Category Archives: भागलपुर

गोपालपुर: एक दूसरे पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा कर थाना में दिया आवेदन, मामला दर्ज || GS NEWS

B BABUL0

– गोपालपुर थाना क्षेत्र के बुद्धूचक निवासी सर्वेश कुमार पिता हरदेव सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि शनिवार की दोपहर को मैं अपने जीजाजी को पहुँचाने मझली नाव से कहलगाँव श्री घाट गया. उसी समय राजू मंडल पिता स्व चामी मंडल अपने दो तीन आदमी के साथ मिल कर आये और हम सब को लेकर जहाज घाट के ऑफिस ले जाकर लाठी डंडा व धार दार दबिया से मार कर घायल कर दिया तथा जेब से दो हजार रुपये छीन लिया तथा धमकी देकर बोला कि पुनः दूसरी बार नाव लेकर घाट पर आया तो नाव को चूर कर तुमको भी मार देंगे. पुन:तिनटंगा घाट पहुँचने पर सुभाष मंडल पिता कार्तिक मंडल व अन्य तीन चार […]

गोपालपुर: तिनटंगा घाट पर जहाज में लूट पाट करने के संबंध में थाने में दिया आवेदन || GS NEWS

B BABUL0

– घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर निवासी राजेन्द्र कुमार पिता चमक लाल प्रसाद ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि मेरे बडे भाई गौरी शंकर सिंह के नाम से तिनटंगा कहलगाँव फेरी सेवा घाट का विधिवत बन्दोबस्ती है. कई दिनों से जानकारी मिल रही थी कि जहाज घाट में कुछ अपराधियों द्वारा लूट की योजना बना जा रही है शनिवार को चार बजे के करीब जहाज लेकर तिनटंगा घाट पहुँचने पर जहाज के लगते ही हरदेव सिंह पिता त्रिवेणी सिंह, विकास सिंह, विलास सिंह, महेश्वरी सिंह, गुरुदेव सिंह, रंजीत सिंह, कालो सिंह, मिथिलेश सिंह, उचित सिंह व सुमित सिंह सहित पन्द्रह अञात लोगों द्वारी मेरे व सहयोगियों प्रभाग मंडल पिता कार्तिक मंडल ग्राम तिनटंगा करारी पर हरवे […]

नवगछिया : टैंकर ने बाइक में मारा धक्का, युवक गंभीर || GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर जीरो माईल पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की देर शाम अनियंत्रित टैंकर ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. घायल युवक भवानीपुर ओपी क्षेत्र के नारायणपुर निवासी मो आफ़ताब 38 वर्ष पिता मो सर्फिउद्दीन है. अनुमंडल अस्पताल में घायल युवक का चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में घायल हुए युवक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. युवक के सर में काफी गहरी चोट आने के कारण वह होश में […]

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित || GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय के प्रांगण में सत्र 2019-20 में दसवीं सीबीएसई बोर्ड में 90 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को एक स्वर्णिम मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस मंगलमय समारोह का मंच संचालन विद्यालय परिवार के प्रशासक डीपी सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत इस समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित जनों के अभिनंदन से की गई. इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के न्यासी सह उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, संयुक्त सचिव शिव कुमार पंसारी, सदस्य बाल कृष्ण पंसारी, प्राचार्य नवनीत सिंह एवं मुरारी लाल पंसारी, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अभिभावकगण उपस्थित थे. अपने संबोधन में उपाध्यक्ष श्री रुंगटा ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय […]

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे नारायणपुर, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश सिंह के शांति भोज में हुए शामिल || GS NEWS

B BABUL0

भागलपुर एवं खगड़िया जिले के आला अधिकारी थे मुस्तैद जेपी काॅलेज नारायणपुर में शुक्रवार की दोपहर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हवाई जहाज लैंड कर खगड़िया जिले के सतीशनगर सुबे के पुर्व सीएम सतीश सिंह के शांति भोज में शामिल हुए कालेज परिसर में भागलपुर डीएम प्रणव कुमार ने मुख्यमंत्री सोरेन को पुष्प गुच्छ भेंट कर अगुवाई किया. पुलिस जवानों द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हवाई जहाज से उतरने एवं जाने के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. प्राचार्य कक्ष में डीएम से मुलाकात कर शांति भोज में शामिल होने के लिए रवाना हुए. इस दौरान भागलपुर एवं खगड़िया जिले के आला अधिकारी प्रशासनिक पदाधिकारी मुस्तैद थे. नारायणपुर से लेकर सतीश नगर तक चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था तैनात था. B […]

नवगछिया : ढलान पर चढ़ने के दौरान ट्रेक्टर पलटा, ट्रेक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत || GS NEWS

B BABUL0

खेत की जुताई कर ट्रेक्टर से घर लौट रहे किसान परबत्ता थाना क्षेत्र जामुनिया निवासी नलीन चौधरी उर्फ चुन्ना दा 50 वर्ष की मौत नवगछिया थाना क्षेत्र के चकमेदा ढाला के पास ट्रेक्टर के पलट जाने से उसके नीचे दबने से हो गई है. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुचें स्थानीय लोगों ने ट्रेक्टर के नीचे दबे नलीन चौधरी को जबतक लोगो ने ट्रेक्टर के नीचे से निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. दुर्घटना में किसान की मौत होने की सूचना नवगछिया पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप […]