April 1, 2022
जीबी कॉलेज के डॉ अशोक कुमार सिन्हा बने पीजी इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष ||GS NEWS
Barun Kumar Babulजीबी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सह इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिन्हा को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय इतिहास विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया है. इस अवसर पर जीबी कॉलेज नवगछिया में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा डॉ सिन्हा को सम्मानित करते हुए विदाई दी गयी है. इस अवसर पर प्राचार्य प्रो डॉ शिवशंकर मंडल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. इस अवसर पर डॉ कलाधर मंडल, डॉ राजीव, डॉ आनंद आजाद, प्रभारी प्राचार्य शिव शंकर मंडल, डॉक्टर राजकुमार प्रसाद, प्रोफेसर अमित आलोक, प्रोफेसर मुशर्रफ हुसैन, सहायक रिजवान अली, फिरोज अहमद, डॉ उषा शर्मा, रंजन जी, मनोज जी, मुकेश जी समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की उपस्थिति देखी गयी. Barun Kumar Babul