September 10, 2020
रघुवंश प्रसाद सिंह को लालू ने लिखी चिट्ठी, बोले- स्वस्थ हो जाएं फिर बैठकर बात करेंगे, आप कहीं नहीं जा रहे GS NEWS
Barun Kumar Babulराष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा देने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक पत्र लिखा है। लालू ने कहा है कि रघुवंश बाबू पहले आप स्वस्थ हो जाइए। फिर बैठकर बात करेंगे। लालू ने यह भी लिखा है कि आप कहीं नहीं जा रहे हैं। राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरुवार की सुबह लालू को 30 शब्दों की चिट्ठी लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसी के जवाब में लालू ने उन्हें चिट्ठी लिखी है। रांची स्थित होटवार जेल के अधीक्षक की अनुमति से पत्र मीडिया में जारी हुआ है। रांची से रघुवंश प्रसाद सिंह को भेजी गई चिट्ठी में लालू प्रसाद यादव ने लिखा है, ‘प्रिय रघुवंश बाबू, आपके द्वारा कथित तौर […]