0
(0)

भागलपुर । सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत भागलपुर के समीक्षा भवन में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। सुशासन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जिले में सुशासन के तहत संचालित योजनाओं एवं किए जा रहे विभिन्न कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में पारदर्शिता, जवाबदेही, सेवा प्रदायगी और नागरिक सहभागिता से जुड़े बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सुशासन सप्ताह 2025 के तहत उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सुशासन की प्रतिज्ञा दिलाई। प्रतिज्ञा के दौरान उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, दक्षता एवं संवेदनशीलता जैसे सुशासन के मूल सिद्धांतों को अपनाने के लिए संकल्पित रहें। साथ ही ईमानदारी से कार्य करते हुए नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने, समावेशी विकास सुनिश्चित करने तथा सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया गया।

जिला पदाधिकारी ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त, नागरिक केंद्रित एवं उत्तरदायी प्रशासन के निर्माण के लिए सभी पदाधिकारी निरंतर प्रयास करें, ताकि आम जनता को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक में अपर समाहर्ता (पीजीआरओ), संयुक्त निदेशक जनसंपर्क, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक, जीएम डीआईसी, जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से जिले में सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: