Category Archives: भागलपुर

Noimg

मैट्रिक परीक्षा के बीच जान जोखिम में डालकर पहुंच रहे छात्र, 20 फीट खाई के ऊपर चचरी पुल बना सहारा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन पहली एवं दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले में अब तक परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं, लेकिन गंगा किनारे स्थित भागलपुर सिटी कॉलेज को बनाए गए परीक्षा केंद्र की व्यवस्था चिंता का विषय बनी हुई है। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए समुचित सड़क व्यवस्था नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों और शिक्षकों को केंद्र के सामने बने संकरे चचरी पुल के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। यह पुल कम क्षमता वाला है और इसके नीचे लगभग 20 फीट गहरी खाई मौजूद है। परीक्षा के दौरान सैकड़ों […]

Noimg

बारात में हर्ष फायरिंग से 12 वर्षीय सनी कुमार घायल, मायागंज अस्पताल में इलाज जारी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगवारा गांव में बारात के दौरान हुई फायरिंग में 12 वर्षीय सनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सनी कुमार, पिता तनिक लाल यादव, बगवारा गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बगवारा गांव से एक बारात गोराडीह की ओर जा रही थी। इसी दौरान सनी कुमार बारात देखने के लिए घर से बाहर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बारात में कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी क्रम में चली गोली सनी कुमार के दोनों पैरों में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर […]

Noimg

जिलाधिकारी ने ENYUGMA एनुअल टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का किया उद्घाटन, युवाओं की तकनीकी प्रतिभा की सराहना || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर :इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी भागलपुर (ट्रिपल आईटी) परिसर में आयोजित ENYUGMA एनुअल टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. मधुसूदन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि टेक्नो-कल्चरल फेस्ट में युवाओं द्वारा प्रदर्शित तकनीक बेहद आकर्षक और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को सरल और बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों का विकास आवश्यक है तथा छात्रों द्वारा तैयार किए गए नवाचार भविष्य के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई तकनीक नई पीढ़ी को नई दिशा देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए […]

Noimg

नाथनगर में शिव बारात के दौरान युवक ने लहराया देसी कट्टा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर :भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई शिव बारात के दौरान एक युवक द्वारा हथियार लहराने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा डीजे की धुन पर नाचते-झूमते आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर डांस करता दिखाई दिया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवक भीड़ के बीच खुलेआम हथियार लहराते हुए नजर आ रहा […]

Noimg

रेलवे लाइन किनारे स्मैक का धंधा बेनकाब, 14 पुड़िया और ₹90 हजार नकद के साथ दो गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर :भागलपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इशाकचक थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के समीप छापेमारी कर पुलिस ने दो स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 14 पुड़िया स्मैक और ₹90 हजार नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इशाकचक पासी टोला निवासी छोटू चौधरी और व्यायामशाला झोपड़पट्टी निवासी सोनू […]

Noimg

एआई समिट विवाद पर गरमाई सियासत, भागलपुर में भाजपा युवा मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर :दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इसी क्रम में भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दानवीर भामाशाह चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश जताया तथा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने कहा कि कांग्रेस की कथित साजिश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने […]

Noimg

बीएयू क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ, महिला व पुरुष टीमों के रोमांचक मुकाबले शुरू || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर :बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर में आयोजित बीएयू क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ माननीय कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। पुरुष एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक, छात्र-कल्याण डॉ. श्वेता शाम्भवी द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर डॉ. श्वेता शाम्भवी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए 21 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयं बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और सभी खिलाड़ियों को निष्ठा एवं अनुशासनपूर्वक खेलने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, कुलसचिव, नियंत्रक, प्राचार्य, जनसंपर्क पदाधिकारी, खेल-कूद प्रभारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित […]

Noimg

स्कूल जाते समय तीन बच्चों के अपहरण की कोशिश, 5 घंटे बाद बदमाशों के चंगुल से भागकर घर पहुंचे || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में स्कूल जाने के दौरान तीन नाबालिग बच्चों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि अपहरण के करीब पांच घंटे बाद तीनों बच्चे बदमाशों के चंगुल से भाग निकलने में सफल रहे और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जबकि शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। मामला रसूलपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे गुरुवार सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। घर आसपास होने के कारण वे रोज की तरह एक साथ स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने बाइक से उनका पीछा किया […]

Noimg

रजन्दीपुर में श्री श्री 108 महा विष्णु यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के ग्राम रजन्दीपुर में आयोजित होने वाले श्री श्री 108 महा विष्णु यज्ञ के शुभारंभ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दुर्गा स्थान प्रांगण से प्रारंभ होकर बाबूपुर गंगा घाट तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कलश में गंगाजल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच पुनः दुर्गा स्थान प्रांगण लौटे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। पूरे मार्ग में “हरि बोल” और “विष्णु भगवान की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गांव की सड़कों पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। युवाओं की टोली ढोल-नगाड़ों के साथ चल रही थी, जिससे माहौल पूरी […]

Noimg

भागलपुर में 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत, जागरूकता पर जोर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित डीएलएसए कार्यालय में किया गया, जिसमें अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा लोगों को संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर […]