Category Archives: भागलपुर

Noimg

आधुनिक कृषि से जोड़ने में निभा रहा अहम भूमिका : कृषि मंत्री || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव अपने एक दिवसीय दौरे पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने उन्हें विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं, विकसित की गई आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित मंचीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर राज्य के कृषि विकास, किसानों की आय बढ़ाने तथा युवाओं को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि से जोड़ने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं, अनुसंधान कार्यों, […]

Noimg

तिलकामांझी चौक पर जीवन जागृति सोसाइटी का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। शहर के व्यस्ततम तिलकामांझी चौक पर जीवन जागृति सोसाइटी की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों से बिना हेलमेट वाहन न चलाने की अपील की गई। साथ ही यह भी स्पष्ट रूप से बताया गया कि दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाली सवारी के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। वहीं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस जागरूकता अभियान में जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, भागलपुर यातायात डीएसपी संजय कुमार, […]

Noimg

भागलपुर में यूपी विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले || GS NEWS

Chanchal Jha0

में लिपिक के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई भागलपुर। भागलपुर से एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में खाद्य आपूर्ति विभाग में लिपिक पद पर तैनात गगन सिंह से जुड़े ठिकानों पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी विजिलेंस टीम ने भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू विक्रमशिला कॉलोनी स्थित सत्यम अपार्टमेंट में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि उक्त अपार्टमेंट में स्थित एक फ्लैट गगन सिंह की पत्नी नीतू सिंह के नाम पर आवंटित है। छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम ने फ्लैट से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों, संपत्ति संबंधी […]

Noimg

रेकाबगंज में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो परिवारों में लाठी-डंडे से मारपीट, सात घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकाबगंज में आपसी विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब दो परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे से मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायल अनिल मंडल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला मुकेश उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मुकेश के साथ उसके परिवार के राजेंद्र, मुरारी समेत तीन-चार अन्य लोग आक्रोशित हो गए और अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अनिल मंडल के अनुसार, हमले में न केवल वे स्वयं घायल हुए, बल्कि उनकी पत्नी और उनके तीन बेटों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई, […]

Noimg

भागलपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 फरवरी से, 59 केंद्रों पर होगी परीक्षा || GS NEWS

Chanchal Jha0

जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक आयोजित भागलपुर। इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा–2026 के सफल, कदाचार-मुक्त और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर मंगलवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षक और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी उपस्थित थे, जिन्हें परीक्षा संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि इंटरमीडिएट की वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। भागलपुर जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सदर अनुमंडल में 40, नवगछिया अनुमंडल में 10 और कहलगांव अनुमंडल में 9 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दिन प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को पूर्वाह्न […]

Noimg

डीसी प्रदीप कुमार सिंह का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, कई खामियां उजागर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जिले के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर डीसी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डीसी ने निरीक्षण की शुरुआत इमरजेंसी वार्ड से की। यहां डॉक्टरों की संख्या अपेक्षा से कम पाई गई, जिसके कारण मरीजों की भारी भीड़ लगी हुई थी। निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित भी मिले। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा है और आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए हैं। इसके बाद डीसी ने […]

Noimg

तेज रफ्तार बाइक बिजली पोल से टकराई, पीछे बैठे युवक की मौके पर मौत, चालक गंभीर घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। कहलगांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक के बिजली पोल से टकराने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला स्कूल के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पीछे बैठे युवक आयुष कुमार करीब 20 फीट हवा में उछलकर सीधे पोल से टकराया और फिर जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक […]

Noimg

ढाबे के बाहर खड़े युवक को बोलेरो ने रौंदा, मौके पर मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार (पिता जुगल यादव), निवासी बभंगामा के रूप में की गई है। यह हादसा एनएच-80 स्थित जानमहम्मदपुर, नो एंट्री के पास “रॉयल दरबार ढाबा” के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रवि कुमार ढाबे के ठीक बाहर सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। वाहन ने पहले स्कूटी को अपनी चपेट में लिया और फिर युवक को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बोलेरो के नीचे फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि रवि कुमार गंभीर […]

Noimg

भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल अलर्ट कर दिया गया और कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यवहार न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। कोर्ट परिसर में मेटल डिटेक्टर के माध्यम से सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। एहतियातन फिलहाल कोर्ट परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। धमकी की सूचना मिलते ही भागलपुर […]

Noimg

फोरलेन निर्माण से नाला बाधित होने पर ग्रामीणों का विरोध, सुल्तानगंज में काम कराया बंद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : सुल्तानगंज–मुंगेर–मिर्जाचौकी फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान नगर परिषद सुल्तानगंज अंतर्गत नारायणपुर गांव का नाला बंद हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नाले का पानी अवरुद्ध होने से परेशान ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण कार्य को रोक दिया और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन निर्माण के कारण उनके गांव सहित आसपास के क्षेत्रों का नाला बंद हो गया है, जिससे जल निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक नाले के पानी की निकासी के लिए उचित नाला निर्माण नहीं किया जाएगा, तब तक फोरलेन का कार्य चालू नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में ही संबंधित विभाग को […]