Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बिहार व बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पांच गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग मोहल्ले में अवैध हथियार निर्माण की एक बड़ी साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर बिहार एवं पश्चिम बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक नवनिर्मित मकान को घेरकर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने में उपयोग होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से हथियार तैयार किए जा रहे थे। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि […]

Noimg

भागलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से प्रशासन में हड़कंप || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : जिले में एक बार फिर बम धमकी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पहले भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई, जिसमें समाहरणालय परिसर में बम होने का दावा किया गया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया तथा सुरक्षा व्यवस्था तत्काल बढ़ा दी गई। पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो […]

Noimg

भागलपुर में मैट्रिक परीक्षा शुरू, आदर्श केंद्रों पर गुलाब और तिलक से हुआ छात्रों का स्वागत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक (दसवीं) परीक्षा सोमवार से जिले भर में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। जिले में कुल 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोनों पालियों में कुल 46 हजार 243 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की संभावना पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। इस वर्ष परीक्षा की खास बात यह रही कि जिले के चार परीक्षा केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र घोषित किया गया […]

Noimg

शिवनंदनपुर गांव में अपराधियों ने हत्या के आरोपी को घेरकर मारी गोली, मायागंज अस्पताल रेफर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव में अपराधियों द्वारा एक हत्या के आरोपी को घेरकर गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल की पहचान शिवनंदनपुर निवासी मदन यादव के रूप में हुई है। अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में मदन यादव ने बताया कि वर्ष 2013 में उसके पुत्र की हत्या हुई थी, जिसके मामले में उसने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप है कि उसी केस को वापस लेने के लिए विनोद यादव, पिंटू उर्फ बहरा यादव समेत अन्य लोग लगातार […]

Noimg

डीडीसी ने बैजानी पंचायत का किया विस्तृत निरीक्षण, विकास योजनाओं की गहन समीक्षा || GS NEWS

Chanchal Jha0

विद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर किया मध्याह्न भोजन भागलपुर : उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार ने मंगलवार को जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत का विस्तृत निरीक्षण कर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड की अन्य पंचायतों का भी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने योजनाओं की प्रगति, उपयोगिता तथा आम जनता पर उनके प्रभाव का आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, निदेशक रा.नि.का. सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। दौरे के क्रम में उप विकास आयुक्त ने पंचायत क्षेत्र के तालाब, आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, पंचायत […]

Noimg

डीएम ने जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत का किया दौरा, विकास योजनाओं का लिया जायजा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत का विस्तृत दौरा कर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पंचायत क्षेत्र के तालाब, कुआँ एवं अन्य सामुदायिक परिसंपत्तियों का जायजा लिया। उन्होंने तालाब के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन के समीप प्रस्तावित विवाह मंडप निर्माण के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण […]

Noimg

भागलपुर में एग्रो स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी कार्यक्रम का उद्घाटन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल, भागलपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जाएगा, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराया […]

Noimg

सबौर के भिट्टी गांव में महादंगल का आयोजन, कई राज्यों के पहलवान पहुंचे — दंगल देखने उमड़ी भीड़ || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : सबौर प्रखंड के भिट्टी गांव स्थित ऐतिहासिक जोड़ा महादेव प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय महादंगल ने खेल प्रेमियों में उत्साह और रोमांच का माहौल बना दिया। दंगल में दूर-दराज सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। सुबह से ही दंगल स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और दोपहर तक पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया। पहले दिन आयोजित मुकाबलों में स्थानीय एवं बाहरी राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। हर दांव-पेच पर दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन से पूरा मैदान गूंजता रहा। दंगल के दौरान पहलवान अनुज ने पहलवान रोहित को रोमांचक मुकाबले में पटखनी दी, वहीं पहलवान सुलतान ने अपने अनुभव का […]

Noimg

भागलपुर में भूमिहीन परिवारों का प्रदर्शन, पहले बसाने फिर हटाने की मांग || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में झुग्गी-झोपड़ी संघर्ष समिति के बैनर तले भूमिहीन परिवारों ने समाहरणालय गेट के समीप जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वे कई वर्षों से भीखनपुर स्थित गुमटी नंबर एक, दो और तीन के इस्लामनगर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं, जो भारतीय रेल की जमीन के अंतर्गत आता है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार द्वारा उक्त जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर होने के कगार पर पहुंच गए हैं। भूमिहीन परिवारों का कहना है कि उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं और उनके पास रहने के लिए कोई वैकल्पिक स्थान उपलब्ध नहीं है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन की […]

Noimg

मद्य निषेध थाना की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 2894 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्य निषेध थाना, सदर भागलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मद्य निषेध थाना पुलिस द्वारा लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर बायपास टोल प्लाजा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई। तलाशी के क्रम में ट्रक से कुल 2894.40 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 34 लाख 73 हजार 280 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। […]