Category Archives: भागलपुर

भागलपुर: अस्पताल में तीन सितंबर से मोतियाबिंद का ऑपरेशन शुरू GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर। सदर अस्पताल में तीन सितंबर से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि ऑपरेशन की सारी व्यवस्था की गई है। पहले से डॉक्टर भी विभाग में पदस्थापित हैं। मरीजों को ऑपरेशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अभी केवल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में ही मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता है। सदर अस्पताल में ऑपरेशन प्रारंभ होने से शहर के लोगों को लाभ मिलेगा। सीएस ने पूछा स्पष्टीकरण रविवार को सदर अस्पताल के इमरजेंसी में नर्स अनुपस्थित मिली। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने अस्पताल के उपाधीक्षक से स्पष्टीकरण पूछा है। Barun Kumar Babul

भागलपुर: विक्रमशिला और अंग एक्सप्रेस चलने के लिए तैयार, बस एक फैक्स का इंतजार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: पांच महीने से बंद ट्रेनें जल्द ही पटरी पर दिखेगी। रेलवे ने अनलॉक-तीन में ट्रेन चलाने की कवायद तेज कर दी है। पहले फेज में विक्रमशिला एक्सप्रेस और अंग एक्सप्रेस चलेंगी। इसके लिए रेल मंडल ने जंक्शन कर्मियों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। महीनों से यार्ड में खड़ी दोनों ट्रेनों का मेंटनेंस पूरी तरह कर दिया गया है। रेल अधिकारिक सूत्रों के अनुसार तीन से चार दिनों के अंदर भागलपुर से जल्द ट्रेनें चलेंगी। रेलवे जोन को सिर्फ एक फैक्स और मेल का इंतजार है। जैसे ही गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय से आदेश आएगा, परिचालन शुरू हो जाएगा। सोमवार को पूरे दिन जंक्शन और कैरेज एंड वैगन विभाग में ट्रेनों के रैक का रखरखाव किया गया। […]

भागलपुर: डॉक्टर समेत 126 कोरोना मरीज, आउटडोर सदर अस्पताल का रहेगा बंद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: सदर अस्पताल के डॉक्टर, जिला परिषद् के कर्मचारी, महमदाबाद में पिता, पुत्र और पुत्री सहित जिले में 126 नए कोरोना मरीज मिले हैं। सदर अस्पताल के डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने से अस्पताल का आउटडोर मंगलवार को बंद रहेगा। शहरी क्षेत्र में कुल 14 कोरोना मरीज मिले हैं। जिले में अबतक 5636 लोग कोरोना से पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 4715 लोग स्वस्थ हो गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने कहा कि महमदाबाद के अलावा बहादुरपुर, तिलकामांझी, लोदीपुर, तहबलपुर, साहेबगंज के लोग भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। सदर अस्पताल को किया जाएगा सैनिटाइज सदर अस्पताल के डॉक्टर के कोरोना संक्रमित होने पर मंगलवार को आउटडोर बंद रहेगा। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि आउटडोर […]

रंगरा:  कालिंदी नगर में पूर्व सरपंच की 19 वर्षीय पुत्री की डूबने से मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रंगरा थाना क्षेत्र के मछबरीया धार में  एक 19 वर्षीय युवती की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालिंदी नगर निवासी एवं पूर्व सरपंच नवीन सिंह की 19 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में की गई है. घटना की संबंध में परिजनों ने बताया कि अंकिता अपनी छोटी बहन रानी  के साथ अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर गंगा स्नान करने गांव के समीप स्थित मछबरीया धार गई थी. नहाने के दौरान पैर फिसल जाने के कारण वे गहरे पानी में डूब गई. बहन को डूबते हुए देख छोटी बहन दौर कर अपने घर  आई और घर के लोगों को घटना के संबंध में बताई. सूचना मिलते ही परिजनों के अलावा  गांव के […]

नवगछिया: रालोसपा प्रदेश सचिव मृणाल सिंह आकस्मिक  निधन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – रालोसपा के प्रदेश सचिव सह रंगरा के मंदरौनी निवासी मृणाल सिंह40 का निधन सोमवार को इलाज के क्रम में हो गयी. जानकारी जिला अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सचिव भाई मृणाल जी को डॉक्टर को दिखाने कोलकाता ले जाने के क्रम में ही उन्होंने अंतिम सांस ली है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह पार्टी और समाज के लिये अपूरणीय क्षति है. नवगछिया रालोसपा  परिवार  जिला अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, अमरजीत कुमार शर्मा, विनय चौधरी, विजय ठाकुर, मोहम्मद गुफरान अली, बादल कुमार, लालबाबू, पंकज कुमार सिंह, ललन सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय ठाकुर, प्रमोद, जयनंदन, आदि ने शोक व्यक्त किया है. Barun Kumar Babul

ढोलबज्जा: भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर शोक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर कदवा व ढोलबज्जा के विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है. ढोलबज्जा पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल उर्फ मुन्ना ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ हीं शोक संतप्त परिवार व उनके करीबियों के प्रति संवेदना भी व्यक्त किया है. नवगछिया युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू कुमार जायसवाल के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मुखर्जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि- देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न श्री मुखर्जी का निधन राजनीतिक जगत की बड़ी क्षति है. देश उनके दीर्घ राजनीतिक जीवन व योगदान को हमेशा याद करेगा. आइएसीटी कंप्यूटर सेंटर ढोलबज्जा में समाजसेवी विनीत […]

ढोलबज्जा: विश्व के तीसरे गरूड़ प्रजनन स्थल कदवा में, अपनी आशियाने ढूंढने लगे गरूड़ GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: विश्व के तीसरे गरूड़ प्रजनन स्थली में एक नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा के इलाके में अब दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी गरूड़ अपनी आशियाने ढूंढना शुरू कर दिए हैं. कई दिनों से कदवा के ग्रामीण इलाकों व कोसी किनारे गरूड़ को घुमते देखा गया है. ज्ञात हो कि- अक्टूबर से नवंबर महीने में गरूड़ कदवा के विभिन्न गांवों में पहुंच कर लोगों के घर-आंगन व दरबाजे के पीपल, बरगद, शेमल, कदम व अन्य पेड़ों पर घोंसले बना कर अपनी प्रजनन करना शुरू करते हैं. जहां चारे के रूप में वहां के कोसी नदी से मछलियां व किसानों के खेतों से चूहे और सांप का शिकार कर लोगों को सुरक्षा भी देते हैं. इसलिए वहां के लोग गरूड़ को […]

ढोलबज्जा: चाइनीज मार्शल आर्ट के नेशनल खिलाड़ी संतोष को किया गया सम्मानित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: चाइनीस मार्शल आर्ट्स के नेशनल खिलाड़ी नवगछिया प्रखंड के कोसी पार पकरा टोला कदवा निवासी गणेश राम के पुत्र संतोष कुमार को रविवार के दिन उनके आवास पर सेफ एंड सिक्योर ऑनलाइन मार्केटिंग (सेफ शॉप) के लीडरों ने सम्मानित किया है. जहां टीम के लीडर दिलीप साह ने पुष्पमाला, सूरज कुमार ने अंग वस्त्र व नवीन कुमार निश्चल ने बुके देकर संतोष कुमार को सम्मानित करते हुए कहा है कि- संसाधनों व आधारभूत संरचनाओं की कमी के बाद भी संतोष ने अपनी प्रतिभा के बल पर जिले व राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. संतोष को सम्मानित कर रहे लीडरों में गुलशन कुमार, गौरव कुमार गुडडू, विपिन कुमार व विवेक कुमार के साथ दर्जनों ग्रामीणों लोग भी उपस्थित […]