Category Archives: भागलपुर

भागलपुर : सुलतानगंज के मिरहटी गांव मे सरस्वती विर्सजन के दौरान मारपीट व गोलीबारी मे एक युवक की मौत तीन युवक गंभीर रुप से घायल ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मिरहटी गांव मे सरस्वती विर्सजन के दौरान दो पक्षों मे जमकर मारपीट व गौली बारी मे एक युवक की मौत तीन युवक गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। घायल युवक का नाम रंजन कुमार, सिकंदर कुमार, सुमित कुमार मिरहटी गांव के एंव मृतक का नाम सुधीर मंडल पिता स्व. राम मंडल मिरहटी गांव के बताया जा रहा हैं। घटना स्थल पर पुलिस पहुच कर शव को कब्जे मे कर रेफरल अस्पताल लाया गया। वहीं डिएसपी निशार अहमद, थानाध्यक्ष रामप्रित कुमार, सीओ शंभुशरण राय, विडिओ नवल किशौर ठाकुर रेफरल अस्पताल पहुच कर घायल युवक को देख मायागंज रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की तहकीकात मे जुट गई हैं। सुत्रों से पता चला कि […]

नवगछिया : ज्वेलरी दुकान में भीषण चोरी, चोरों ने उड़ाए ₹13 लाख के आभूषण, व्यवसायियों में डर का माहौल ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया स्थित छोटी ठाकुरबाड़ी रोड स्थित श्री गणेश कंपलेक्स में शुभम ज्वेलरी दुकान में अज्ञात चोरों ने बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात को ₹13 लाख के जेवरातों की चोरी कर ली है। दुकान के संचालक रंगरा के भवानीपुर गांव के निवासी शुभम कुमार को घटना की जानकारी तब हुई जब दुकान के आसपास रहने वाले लोगों ने फोन पर उन्हें सूचना दी। चोर पीछे के रास्ते से कंपलेक्स में दाखिल हुए और शटर को काटकर दुकान को लगभग खाली कर दिया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार और थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार सहित पुलिस बलों ने मामले की छानबीन की है। दोपहर बाद तक पुलिस पदाधिकारी दुकान के पास कैंप कर रहे थे। […]

भागलपुर :किसान आंदोलन में मृत हुए किसानों को दी श्रद्धांजलि ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर :जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में गौशाला रोड नवगछिया स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में किसान आंदोलन के दौरान मृत हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृत किसानों को भावभिनी श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, नवगछिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह, महिला प्रखंड अध्यक्ष शीला देवी निषाद, अशोक सिंह निषाद, छोटे लाल ततमा, सुनील चौधरी, शंकर प्रसाद सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्त्ताओं की मौजूदगी देखी गई. लत्तीपाकर धरहरा स्थित गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. DESK 04 B

धागे की कीमत बढ़ने से भागलपुर बुनकरों ने ठुकराया 50 करोड़ का ऑर्डर, जानिए क्यों || GS NEWS

DESK 040

धागे की कीमत बढ़ने से भागलपुर के बुनकरों ने करीब 50 करोड़ रुपये का ऑर्डर छोड़ दिया है। महानगरों के व्यापारी पुरानी कीमत माल मांग रहे हैं लेकिन बुनकरों का कहना है कि उस कीमत पर माल देना संभव नहीं है। इस कारण पिछले एक माह के दौरान करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक के नये ऑर्डर के प्रस्ताव को बुनकरों ने ठुकरा दिया है। ऑर्डर नहीं लेने का असर यहां के बुनकरों के रोजगार पर पड़ा है। लग्न का समय आने के कारण दिल्ली, कोलकाता, गुजरात, मुंबई, बेंगलुरू आदि शहरों से सिल्क की साड़ी, कॉटन दुपट्टा, भागलपुरी चादर, शर्ट-पैंट के कपड़ों आदि का मांग थी। सिल्क कारोबारी नंदकिशोर गोयनका ने बताया कि हाल के दिनों में कॉटन व सिल्क […]

ढाई आखर सम्मान प्राप्त करने के बाद गदगद हुए पाठक कहा – जीएस न्यूज़ भी बनायेगा एक राष्ट्रीय मंच || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार का तेजी से बढ़ता एवं भागलपुर सहित आसपास जिलों का नंबर वन चैनल ज़ीएस न्यूज़ पर आयोजित ढाई आखर प्रतियोगिता 2020 के परिणाम की घोषणा के बाद सभी विजेता प्रतिभागी को सम्मानित किया जाने लगा है । परिणाम के बाद सम्मान समारोह प्रथम में विजेताओं को आमंत्रित कर उन्हें उपहार से सम्मानित किया गया । मौके पर विश्वास झा, सोनी कुमारी, सौरव कुमार एवं ज्योति कुमारी को सम्मानित किया गया सम्मान पाने के बाद सबों के चेहरे खिलखिला उठें । नवगछिया के भवानीपुर निवासी विश्वास झा ने कहा कि जीएस न्यूज़ पर ढाई आखर प्रतियोगिता आयोजित की गई , हम उसमें शामिल हुए,यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां से बहुत कुछ सीखने को मिलता है । लोगों को अपनी […]

अपने सपने को साकार करने के लिए पैशन को फाॅलो करना अनिवार्य,जानिये नवगछिया के एक युवक के बारे में

Barun Kumar Babul0

सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर मशहूर भागलपुर जिले के नवगछिया का एक उभरते हुए कलाकर जिंहौने सोशल मीडिया पर हज़ारों लोगों को अपनी सफलता की मुकाम पर पहुँचाने का काम कर रहा है औऱ आजकल काफ़ी चर्चा में हैं । आधुनिक युग के चकाचौंध व फेशन की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम है चार्ली, जो सोशल मीडिया पर नाम कमा रहे | काफ़ी कम उम्र में ही अपनी कला से काफी मशहूर होकर नवगछिया का नाम रौशन करते दिख रहे हैं | जिन्होंने काफी सारे लाइव शो भी किए हैं | आइये विस्तार पुर्वक जानकारी के लिए इनके इंस्टाग्राम पर इनका आईडी charlie0.5 के नाम पर हमलोग चलते हैं एक बार और देखते हैं क्या कुछ सच है […]

भागलपुर :विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ संदेहास्पद स्थिति में मिला कोलकाता के वृद्ध का शव ||GS NEWS

DESK 040

परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर कल बलिया धार और वैभव होटल के बीच कोलकाता निवासी एक वृद्ध व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने बरामद किया है. सब की शिनाख्त कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित 20 बी राजा बजेंद्र स्ट्रीट निवासी 60 वर्षीय अनिल कुमार जयसवाल के रूप में की गई है. पुलिस को जानकारी मिली है कि अनिल कुमार जैस्वाल वर्तमान में पूर्वी दिल्ली के करकर डमा, 74 पांडव नगर मैं रहता था. मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का जख्म नहीं पाया गया है तो दूसरी तरफ उसके हाथ पर नियमित रूप से सुई देने के लिए आईभी कैथेटर लगाया गया था. जिस स्थल पर वृद्ध का शव बरामद किया गया उस स्थल […]

भागलपुर गौशाला के तीन सदस्यीय कमेटी ने किया नवगछिया गौशाला का निरीक्षण || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भागलपुर गौशाला के तीन सदस्यीय कमेटी ने नवगछिया गौशाला का निरीक्षण किया और यहां के प्रबंध समितियों से बात चीत कर गोबर से विभिन्न तरह के उत्पाद बनाने के लिये संयुक्त प्रयास करने का निर्णय लिया. मौके पर बताया गया कि जल्द ही आस पास के शहरों के गौशालाओं की एक संयुक्त बैठक कर एक क्रांतिकारी कदम उठाया जाएगा. भागलपुर गौशाला की तीन सदस्यीय कमेटी में महामंत्री गिरधारी केजरीवाल, मंत्री सुनील जैन और तिलकामांझी ऐंसीएन्ट हिस्ट्री डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष बिहारीलाल चौधरी मौजूद थे. मौके पर गिरधारी केजरीवाल ने कहा कि उन्हें यह देख कर काफी संतुष्टि हुई कि नवगछिया गौशाला में बड़े पैमाने पर वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जाता है. लेकिन बेहतर बाजार उपलब्ध नहीं होने से किसानों […]

भागलपुर : हर घर नल का जल मामले में निगरानी विभाग नें मुखिया और उप मुखिया को दबोचा ||GS NEWS

DESK 040

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक और जहां जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, वहीं उनके ड्रीम प्रोजेक्ट योजना हर घर नल का जल के तहत हो रहे कार्य के दौरान गांव के एक वार्ड में हर घर नल का जल पहुंचाने के नाम पर मुखिया और उप मुखिया के द्वारा 10 हजार रुपया घूस मांगे जाने की शिकायत के बाद, निगरानी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक मुखिया और एक उप मुखिया को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है, जिसके बाद निगरानी विभाग ने दोनों को भागलपुर कोर्ट परिसर स्थित निगरानी विभाग के कोर्ट में पेश किया और 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, मामला बेगूसराय जिले के मायदा पंचायत का है, जहां हर घर नल का […]

विक्रमशिला सेतु और राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन भर लगा रहा जाम – देर शाम नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जाम हटवाने का प्रयास || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – ट्रक चालकों के हड़ताल के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और विक्रमशिला सेतु पथ वनवे हो जाने के कारण विक्रमशिला सेतु पथ और विक्रमशिला सेतु पर दिनभर जाम लगा रहा. देर शाम नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुद सड़क पर डंप ट्रकों को हटवाने का प्रयास करते देखे गए. जाम का कारण विक्रमशिला सेतु पर भागलपुर क्षेत्र में दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर भी बताया जा रहा है. हालांकि दोपहर बाद तक ही दोनों ट्रकों को सेतु से हटाया जा चुका था. दिन भर लोगों को नवगछिया से भागलपुर जाने और आने में तीन से 4 घंटे का वक्त लग जा रहा था तो देर शाम की स्थिति और ज्यादा भयावह हो गई थी. विक्रमशिला सेतु […]