Category Archives: भागलपुर

Noimg

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना आगमन पर विधि प्रकोष्ठ ने किया डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के बिहार की राजधानी पटना आगमन पर बिहार भाजपा के विधि प्रकोष्ठ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा संगठन के विधि प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे। डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नितिन नवीन का स्वागत विधि प्रकोष्ठ के संयोजक विंध्याचल राय के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर विधि प्रकोष्ठ के सह-संयोजक भोला कुमार मंडल, बिहार प्रदेश प्रवक्ता वीरेश प्रसाद मिश्रा, जयप्रकाश यादव व्यास (क्षेत्रीय प्रभारी), बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी प्रसाद, प्रदेश सह-संयोजक संजय कुमार, प्रदेश पदाधिकारी […]

Noimg

पीरपैंती में प्रस्तावित अडानी पावर प्लांट के लिए कटने वाले पेड़ों के बदले तीन गुना पौधरोपण होगा: डीएम || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर जिले के पीरपैंती में प्रस्तावित अडानी पावर प्लांट (विद्युत ताप गृह) के निर्माण को लेकर बिहार सरकार द्वारा अधिग्रहित भूमि पर पेड़ कटाई का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। पेड़ कटाई शुरू होते ही पर्यावरणविदों और स्थानीय लोगों में इसके संभावित पर्यावरणीय दुष्प्रभावों को लेकर चिंता देखी जाने लगी। इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि विकास योजनाओं के तहत यदि कहीं पेड़ों की कटाई आवश्यक होती है, तो उसके बदले नियमानुसार तीन गुना अधिक पौधरोपण किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पीरपैंती में जितने पेड़ काटे जाएंगे, उससे तीन गुना अधिक पौधे लगाए जाएंगे तथा उनके संरक्षण और रखरखाव की भी समुचित व्यवस्था की […]

Noimg

नगर निगम में टकराव, वार्ड 13 के पार्षद के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। नगर निगम की स्थायी समिति बोर्ड और सामान्य बोर्ड के विरोध में शनिवार को भागलपुर में एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। यह भूख हड़ताल वार्ड संख्या 13 के पार्षद रंजीत मंडल के नेतृत्व में की गई, जिसमें परवर्ती क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मेयर वसुंधरा लाल दे पर वार्ड संख्या 13 की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया। पार्षद रंजीत मंडल ने कहा कि मेयर द्वारा वार्ड 13 में विकास कार्यों के प्रति कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वार्ड पार्षद अपने स्तर से किसी विकास कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं, तो मेयर द्वारा उसका विरोध किया जाता है। इसके कारण वार्ड […]

Noimg

घने कोहरे का रेल परिचालन पर असर, भागलपुर पहुंच रही लंबी दूरी की ट्रेनें लेट || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। शीतलहर के बीच भागलपुर समेत पूरे क्षेत्र में घने कोहरे और धुंध का असर अब रेलवे परिचालन पर भी दिखाई देने लगा है। दूसरे राज्यों और प्रदेशों से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंच रही हैं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के बीच यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि लगातार पड़ रही धुंध और कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी कर दी गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनें धीरे-धीरे अपने गंतव्य की […]

Noimg

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में लेखन कला पर छात्र कार्यशाला आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के लिए लेखन कला पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक लेखन, शब्द-ज्ञान और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जेपी कॉलेज, नारायणपुर के प्रो. विद्यानंद एवं क्षेत्रीय लेखक निशिरंजन ठाकुर रहे, जिनके मार्गदर्शन में बच्चों को लेखन की बारीकियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लेखन कला, पत्रकारिता, शब्द-ज्ञान, भाषा शुद्धता तथा संपादन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रो. विद्यानंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे लेखन के लिए श्रेष्ठ लेखकों की किताबें और लेख पढ़ना आवश्यक है। इससे भाषा की समझ विकसित होती है और लेखन […]

Noimg

भागलपुर में आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थित स्मार्ट सिटी भागलपुर के सभागार में मंगलवार को आयकर विभाग द्वारा इन्वेस्टिगेशन विंग आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर अनुपालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें हाई रिस्क रिफंड मामलों, बोगस क्लेम, धारा 80 जीजीसी के अंतर्गत फर्जी दावे, सीएसआर से जुड़े बोगस क्लेम तथा कृषि आय से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भी सहभागिता की। आयकर विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, कर परामर्शदाताओं एवं विभिन्न विभागों के आहरण एवं […]

Noimg

सुशासन सप्ताह 2025 के तहत भागलपुर में पदाधिकारियों ने ली सुशासन की प्रतिज्ञा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत भागलपुर के समीक्षा भवन में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। सुशासन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जिले में सुशासन के तहत संचालित योजनाओं एवं किए जा रहे विभिन्न कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में पारदर्शिता, जवाबदेही, सेवा प्रदायगी और नागरिक सहभागिता से जुड़े बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सुशासन सप्ताह 2025 के तहत उपस्थित सभी […]

Noimg

साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियां तेज, पटना बनेगा अंतरराष्ट्रीय खेल मंच || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से 29 दिसंबर तक बी.एन. क्लब, रामनगरी, आशियाना, पटना में आयोजित होगी, जिसे ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजन समिति पूरी तरह जुटी हुई है। इस संबंध में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह 27 दिसंबर को अपराह्न 4 बजे आयोजित किया जाएगा। वहीं 28 दिसंबर को चार लीग मैचों का आयोजन कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर (वैशाली) में […]

Noimg

भरतखंड में 70 वर्षीय बुजुर्ग की नृशंस हत्या, रंगदारी और जमीनी विवाद को लेकर अलग-अलग दावे || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। खगड़िया जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतखंड गांव में 70 वर्षीय राम बिलास राय की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर जहां मृतक के परिजन पांच लाख रुपये की रंगदारी से इनकार करने पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं स्थानीय पुलिस इसे जमीनी विवाद से जोड़कर देख रही है। परिजनों के अनुसार, घटना के दिन अचानक पांच लोग राम बिलास राय के घर पहुंचे। सभी आरोपी हथियारों से लैस थे। आरोप है कि आते ही उन्होंने रंगदारी की मांग को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे राम […]

Noimg

ठंड और घने कोहरे ने आम जनजीवन को पूरी तरह किया अस्त-व्यस्त || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दो दिनों से शहर शीतलहर की चपेट में है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय पछुआ हवा चलने से कनकनी में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि शाम होते ही घना कोहरा छा जाने से ठंड और अधिक बढ़ जाती है। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग आग और अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर अलाव तापते नजर आ […]