June 30, 2025
इस्माइलपुर में सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का तीसरा चरण संपन्न, 70 बच्चों को मिला प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया । बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का तीसरा चरण इस्माइलपुर में 18 जून से 29 जून 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस चरण में कुल 70 बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही उन्हें ड्रेस और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत दो बैचों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम बैच में अमरेश कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार, विशुन कुमार को द्वितीय तथा कौशल कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं द्वितीय बैच में आदेश कुमार को प्रथम, अमित कुमार को द्वितीय और छोटू कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर प्रीतम कुमार, निरंजन कुमार, सुमित कुमार, गौरव कुमार और विजय मंडल के […]