February 15, 2026
टीएनबी कॉलेज में एबीवीपी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, छात्रों ने रखा मौन || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शनिवार को टीएनबी महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई द्वारा शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं परिषद कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दीपो महतो द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान रसायन शास्त्र विभाग के डॉ. राजीव, भूगोल विभाग की राधा मैम, शिवानी मैम सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पुलवामा हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई में शामिल रहे मेजर रंजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और देशभक्ति […]