमवार को पारंपरिक अखाड़ा जुलूस के दौरान शहर के शाहजंगी मेला मैदान के पास उस समय हिंसक झड़प हो गई, जब ‘पहलाम’ निकालने की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही थी। इस घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल पैदा कर दिया। बताया जा रहा है कि खंजरपुर, हुसैनाबाद, मीरगयासचक और नाथनगर के युवाओं के बीच जुलूस में आगे-पीछे चलने को लेकर विवाद शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई और बाद में लाठी-डंडे चलने लगे। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए पास […]