Category Archives: भागलपुर

Noimg

मथुरापुर में चोरी की बड़ी वारदात, लाखों के जेवरात और सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के गोसाई दासपुर पंचायत अंतर्गत मथुरापुर गांव में बीती रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, पीतल के बर्तन, सिलाई मशीन और कीमती कपड़े सहित कई जरूरी सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित गृहस्वामी कंचन कुमारी ने नाथनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ नीचे के कमरे में सो रही थीं। सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद जब पूजा करने के लिए छत पर पहुंचीं तो देखा कि ऊपर कमरे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा गया कि गोदरेज, ट्रंक और बक्से का ताला भी तोड़ा गया […]

Noimg

मुंगेर विश्वविद्यालय की 75 हजार में से 36 हजार सीटें खाली रहने की आशंका, नामांकन की तारीख बढ़ी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : बिहार के मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया और जमुई जिलों के छात्रों में इस बार स्नातक (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई को लेकर खास रुचि नहीं दिख रही है। इसका असर सीधे मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन पर पड़ा है, जहां लगभग 36 हजार सीटें खाली रह सकती हैं। मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2025-29 के लिए कुल 75 हजार सीटें हैं। लेकिन अब तक सिर्फ 39 हजार 176 विद्यार्थियों ने ही ऑनलाइन आवेदन किया है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने नामांकन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। नामांकन प्रक्रिया धीमी, आवेदन पिछले साल से कम वर्ष 2024-28 सत्र में जहां 48 हजार 220 छात्रों ने आवेदन किया था, वहीं इस बार अब तक केवल 39 हजार 176 […]

Noimg

सुल्तानगंज का नाम बदलकर ‘अजगैबीनाथ धाम’ किए जाने की मांग फिर हुई तेज, श्रावणी मेले से पूर्व लोगों में बढ़ी उम्मीद ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। धर्म की नगरी, उत्तरवाहिनी गंगा तट और बाबा अजगैबीनाथ के दिव्य धाम के लिए प्रसिद्ध सुल्तानगंज का नाम बदलकर ‘अजगैबीनाथ धाम’ करने की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर से तेज हो गई है। श्रावणी मेले की तैयारी के बीच स्थानीय लोगों से लेकर संत-महंत और जनप्रतिनिधियों तक इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह धरती सुल्तानों की नहीं, बल्कि बाबा अजगैबीनाथ की है। यहां भक्ति की अविरल धारा बहती है और गंगा की उत्तरवाहिनी धारा इस स्थान को और भी पवित्र बनाती है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु हर साल सावन महीने में यहां से जल लेकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक कांवर यात्रा करते हैं। ऐसे में […]

Noimg

मोहर्रम को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने की। इस अवसर पर सिटी डीएसपी अजय चौधरी, शांति समिति के सदस्य, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मोहर्रम के मौके पर निकलने वाले ताजिया जुलूस की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण तथा संभावित संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि मोहर्रम एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है जिसे आपसी भाईचारे और पारंपरिक तरीके से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह, अफरा-तफरी या […]

Noimg

सुल्तानगंज में घरेलू विवाद बना जानलेवा, पति ने पत्नी की कर दी हत्या ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नगर परिषद सुल्तानगंज वार्ड संख्या 2 स्थित मिल्की मुहल्ला गांव में शनिवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानगंज थाना की पुलिस देर रात घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों ने शक जताया है कि इस घटना में असलम खान के अन्य परिवार के लोग भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, मृतका रौशनी देवी और […]

Noimg

निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जन्मतिथि और जन्मस्थान के समर्थन में मान्य दस्तावेजों की सूची जारी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत एनुमरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) के साथ जन्मतिथि और जन्मस्थान से संबंधित घोषणाओं के समर्थन में प्रस्तुत किए जाने वाले वैध दस्तावेजों की सूची जारी की गई है। इस सूची में निम्नलिखित दस्तावेजों को मान्यता दी गई है: नोट: बिहार की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 1 जनवरी 2003 तक के जारी दस्तावेजों को पर्याप्त माना जाएगा। निर्वाचक सूची के पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने के उद्देश्य से इन दस्तावेजों की आवश्यकता बताई गई है, ताकि मतदाता की पात्रता का सही निर्धारण हो सके। DESK2025

Noimg

राज्य बॉल बैडमिंटन संघ की वार्षिक बैठक में वार्षिक कैलेंडर जारी, प्रतियोगिताओं की तिथियां तय ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : पटना के होटल मैत्रेया इन, बोरिंग रोड में रविवार को बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ की वार्षिक कार्यकारिणी एवं आमसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष और विधान पार्षद (पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) प्रो. नवल किशोर यादव ने की। इस बैठक में 26 जिलों, संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में प्रो. नवल किशोर यादव ने कहा कि राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिलों की गतिविधियों को तेज किया जाएगा और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण व आधारभूत सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही, विभिन्न विश्वविद्यालयों में भी इस खेल की शुरुआत की जाएगी। संघ के उपाध्यक्ष और नेत्र […]

Noimg

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे के अड्डे पर छापा मारकर आधा दर्जन नशेड़ी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: शनिवार को भागलपुर पुलिस ने शहर के बीचोंबीच स्थित एक खंडहर में छापेमारी कर नशे के अड्डे का भंडाफोड़ किया। तातारपुर थाना क्षेत्र के जब्बारचक चौक के पास स्थित इस खंडहर से पुलिस ने आधा दर्जन नशेड़ियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हृदयकांत के निर्देश पर की गई, जो जिलेभर में नशा उन्मूलन को लेकर विशेष अभियान चला रहे हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे पुलिस की टीम जब्बारचक चौक पर पहुंची, तो वहां मौजूद नशेड़ी और स्मैकर पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने पहले से पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी थी। कुछ जवान खंडहर भवन के अंदर घुसे, जबकि अन्य […]

Noimg

नाथनगर प्रखंड का डीएम ने किया भ्रमण, विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर दिए कई निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को नाथनगर प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बुलाई गई राजनीतिक दलों की बैठक में हिस्सा लिया और सभी दलों के प्रतिनिधियों से विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SVEEP) में जागरूकता फैलाने तथा अपेक्षित सहयोग देने की अपील की। बैठक में नाथनगर, सबौर और जगदीशपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय में चल रही बीएलओ और बीएलए की बैठक में भी भाग लिया और तीनों प्रखंड विकास पदाधिकारियों को, जो सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भी हैं, बीएलओ से जुड़े कार्यों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतवार अधिकारियों की टीमें गठित की जाएं, जो […]