Category Archives: भागलपुर

Noimg

ठंड और घने कोहरे ने आम जनजीवन को पूरी तरह किया अस्त-व्यस्त || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दो दिनों से शहर शीतलहर की चपेट में है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय पछुआ हवा चलने से कनकनी में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि शाम होते ही घना कोहरा छा जाने से ठंड और अधिक बढ़ जाती है। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग आग और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर अलाव तापते नजर आ […]

Noimg

नगर परिषद सुल्तानगंज में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित, 11 बिंदुओं पर हुआ विचार-विमर्श || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में मुख्य पार्षद राज कुमार गुड्डू की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार एवं उप मुख्य पार्षद नीलम देवी उपस्थित रहीं। बैठक में नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षदों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सामान्य बोर्ड की इस बैठक में कुल 11 बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और सभी बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि, प्रधानमंत्री आवास योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, जल-नल योजना, सफाईकर्मियों के आवेदनों पर विचार, वार्ड पार्षदों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर चर्चा, मुक्ति धाम में निःशुल्क सुविधाओं से संबंधित प्रस्ताव, वर्ष […]

Noimg

सात निश्चय-3 के तहत सरकारी सेवाओं में सुधार हेतु फीडबैक बैठक आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत फीडबैक बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम राज्य के नागरिकों के जीवन को आसान बनाने और “सबका सम्मान-जीवन आसान” के लक्ष्य के अनुरूप सरकारी संस्थागत सेवाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। बैठक में भागलपुर के जनप्रतिनिधियों, प्रखंड अधिकारियों, वार्ड पार्षदों, विद्यालय शिक्षकों, अभिभावकों और विभिन्न गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आम नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों और सरकारी सेवाओं को और अधिक सुगम बनाने के लिए कई सुझाव प्रस्तुत किए गए। इनमें प्रमुख सुझाव थे: विद्यालयों में शिक्षकों और अभिभावकों की साप्ताहिक बैठक आयोजित […]

Noimg

नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत के महान एवं विश्वविख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की धरती पर ऐसे असाधारण प्रतिभाशाली विद्वान पैदा हुए हैं, जिन्होंने गणित के क्षेत्र में विश्व की सोच को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन ने गणित को केवल अंकों का खेल नहीं रहने दिया, बल्कि उसे एक आध्यात्मिक अनुभूति के स्तर तक पहुंचाया। राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर […]

Noimg

भागलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जिले में अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही भागलपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कोचिंग संचालक से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान उर्दू बाजार निवासी विक्की राजपाल के रूप में हुई है। उसे सबौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पूर्व में चोरी और रंगदारी से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। यह मामला ततारपुर थाना क्षेत्र का है, जहां हाल के दिनों में एक कोचिंग संचालक से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी की रकम नहीं […]

Noimg

सुल्तानगंज शहर में अतिक्रमणकारी दुकानों पर जिला प्रशासन का चला बुलडोजर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। सुल्तानगंज शहर में जिला प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। प्रशासनिक अभियान के तहत अतिक्रमणकारी दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई नगर क्षेत्र में नालों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के उद्देश्य से की गई। इस अभियान का नेतृत्व सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचल राजस्व अधिकारी शालिनी कुमारी, नगर परिषद सुल्तानगंज की वस्तु विभाग पदाधिकारी रुचिका कुमारी तथा टाउन प्लानर पदाधिकारी सुषमा शिल्पी ने संयुक्त रूप से किया। प्रशासनिक टीम ने पूरे सुल्तानगंज शहर में घूम-घूमकर नालों और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में नालों […]

Noimg

कड़ाके की ठंड में अलाव नदारद, रिक्शाडीह अस्थायी बस स्टैंड पर यात्री बेहाल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्कूल और कॉलेजों के समय में बदलाव तो किया गया है, लेकिन आम लोगों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक अन्य इंतजामों की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। इसके कारण खासकर सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के समीप स्थित रिक्शाडीह अस्थायी बस स्टैंड पर अब तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि यह बस स्टैंड प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र माना जाता है। अलाव की व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों, राहगीरों तथा विशेष रूप से गरीब, मजदूर और दैनिक यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना […]

Noimg

सेमेस्टर-4 परीक्षा में सेमेस्टर-3 के प्रश्न पूछे जाने से बवाल, छात्राओं ने किया परीक्षा बहिष्कार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में सेमेस्टर-4 की परीक्षा के दौरान गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब हिंदी विषय की परीक्षा में सेमेस्टर-3 से संबंधित प्रश्न पूछे जाने का आरोप सामने आया। इस त्रुटि से आक्रोशित छात्राओं ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का बहिष्कार कर दिया और विरोध प्रदर्शन करते हुए सीधे विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा विभाग पहुंच गईं। छात्राओं का आरोप है कि हिंदी विषय के प्रश्नपत्र में कई ऐसे प्रश्न शामिल थे, जो सेमेस्टर-4 के निर्धारित पाठ्यक्रम से बाहर थे और पूर्ववर्ती सेमेस्टर-3 के सिलेबस से संबंधित थे। परीक्षा प्रारंभ होते ही जैसे ही छात्राओं को इस गलती की जानकारी हुई, परीक्षा केंद्रों पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में छात्राएं परीक्षा […]

Noimg

भागलपुर रंग महोत्सव 2025 में रंग जुलूस बना आकर्षण, विविधता में एकता का दिखा जीवंत स्वरूप || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। अपसंस्कृति के खिलाफ रंगकर्म, लोककला और राष्ट्रीय एकता को समर्पित रंगग्राम जन सांस्कृतिक मंच, भागलपुर के तत्वावधान में कला केंद्र, लाजपत पार्क में आयोजित तीन दिवसीय भागलपुर रंग महोत्सव 2025 पूरे उत्साह और उमंग के साथ जारी है। यह महोत्सव 20 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के तहत रविवार को भव्य रंग जुलूस का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। इस रंग जुलूस में बिहार सहित देश के नौ राज्यों से आए कलाकारों ने अपने-अपने राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, संगीत और सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से अपनी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान प्रस्तुत की। रंग जुलूस ने “विविधता में एकता” की भावना को जीवंत रूप में […]

Noimg

संन्होला में अज्ञात चार चक्का वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। संन्होला थाना क्षेत्र अंतर्गत सीढ़ीचक के पास रविवार देर शाम एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात चार चक्का वाहन ने दो पहिया वाहन सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गौतम अपने भांजे का जन्मदिन मनाने गया था। समारोह के दौरान कुछ आवश्यक सामान लाने के लिए वह दो पहिया वाहन से बाहर निकला था। इसी दौरान सीढ़ीचक के पास अनियंत्रित चार चक्का वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल गौतम कुमार […]