Category Archives: भागलपुर

Noimg

वंदे भारत एक्सप्रेस अब भागलपुर से जमालपुर तक चलेगी, समय और दूरी दोनों में बदलाव ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। ट्रेन संख्या 22309/10 हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को अब जमालपुर तक विस्तारित कर दिया गया है। इस विस्तार के साथ ही ट्रेन की संचालन दूरी 386 किलोमीटर से बढ़कर 439 किलोमीटर हो जाएगी और परिचालन समय में भी परिवर्तन किया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार, हावड़ा से यह ट्रेन सुबह 7:45 बजे रवाना होगी और पूर्व निर्धारित समय दोपहर 1:50 बजे की बजाय अब 1:15 बजे ही भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर में दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन 1:17 बजे जमालपुर के लिए रवाना होगी, जहां यह 2:15 बजे पहुंचेगी। जमालपुर में ट्रेन 75 मिनट तक रुकेगी और दोपहर 3:30 बजे वापसी यात्रा शुरू करेगी। शाम 4:22 बजे भागलपुर पहुंचेगी और दो मिनट बाद 4:24 बजे हावड़ा […]

Noimg

नए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा का समाजसेवियों ने किया स्वागत, दी शुभकामनाएं ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । मंगलवार को बिहपुर थाना में पदस्थापित नए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा से समाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान बिहपुर पूरव पंचायत के मिल्की वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रोमिल रंजन उर्फ पिन्टु ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गौतम कुमार शर्मा और समाजसेवी मुकेश कुमार पंडित ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पिन्टु ठाकुर ने कहा कि उन्हें आशा है कि नए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर थानाध्यक्ष प्रभावी कदम उठाएंगे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने सम्मान के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट […]

Noimg

कोसी नदी में डूबे किशोर का शव 10 दिन बाद मिला, परिजनों में मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भ्रमरपुर जयरामपुर कोसी नदी में दस दिन पहले नहाने के दौरान डूबे दो किशोरों में से एक किशोर दिलखुश कुमार का शव मंगलवार को त्रिमूहान घाट के समीप बरामद हुआ। इससे पहले राहुल कुमार का शव ग्रामीणों की मदद से घटना के तीसरे दिन ही निकाल लिया गया था। घटना 23 जून की है, जब नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 12 भ्रमरपुर निवासी पिंटू चौरसिया का 14 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार और खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र निवासी बाल्मिकी चौरसिया का 14 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार (सुबोध चौरसिया का नाती) कोसी नदी में नहाने के दौरान डूब गए थे। मंगलवार को जब दिलखुश का शव त्रिमूहान […]

Noimg

नवगछिया में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण आयोजन की अपील ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर नवगछिया अनुमंडल सभागार में अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने की। बैठक में मुख्यालय डीएसपी, ट्रैफिक एवं साइबर डीएसपी, डीसीएलआर, सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, शांति समिति के सदस्य, विभिन्न दलों के प्रतिनिधि और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूस की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा कि मोहर्रम एक धार्मिक अवसर है जिसे पारंपरिक और भाईचारे के वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह, भड़काऊ […]

Noimg

नगर आयुक्त और महापौर ने मुहर्रम की तैयारियों का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर महापौर, उपमहापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ामों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ताजिया जुलूस के मार्गों पर उत्कृष्ट सफाई सुनिश्चित की जाए। नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा हटाना और कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव युद्धस्तर पर कराने को कहा गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। संबंधित विभागों को निर्बाध जलापूर्ति और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, वहीं जहां आवश्यक हो वहां अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था करने […]

Noimg

गोविंदपुर में ज़हर खाकर 17 वर्षीय किशोर ने दी जान, कारण अज्ञात ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव में मंगलवार को 17 वर्षीय किशोर सोनू कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में ज़हर खा लिया। ज़हर खाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, सोनू द्वारा यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। DESK2025

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज में डीएम ने की अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में एसएसपी हृदयकांत, ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह, एसडीओ विकास कुमार, एडीएम विधि-व्यवस्था महेश्वर सिंह, एडीएम आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, उपसभापति नीलम देवी समेत सभी विभागों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में डीएम ने मेला की साफ-सफाई, दुकानदारों द्वारा रेट लिस्ट लगाने, कच्ची कांवरिया पथ पर आठ फीट चौड़े रास्ते को सुनिश्चित करने, बिजली के तारों को सुरक्षित करने […]

Noimg

गोविंदपुर पंचायत के आगजनी पीड़ित 38 परिवारों को मिला मुआवजा, पीड़ितों ने जताई नाराज़गी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : पीरपैंतीप्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत में आगजनी से प्रभावित 38 परिवारों को आपदा राहत मद से 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। चेक वितरण का कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, अंचलाधिकारी मनोहर कुमार, विधायक प्रतिनिधि सोनू कुमार और आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से पीड़ित परिवारों को चेक सौंपा। हालांकि चेक मिलने के बाद भी पीड़ितों में नाराज़गी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले अचानक उनके घरों में आग लग गई थी, जिससे जीवन भर की कमाई जलकर राख हो गई। शुरू में केवल दो दिन तक प्रशासन द्वारा खिचड़ी दी गई, फिर कोई सहायता नहीं मिली। अब दो महीने बाद मात्र 12 हजार […]

Noimg

भागलपुर जेल में RJD विधायक रीतलाल यादव की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। राजद विधायक रीतलाल यादव की तबीयत सोमवार देर शाम भागलपुर केंद्रीय कारा में अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जेल प्रशासन ने रात करीब 9:30 बजे उन्हें अस्पताल भेजा। फिलहाल उनकी चिकित्सा निगरानी में जांच चल रही है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें किस प्रकार की स्वास्थ्य समस्या हुई है। इस बीच, रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने एक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके पति की जेल में हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार उन्हें और उनके पूरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही […]