December 23, 2025
सुशासन सप्ताह 2025 के तहत भागलपुर में पदाधिकारियों ने ली सुशासन की प्रतिज्ञा || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर । सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत भागलपुर के समीक्षा भवन में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। सुशासन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से जिले में सुशासन के तहत संचालित योजनाओं एवं किए जा रहे विभिन्न कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में पारदर्शिता, जवाबदेही, सेवा प्रदायगी और नागरिक सहभागिता से जुड़े बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सुशासन सप्ताह 2025 के तहत उपस्थित सभी […]