Category Archives: भागलपुर

Noimg

वृहत रक्तदान शिविर में 64 लोगों ने किया रक्तदान || GS NEWS

Chanchal Jha0

स्व. रामावतार सर्राफ की जयंती पर नवगछिया में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित नवगछिया में मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वर्गीय रामावतार सर्राफ की जयंती के अवसर पर 22 फरवरी 2026, रविवार को पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती परिसर में शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम को लेकर पूरे नवगछिया नगर में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही रक्तदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया और युवाओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानवता […]

Noimg

पुलिस सप्ताह के पहले दिन यातायात जागरूकता कार्यशाला आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में 22 फरवरी से 27 फरवरी तक मनाए जा रहे पुलिस सप्ताह के तहत पहले दिन समीक्षा भवन में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह तथा सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला के दौरान लोगों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में […]

Noimg

सबौर रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के सबौर रेलवे स्टेशन पर रविवार को मुख्य प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था, यात्री सुविधाओं तथा परिसंपत्तियों के रखरखाव में कई अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के क्रम में प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया गया। कई स्थानों पर कूड़ा-करकट और अव्यवस्थित सामान पड़े मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। स्टेशन के बाहर खराब स्थिति में खड़े कई ट्रक भी पाए गए। इस पर निर्देश दिया गया कि यदि […]

Noimg

भागलपुर में 30 सेकंड में बाइक चोरी, CCTV में कैद वारदात || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ताजा मामला जोगसर थाना क्षेत्र स्थित उमा चरण बोस लेन का है, जहां घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को चोर ने महज 30 सेकंड के भीतर चोरी कर लिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और पहले आसपास की गतिविधियों का जायजा लेने लगा। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक कुछ देर तक रेकी करता है और मौका मिलते ही बाइक का हैंडल लॉक तोड़ देता है। इसके बाद वह केवल 30 सेकंड के […]

Noimg

कहलगांव नगर पंचायत में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान हाट रोड से स्टेशन चौक होते हुए एलसीटी घाट रोड तक सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए दुकानों, ठेलों और अस्थायी ढांचों को बुलडोजर की सहायता से हटाया गया। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कृष्ण चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। प्रशासन की टीम ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह सख्त कदम […]

Noimg

कहलगांव में सजीं आठ शहनाइयां, सामूहिक विवाह महोत्सव में एक साथ बंधे आठ जोड़े || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के कहलगांव में उस समय खुशियों और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जब बैजनाथ मोहनलाल रूंगटा स्मृति भवन में आयोजित सामूहिक विवाह महोत्सव के दौरान एक साथ आठ जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। सजे-धजे मंडप, वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच नवदंपतियों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और पारिवारिक आनंद का वातावरण बना रहा। यह भव्य आयोजन बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सहयोग प्रदान करना तथा सादगीपूर्ण और संस्कारयुक्त विवाह की परंपरा को बढ़ावा देना था। आयोजन के माध्यम से समाज में फिजूलखर्ची कम […]

Noimg

बाबा हरदेव सिंह महाराज की जयंती पर संत निरंकारी मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में संत निरंकारी मंडल के सदस्यों द्वारा बाबा हरदेव सिंह महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और सेवा भावना के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्यगुरु माता सुदिक्षा जी महाराज के निर्देश पर “प्रोजेक्ट अमृत भारत” के तहत नमामि गंगे घाट सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही नमामि गंगा घाट पर एक घंटे का सत्संग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आध्यात्मिक संदेशों को आत्मसात किया। कार्यक्रम में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, वार्ड पार्षद संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, वैभव मार्केट के निदेशक हेमंत कुमार सहित कई गणमान्य […]

Noimg

भागलपुर में निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर संपन्न, सैकड़ों बच्चों की हुई जाँच || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के आईएमए भवन लाजपत पार्क में आयोजित निःशुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जीवन जागृति सोसाइटी एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों की हृदय संबंधी जांच की गई। शिविर में मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना की शिशु हृदय रोग विशेषज्ञ टीम द्वारा बच्चों की इको जांच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अभिभावकों को बच्चों में हृदय रोग के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी देते हुए समय पर जांच और उपचार के महत्व पर विशेष जोर दिया। जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह आईएपी भागलपुर के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य […]

Noimg

भागलपुर में बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट के बाद डीजल से बढ़ी तबाही || GS  NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना के समीप स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में डीजल से संचालित मशीनों का उपयोग किया जाता था तथा वहां बड़ी मात्रा में डीजल भी संग्रहित कर रखा गया था। प्रारंभिक आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद डीजल के संपर्क में आने से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं […]

Noimg

गौतम अदाणी पहुंचे पीरपैंती, लिया पावर प्रोजेक्ट का जायजा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर, देश के जानेमाने उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी पीरपैंती पहुंचे। इस दौरे को प्रदेश में विकास कार्यों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि बिहार के पीरपैंती में अदाणी समूह थर्मल पावर प्लांट का निर्माण कर रहा है। यह पिछले कई दशक में किसी भी औद्योगिक समूह द्वारा बिहार में किया गया सबसे बड़ा निवेश है। अदाणी समूह के चेयरमैन ने मौके पर पहुंच कर इस प्रोजेक्ट के कामकाज का जायजा लिया और वृक्षारोपण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अदाणी समूह का पावर प्लांट पीरपैंती प्रखंड के सिरमतपुर व आसपास की करीब 479 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जा रहा है। यह अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल प्लांट 2400 मेगावाट उत्पादन क्षमता का होगा। […]