Category Archives: गोपालपुर

नवगछिया: जदयू मीडिया सेल नवगछिया का हुआ संगठन विस्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नवगछिया जदयू मीडिया सेल की बैठक जदयू कार्यालय नवगछिया में आयोजित हुई. बैठक के मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह थे और अध्यक्षता जिला संयोजक रवि कुमार ने किया. रवि कुमार ने संगठन विस्तार करते हुए अंकित सम्राट, विकास कुमार, सरोज चौधरी, अमित कुमार, हेमंत कुमार राज, सरजीत दास और मिथुन कुमार शर्मा को मीडिया सेल जिला कार्यसमिति का सदस्य बनाया है. वहीं घनश्याम कुमार को रंगरा,  सिकंदर कुमार को इस्माइलपुर, राजेश कुमार को गोपालपुर, अमर कुमार को नवगछिया, प्रीतम कुमार को खरीक, गोविंद कुमार मंडल को नारायणपुर और सौरव कुमार कश्यप को बिहपुर का प्रखंड संयोजक बनाया है. साथ ही बादल कुमार दास, विनोद कुमार, संजीव कुमार दास ,शैलेंद्र दास और […]

ढोलबज्जा: कदवा में, डूबने से बालक की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापनगर कदवा निवासी मदन राय के पांच वर्षीय नाती हीएम कुमार का मौत बुधवार को कोसी नदी के बुढ़ी धार में डूबने से हो गई. हीयम नवगछिया के तुलसीपुर गांव निवासी अनिल राय के पुत्र हैं. मृतक बालक का माता-पिता दोनों गूंगे हैं. करीब एक साल से हीयम दो भाई अपने मां के साथ ननिहाल में रह रहे थे. जहां हीयम अपने मामा के छोटे लड़के सुबोध के साथ बुढ़ी धार समीप अपने बसावटों पर खेल रहा था. कोसी के किनारे पर हीं बासा है. इसी बीच कब बालक पानी में डूबा किसी को पता नहीं था. जब नानी खेत से घर आई तो हीयम की खोजबीन करने लगा. काफी खोजबीन के बाद […]

नवगछिया: लोगों को तंग करना थानाध्यक्ष की आदत – नंदनी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

एसपी से मिली जिलापार्षद नंदनी सरकार की कानूनी कार्रवाई की मांग नवगछिया की जिलापार्षद भाजपा नेत्री नंदनी सरकार ने बुधवार को नवगछिया एसपी से मिलकर ढोलबज्जा के थानाध्यक्ष की लिखित शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग है. जिलापार्षद ने कहा कि ढोलबज्जा के थानाध्यक्ष राजदेव रमन थाना क्षेत्र में बेवजह लोगों को तंग करते हैं. लॉक डाउन पीरियड में किसानों के थ्रेसर को जब्त कर रकम ऐंठा गया. शराबियों को प्रोत्साहन देकर उनसे मोटी रकम लेना उनकी आदत बन गयी है. जिलापार्षद ने कहा कि दो तीन दिन पहले पछियारी बासा में चोरों को पकड़ कर रुपया लेकर उन्हें छोड़ दिया गया. जिलापार्षद ने कहा कि थानाध्यक्ष पर इस तरह के कई आरोप हैं. यही कारण है इनदिनों पुलिस शांति […]

गोपालपुर: बालक शीतल कुमार मंडल को चोरी के जुर्म में मारपीट कर किया घायल, गंभीर स्थिति में मायागंज रेसर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के गोढियारी के अवधेश मंडल के दस-बारह वर्षीय नाबालिक पुत्र को दुकान से चोरी करने के जुर्म में गाँव के ही अशोक भगत व अन्य ग्रामीणों ने दिन भर लाठी -डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया. शाम को परिजनों द्वारा इलाज हेतु पीएचसी गोपालपुर लाया गया तथा गोपालपुर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई. बालक शीतल कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल एंबुलेस से भेज दिया. पीएचसी गोपालपुर में घायल शीतल के परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह शीतल अन्य बच्चों के साथ सडक पर घूम रहा था. इसी बीच अशोक भगत व उसके पुत्र ने […]

नवगछिया: गंगा एवं कोसी नदी के जल स्तर कमी के साथ ही कटाव शुरू GS NEWS

Barun Kumar Babul0

– सकुचा के पास कोसी नदी में हुए जिओ बैग का कार्य हुआ ध्वस्त – इस्माइलपुर बिंदटोली के बीच स्पर संख्या पाँच एन वन पर  कटाव जारी नवगछिया  : गंगा एवं कोसी नदी के जल स्तर में आई कमी के बाद नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर नदी का कटाव शुरू हो गया है. कोसी के जल स्तर कम होने से नवगछिया प्रखंड के सकुचा गांव के पास कटाव को रोकने के तीन साल पूर्व करोड़ों की लागत से किए गए जियो बैग से कटाव निरोधी कार्य नदी की तेज कटाव में ध्वस्त  होकर नदी में विलीन हो गया है. कोसी नदी कटाव करते हुए तीव्रगति से गांव की ओर बढ़ रही है. कोसी नदी का कटाव शुरू हो जाने […]

नवगछिया: गोशाला रोड में किराना दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

– सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है चोरी की घटना, एक चोर का चेहरा भी है स्पष्ट नवगछिया थाना क्षेत्र के गौशाला रोड में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने किराना दुकान का ताला काटकर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी की घटना के संदर्भ में दुकान संचालक प्रदीप कुमार भगत ने नवगछिया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है. दुकान संचालक प्रदीप कुमार भगत ने बताया कि वह मंगलवार की रात दुकान बंद कर अपने घर चला गया था. सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकान का ताला टूटा हुआ देखा तो इसकी सूचना मुझे दी. सूचना मिलने पर मैं दुकान पहुंचा तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ […]