Category Archives: गोपालपुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का सीएम नीतीश के नाम एक और चिट्ठी जारी दिल्ली एम्स से GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भले दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन उनकी चिठ्ठियां बिहार के राजनीतिक हलकों में तहलका मचाये हुए है। शनिवार को उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम लिखी गई एक और चिठ्ठी जारी की गई। इस पत्र के माध्यम से भी उन्होंने सीएम से वैशाली को लेकर कई मांगें की हैं।  श्री सिंह की तीन दिनों से लगातार जारी की जा रही चिठ्ठियों में खास बात यह है कि सभी पत्र एक ही दिन लिखे गये हैं जिन्हें बारी-बारी से सार्वजनिक किया जा रहा है। शनिवार को जारी पत्र पर भी रघुवंश बाबू ने दस सितम्बर को ही हस्ताक्षर किया है।  सीएम को लिखे नए पत्र में उन्होंने वैशाली के सभी तालाबों को जल-जीवन-हरियाली […]

GOOD NEWS: पटना एयरपोर्ट से अगले सप्ताह से अलग-अलग शहरों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ेगी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पटना एयरपोर्ट से अगले सप्ताह से उड़ानों की संख्या में और अधिक इजाफा होगा। अलग-अलग शहरों के लिए और अधिक यात्री विमान उड़ान भरेंगे। नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने पटना एयरपोर्ट पर शनिवार की शाम मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। वे दरभंगा एयरपोर्ट का जायजा लेने के बाद पटना आए थे।  श्री पुरी ने यह भी कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट से यात्री विमान सेवा नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर बन रहे टर्मिनल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में नई जगह स्थापित जयप्रकाश नारायण की मूर्ति का लोकार्पण भी किया। मालूम हो कि पटना एयरपोर्ट से लॉकडाउन के पहले की […]

बिहार में कल से ट्रकों की बेमियादी हड़ताल शुरू, बढ़ेगी परेशानी कोरोना संकट में GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में सोमवार की सुबह छह बजे से बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने 20 सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। ये बातें शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में एसोसिएशन के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कही।  उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, आंदोलन चलता रहेगा। आंदोलन की सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। ट्रकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सारी सेवाएं बाधित रहेंगी। दूध, दवा, बस, एम्बुलेंस और कैश वैन को नहीं रोका जाएगा। ट्रकों के चक्का जाम होने से फल, सब्जी और अन्य खाद्य सामाग्री एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जा सकेंगे।  अध्यक्ष ने कहा कि पिछले साल 22 अक्टूबर को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने […]

नवगछिया: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने झोकी ताकत, रंगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके देकर किया स्वागत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

अंजनी कुमार कश्यप नवगछिया मे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर अररिया के भाजपा सांसद प्रदीप सिंह नवगछिया पुलिस जिला पहुँचे. नवगछिया कटिहार सीमा पर रंगरा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के नेतृत्व में जिला महामंत्री अरविंद चौधरी, विजय सिंह कुशवाहा, भाजयुमो के प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू, जिला पार्षद कुमकुम देवी, गगन चौधरी, रविरंजन, अजित सिंह, समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ बुके भेटकर उनका स्वागत किया और भाजपा एवं भाजपा सांसद प्रदीप सिंह के पक्ष में नारेबाजी की. मौके पर सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश […]

ढोलबज्जा: डायनेमो चोरी करते दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलबज्जा गरैया गांव निवासी शोभी मंडल के घर शुक्रवार की रात करीब 1:00 बजे डायनेमो चोरी करते हुए दो चोरों को रंगे हाथ पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है. जिसका खबर व वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. चोरी करते पकड़े गए दोनों युवक ढोलबज्जा के धोबिनियां बासा निवासी आमिर लाल यादव व कामदेव यादव का पुत्र बताया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि- चोरी की घटना सुन सुबह होते हीं आसपास के लोगों का जमाबड़ा शोभी मंडल मंडल के घर हो गई. जहां कुछ लोगों ने पकड़े गए दोनों चोरों को छुड़ाने का प्रयास भी कर रहे थे. इसी बीच किसी ने चोरी की घटना की जानकारी […]

ढोलबज्जा: प्रावि कार्तिक नगर में, ग्रामीणों ने चारदिवारी के निर्माण कार्य को रोका GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: कदवा दियारा पंचायत के प्रावि कार्तिक नगर कदवा में, सिमेंट वाला ईंट से हो रहे चारदिवारी के निर्माण कार्य को वहां के ग्रामीणों ने रोक लगा दी है. ग्रामीणों की मांग है कि- वहां जब भी स्कूल के चारदिवारी बने तो चिमनी भट्ठा के पक्की लाल ईंट से हीं बने नहीं तो यह चारदिवारी कभी भी धाराशाही होकर स्कूली बच्चों के साथ-साथ अन्य जान-माल की क्षति हो सकती है. छात्र जदयू जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल ने भी इस बात की समर्थन करते हुए कहा है कि- पंचायत के आदर्श उवि कदवा में जब पक्की ईंटों से चारदिवारी का निर्माण कार्य हुआ तो, फिर उसी पंचायत में संवेदकों द्वारा दो रंग का काम नहीं होना चाहिए है. पंचायत में जहां […]