Category Archives: भागलपुर

नवगछिया: जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने ली प्रतिज्ञा || GS NEWS

B BABUL0

कानून की मांग को लेकर बड़ी संख्या में हस्ताक्षर भेजे गये प्रधानमंत्री को शुक्रवार को नवगछिया जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के तेतरी दुर्गा मंदिर प्रांगण एवं बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया. तत्पश्चात तिरंगे के सामने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने और राष्ट्र रक्षा की प्रतिज्ञा ली. उपस्थित लोगों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के समर्थन में अपने हस्ताक्षर करके संगठन के जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रधानमंत्री, भारत सरकार के नाम भेजे. जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन आज 13 नवंबर, छोटी दीपावली के अवसर पर अपराह्न 12 बजे एक साथ देशभर के 3000 स्थानों प्रतिज्ञा दिवस का आयोजन किया. जिसमें 3 लाख […]

बिहार : कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए भागलपुर विधायक अजीत शर्मा || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर विधायक अजीत शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। दरअसल पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में घंटों से चल रही विधायक दल की बैठक देर शाम समाप्त हो गई। कांग्रेस बिहार में 19 सीटों पर चुनाव जीती है, सभी विधायक और कांग्रेस नेताओं ने बैठक में सर्वसम्मति से भागलपुर विधानसभा से विधायक की हैट्रिक लगाने वाले विधायक अजीत शर्मा को कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुना है। वहीं विधायक मोहम्मद अफाक आलम को कांग्रेस के विधायक दल का उप नेता चुना गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अजीत शर्मा ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसका फायदा भागलपुर विधानसभा को विकसित करने में भी होगा। उन्होंने कहा कि अब […]

नारायणपुर : झारखंड सीएम नारायणपुर में आज || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – जे पी कालेज नारायणपुर में आज शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगें. यहां से सीमावर्ती क्षेत्र खगड़िया जिले के सतीशनगर में सुबे के पुर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होकर फिर वापस झारखंड के लिए रवाना होंगें. जे पी कॉलेज के मैदान में हैलीपैड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. निरिक्षण को लेकर जेपी कॉलेज परिसर में खगड़िया के गोगरी एसडीएम सुभाषचंद्र मंडल, एसडीपीओ पीके झा, परबत्ता बीडीओ रविशंकर प्रसाद, नारायणपुर सीओ अजय सरकार, बिहपुर इंसपेक्टर एनएस चौहान, भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार,पसराहा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के साथ हैलीपैड का स्थल निरीक्षण किया. हेलीकॉप्टर लैंड करने के स्थान के आसपास बाँस की बैरिकेटिंग करके चाक चौबंद सुरक्षा […]

नवगछिया शहर की सड़कों पर लगा रहा भीषण जाम – जाम के कारण बाजार में लोगों को खरीदारी करने में हुई परेशानी || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया शहर में गुरुवार को पूरे दिन भीषण जाम की स्थिति बनी हुई थी. शहर की सभी सड़के जाम की जद में था. शहर का स्टेशन रोड, मेन रोड, दुर्गा स्थान रोड, विषहरी स्थान रोड, हड़िया पट्टी, गोशाला रोड पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई थी. इसके साथ ही शहर जंय वाली मुख्य सड़क भी मकंदपुर चौक तक भीषण जाम लगा हुआ था. सड़क पर दोनो ओर से वाहनो की लंबी कतार लगी हुई थी. जाम का आलम यह था कि मोटरसाइकिल तक जाम में फंसा हुआ था लोगों को पैदल चलने में कठिनाई हो रही थी. जाम रहने के कारण लोगो को पैदल ही बाजार जाना पड़ रहा था. वहीं शहर में स्थिति और भी ज्यादा भयावह बनी […]

विक्रमशिला पुल पहुच पथ व एनएच 31 पर लगा रहा भीषण जाम ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : विक्रमशिला पुल एवं पहुच पथ पर बुधवार को पूरे दिन भीषण जाम लगा रहा है. पुल एवं पहुच पथ जाम रहने के कारण तेतरी जाह्नवी चौक 14 नवर ब्रांच सड़क के साथ साथ नवगछिया एनएच 31 भी जाम की जद में आ गया था. बुधवार की अहले सुबह से उत्पन्न हुई जाम की समस्या तीस किलोमीटर के दायरे में पहुच गया था. विक्रमशिला पुल पहुच पथ पर जहां जाह्नवी चौक से तेतरी जीरो माईल तक दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. वहीं एनएच 31नवगछिया टॉल प्लाजा से लेकर रंगरा तक जाम की जद में था. एनएच एवं पुल पहुच पथ पर जाम लग जाने के कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गई थी. जाम […]

नारायणपुर: ई.शैलेन्द्र की जीत पर बांटी मिठाई || GS NEWS

B BABUL0

प्रखंड के मधुरापुर बाजार में बुधवार को बिहपुर विधान सभा के एनडीए के भाजपा प्रत्याशी पुर्व विधायक ई.शैलेन्द्र द्वारा पुर्व सांसद बुलो मंडल को पराजित कर जीत की खुशी में भाजपाइयों ने बापु द्वार चौक पर संजय राम उर्फ संजू लोहिया के नेतृत्व में मिठाइयां बांटी. मौके पर राजीव गुप्ता, बंटी लोहिया, ओमप्रकाश पोद्दार, बिनोद गुप्ता, मो.मुन्ना अली समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे. दुसरी और युवा मोर्चा नारायणपुर के चित्तरंजन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में युवाओं ने बिजय जुलूस निकाल अबीर गुलाल लगाए व गगनभेदी नारे लगाये. मौके पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे. B BABUL

नारायणपुर: हत्याकांड, गोलीबारी व जाली नोट का तस्कर अनमोल हिमाचल से गिरफ्तार,तीन वर्षों से था फरार || GS NEWS

B BABUL0

भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा निवासी शातिर अनमोल साह को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से गिरफ्तार किया है. आश्य की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अनमोल साह के विरुद्ध जाली नोट छापने, बलाहा में सोए अवस्था में गोली मारकर हत्या, मधुरापुर बाजार के वर्फ फैक्ट्री के पास गोलीबारी सहित सात मामले में आरोपी हैं इसके विरुद्ध मुंगेर, खगड़िया, सुपौल, भागलपुर जिले के कई थानों में जाली नोट तस्करी व नोट छापने का मामला दर्ज है. खगड़िया के पसराहा थाना, मुंगेर के जमालपुर, खगड़िया के पसराहा, सुपौल के वीरपुर में जाली नोट छापने का मामला दर्ज है. शातिर अनमोल पुलिस की आंखों में धुल झौंककर लंबे अरसे से फरार चल रहा था. तीन वर्षों […]

नवगछिया : शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार||GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय पोखरिया के पास से बुधवार को पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर नयाटोला निवासी दिवाकर कुमार है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब युवक को गिरफ्तार किया था वहइतना नशे में धुत था कि वह अपना नाम पता भी पुलिस को नहीं बता पा रहा था. नशे की हालत में युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे जांच के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां विधिवत एल्कोहल जांच के बाद चिकित्सक द्वारा उसका इलाज किया गया. नवगछिया थानाध्यक्ष अमर विश्वास ने बताया कि युवक सड़क पर नशे की हालत में हंगामा कर रहा था राहगीरों […]

डिजिटल मीडिया पर लगाम: ऑन लाइन न्यूज पोर्टल पर रहेगी सूचना प्रसारण मंत्रालय की पैनी नजर // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में चलने वाले ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल और ऑनलाइन कंटेंट प्रोग्राम अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आएंगे। इसकी अधिसूचना केंद्र सरकार की ओर से आज जारी की गई है। केंद्र सरकार ने बुधवार को ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलों, ऑनलाइन कंटेंट प्रोवाइडरों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत लाने से जुड़ा आदेश जारी किया। इसके तहत, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत ऑनलाइन फिल्मों के साथ ऑडियो-विज़ुअल कार्यक्रम, ऑनलाइन समाचार और करंट अफेयर्स के कंटेंट आएंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में एक मामले में वकालत की थी कि ऑनलाइन माध्यमों का नियमन टीवी से ज्यादा जरूरी है। अब सरकार ने ऑनलाइन माध्यमों से न्यूड़ या कंटेट देने वाले माध्यमों को […]

सिल्क सिटी: भागलपुर में भाजपा के रोहित पांडे को कांग्रेस के अजित शर्मा ने किया परास्त || GS NEWS

B BABUL0

सिल्क सिटी भागलपुर में भाजपा के रोहित पांडे को कांग्रेस के अजित शर्मा ने परास्त कर दिया. अजित शर्मा 1113 वोटों से जीत गये हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की भागलपुर विधानसभा सीट 156 जो वर्ष 2010 के चुनाव तक भाजपा के कब्जे में थी, अब दो बार से कांग्रेस के कब्जे में चली गयी है. यहां अजित शर्मा ने कांटे के मुकाबले में भाजपा के रोहित पांडे को हराकर लगातार दूसरी बार यहां जीत दर्ज की है. उन्हें 65502 वोट मिले हैं, जबकि रोहित पांडे 64389 वोट हासिल करके दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने कहा कि वह चुनाव हारे हैं. फिर पूरे दम-खम के साथ जनता के बीच लौटेंगे. उनकी सेवा करते रहेंगे. उनके बीच काम करते रहेंगे. B […]