Category Archives: भागलपुर

Noimg

17 फरवरी से शुरू होगी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा, केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, समूह में एकत्र होने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर प्रतिबंध रहेगा, ताकि परीक्षार्थियों को शांत माहौल मिल सके। जिलाधिकारी ने मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने […]

Noimg

शेरमारी में बंद कमरे से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरमारी गांव में एक युवक का शव उसके ही घर के बंद कमरे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रौशन कुमार के रूप में हुई है, जो महेंद्र तांती के इकलौते पुत्र बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार, जब रौशन कुमार ने लंबे समय तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उनकी मां पूनम देवी को चिंता हुई। कई बार आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर रौशन कुमार का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। इसके […]

Noimg

शिव शक्ति मंदिर परिसर में बार-बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी की मौजूदगी से उठा विवाद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और फोटो की पुष्टि जीएस न्यूज़ अखबार द्वारा नहीं की जाती है। यह सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों एवं आसपास मौजूद लोगों के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान यह घटना सामने आने की बात कही जा रही है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला भागलपुर जंक्शन के पार्सल भवन के बाहर स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल वीडियो देर रात करीब एक बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में भोजपुरी गानों पर एक महिला डांसर प्रस्तुति देती नजर आ रही है। इसी दौरान जीआरपी का एक […]

Noimg

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से भागलपुर की 4.97 लाख महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता, स्वरोजगार को मिला बढ़ावा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत भागलपुर जिले की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अब तक 4 लाख 97 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि अंतरित की जा चुकी है। सोमवार को आयोजित राशि अंतरण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें से 61 हजार 500 से अधिक महिलाओं के खातों में इसी दिन योजना की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के अवसर पर यह जानकारी दी गई। पटना स्थित एक अणे मार्ग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करकमलों द्वारा राज्यभर की 25 लाख महिला लाभुकों के खातों में प्रति […]

Noimg

पीरपैंती में निर्माणाधीन 2400 मेगावाट पावर प्लांट का पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण, विकास और रोजगार की जताई उम्मीद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: जिले के पीरपैंती में निर्माणाधीन 2400 मेगावाट पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पहुंचे, जहां उन्होंने परियोजना की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना को क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बताया कि लगभग 1100 एकड़ भूमि में स्थापित किया जा रहा यह विशाल बिजली प्रोजेक्ट क्षेत्र के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अडानी पावर के माध्यम से निर्मित हो रहा 2400 मेगावाट क्षमता का यह पावर प्लांट राज्य की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित […]

Noimg

‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं, लगभग 30 मामलों की हुई सुनवाई || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: राज्य सरकार के ‘7 निश्चय–3 से बढ़ेगा अपना बिहार’ कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सबका सम्मान–जीवन आसान पहल के तहत सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम जनों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान जिलेभर से आए लोगों के आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए लगभग 30 मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान लंबित पेंशन, जमीन विवाद तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं से संबंधित मामलों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम में एक दिव्यांग आवेदक व्हीलचेयर पर पहुंचकर जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), […]

Noimg

ग्रामीण श्रमिकों को योजनाओं और श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में उप श्रमायुक्त कार्यालय, भागलपुर में एकदिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उप श्रमायुक्त, भागलपुर की अध्यक्षता में किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों को श्रम कानूनों, सरकारी योजनाओं तथा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे अपने अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक हो सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ उप श्रमायुक्त, भागलपुर, श्रमाधीक्षक (योजना-सह बोर्ड), भागलपुर, श्रम अधीक्षक (अधिनियम), भागलपुर तथा उपस्थित श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण शिविर में जिले के प्रत्येक पंचायत से एक-एक श्रमिक ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। अपने उद्घाटन संबोधन में उप श्रमायुक्त, भागलपुर ने श्रमिकों को विभिन्न श्रम […]

Noimg

महाशिवरात्रि पर भीखनपुर नागेश्वर नाथ शिव मंदिर से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, डीजे पर गूंजे महादेव के गीत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भागलपुर स्थित नागेश्वर नाथ शिव मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुईं और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर छोटी खंजरपुर सीढ़ी घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने गंगा जल भरकर कलश में स्थापित किया। इसके बाद महिलाएं और युवतियां कलश को माथे पर धारण कर भक्ति भाव के साथ पुनः मंदिर की ओर रवाना हुईं। पूरे मार्ग में डीजे पर महादेव के भक्ति गीत गूंजते रहे, जिनकी धुन पर श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं […]

Noimg

भागलपुर में महाशिवरात्रि की धूम: शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार सुबह से ही श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। शहर के प्रमुख शिवालयों—बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, भूतनाथ मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, बटेश्वर स्थान, पिपली धाम मंदिर तथा बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाशिवरात्रि को लेकर सभी मंदिरों को रंग-रोगन, आकर्षक रोशनी और फूलों की भव्य सजावट से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसरों में विशेष प्रवेश द्वार बनाए गए, जिससे पूजा-अर्चना सुचारु रूप से संपन्न हो सके। बूढ़ानाथ, नाथनगर, चंपानगर, बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कहलगांव और आदमपुर सहित विभिन्न इलाकों के शिवालयों में अहले सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालु […]

Noimg

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय पहुंचे भागलपुर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के एक निजी होटल में आयोजित अचीवर्स पॉइंट इंस्टिट्यूट के 14वें वार्षिक उत्सव (एनुअल डे) समारोह में बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें प्रेरणादायक संदेश दिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अभिनेता ने कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता से ‘आशिकी’ करनी चाहिए और पढ़ाई से भी सच्ची लगन रखनी चाहिए। अपनी चर्चित फिल्म आशिकी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि असली आशिकी माता-पिता के सम्मान और शिक्षा के प्रति समर्पण में होती है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी मेहनत और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं […]