September 19, 2020
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी को बताया बड़ा मुद्दा, कही ये बात GS NEWS
Barun Kumar Babulबिहार विधानसभा चुनाव 2020 का समय नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मिंयां तेज हो गई हैं। सत्ता पक्ष एनडीए और विपक्ष महागठबंधन सभी अपने-अपने चुनावी मुद्दों को जनता के बीच ले जाने की तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी है। वहीं एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बताया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। हर जात धर्म के युवा सरकार प्रदत्त बेरोजगारी से तंग हैं। बिहार के युवा इस बार विकास, अच्छी शिक्षा, चिकित्सा, विधि व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर युवा सरकार चुनेंगे। वह सरकार जो युवाओं के सपनों आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करना जानती […]