Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर टाउन हॉल में 631 नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र ||GS NEWS

DESK20250

महिला सिपाहियों की रही अहम भागीदारी भागलपुर टाउन हॉल परिसर में मंगलवार को 631 नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदयकांत, डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और नगर आयुक्त शुभम कुमार ने नव चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि महिला सिपाहियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिससे समारोह का वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया। अपने संबोधन में आईजी विवेक कुमार ने कहा कि यह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि सेवा, सुरक्षा और कर्तव्य के प्रति समर्पण का आरंभ है। उन्होंने सभी सिपाहियों को ईमानदारी और निष्ठा के […]

Noimg

मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची का प्रकाशन, 6 जुलाई तक मांगे जाएंगे सुझाव ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। निर्वाचन विभाग बिहार, पटना एवं भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों — बिहपुर (152), गोपालपुर (153), पीरपैंती (154, अनुसूचित जाति), कहलगांव (155), भागलपुर (156), सुलतानगंज (157) तथा नाथनगर (158) — के मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रारूप सूची 30 जून 2025 को प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध है। इस प्रारूप सूची पर आम नागरिक 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक अपना दावा, आपत्ति या सुझाव संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय, भागलपुर में दे सकते हैं। DESK2025

Noimg

नवगछिया अस्पताल में हार्ट अटैक की मरीज को नहीं मिला इलाज, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, वायरल हुआ वीडियो ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सोमवार रात लगभग 11 बजे भवानीपुर निवासी 60 वर्षीय अनिता देवी, पति अशोक पासवान को हार्ट अटैक की आशंका के बाद इमरजेंसी में लाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि इस दौरान अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। परिजनों ने बताया कि वे कई बार आवाज देते रहे, लेकिन कोई नहीं आया। मरीज की हालत बिगड़ती देख उन्होंने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। सुरक्षा गार्ड ने भी पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक इलाज कर मरीज को मायागंज मेडिकल कॉलेज भागलपुर रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में आपात […]

कुलपति की सख्ती के बाद 35 छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट का हुआ समाधान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर विश्वविद्यालय (वीएमयू) में कुलपति प्रो. जवाहर लाल की सख्ती का असर देखने को मिला है। लंबे समय से लंबित 35 छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट का निष्पादन आखिरकार सोमवार को शाम 5 बजे तक कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार ने मारवाड़ी कॉलेज और महादेव सिंह कॉलेज के सभी लंबित मामलों को समय रहते निपटाते हुए इसकी सूचना कुलसचिव और जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) को दी। उन्होंने बताया कि यूजी सेमेस्टर-1, सत्र 2023-2027 के तहत जिन छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग था, उनकी उत्तरपुस्तिकाओं की समीक्षा कर उसमें आवश्यक सुधार कर दिए गए हैं। इस प्रक्रिया की जानकारी परीक्षा नियंत्रक ने दोनों कॉलेजों के प्रभारी प्राचार्यों को भी दे दी है। विदित हो कि कुलपति ने इस मामले में गंभीर […]

Noimg

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध से हटाए गए अतिक्रमण ||GS NEWS

DESK20250

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध से हटाए गए अतिक्रमण कई घरों को कराया गया खाली नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध पर बसे लोगों को हटाने की कार्रवाई की गई। तटबंध एवं आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गोपालपुर अंचलाधिकारी रोशन कुमार एवं थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में तटबंध को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान तटबंध पर बसे कई परिवारों को हटाया गया। कुछ लोगों ने प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए स्वयं अपने घरों को हटा लिया, जबकि कुछ […]

झंडापुर थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के झंडापुर थाना क्षेत्र के औलियाबाद गांव में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना 27 जून 2025 की है, जब वादी अनिल कुमार दीपक ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि श्रवण कुमार (पिता – राम बहादुर सिंह) एवं अन्य लोगों ने उनके और उनके भतीजे के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए झंडापुर थाना में कांड संख्या 92/25 दिनांक 27.06.2025 को भारतीय दंड संहिता की धारा 120(2)/115(2)/100/352/351(2)(3)/303(2)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए […]

भवानीपुर थाना क्षेत्र में सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहा गांव की एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतका की पहचान किशन शर्मा की पत्नी समतौला देवी के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार समतौला देवी सुबह के समय अपने घर के आसपास के क्षेत्र में किसी कार्यवश गई थीं, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें दाहिने पैर में काट लिया। सर्पदंश के तुरंत बाद इलाज के लिए लेकर गए जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से गांव में शोक की […]

Noimg

एनएच-31 पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, चालक व उपचालक घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : सोमवार की सुबह खगड़िया जिला के सतीशनगर और नारायणपुर के बीच एनएच-31 पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चालक की पहचान बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र के नवादा गोपालपुर बस्ती निवासी दीपक यादव के 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। वहीं उपचालक उसी गांव के रामदेव यादव के पुत्र 24 वर्षीय अंकज कुमार के रूप में चिन्हित किया गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से नारायणपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक मनीष कुमार की गंभीर स्थिति […]

Noimg

खालतीपुर स्टेशन पर ऑपरेशन नार्कोस के तहत ₹1.5 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ जब्त ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : मालदा डिवीजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) लगातार चौबीसों घंटे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत 28 जून 2025 को खालतीपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरपीएफ को सूत्रों से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मंडल सुरक्षा आयुक्त ए.के. कुल्लू के निर्देशन में खालतीपुर पोस्ट और न्यू फरक्का आरपीएफ टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर एक व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में नजर आया। पूछताछ करने पर वह घबरा गया और अपने सामान के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जब उसकी तलाशी […]