Category Archives: गोपालपुर

नवगछिया: रालोसपा ने निकाला मशाल जुलूस यात्रा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : शिक्षा सुधार बनाए बटन दबाने का आधार कार्यक्रम के तहत नवगछिया के स्टेशन परिसर से वैशाली होटल तक, रालोसपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस यात्रा निकाली. इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा नितीश कुमार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर दी है उन्होंने कहा आगामी विधानसभा होने वाले चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी. इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह  ने कहा शिक्षा व्यवस्था को सही करने के लिए तथा युवाओं को रोजगार देने के लिए महागठबंधन की सरकार बनानी अति आवश्यक है इस मौके पर ,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष गुफरान अली, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जयनंदन सिंह कुशवाहा ,जिला मीडिया प्रभारी बादल कुमार, गोपाल कुमार कुशवाहा ,जितेश कुमार ,अमरजीत […]

यूको बैंक ढोलबज्जा में ऋण धारकों के लिए लगाया जा रहा है समझौता शिविर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: यूको बैंक ढोलबज्जा में, ऋण धारकों को एक सुनहरा मौका दिया जा रहा है. जो लोग ऋण बैंक की ऋण नहीं दे पा रहे हैं उन लोगों को बैंक के ऋण से मुक्त होने के लिए बैंक प्रबंधक राजीव कुमार के द्वारा 9 सितंबर से 19 सितंबर तक ऋण समझौता शिविर लगाया जा रहा है. बैंक मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि- यूको बैंक ढोलबज्जा के वैसे नए एवं पुराने ऋण धारक जिनका खाता एनपीए में चला गया है. उन सभी ऋण धारकों से शिविर में समझौता के तहत भारी छूट देकर ऋणमुक्त किया जा रहा है. मौके पर बैंक एसिस्टेंट संतोष कुमार व रिकवरी एजेंट दिवाकर जायसवाल के साथ अन्य बैंक कर्मियों उपस्थित थे. Barun Kumar Babul

पहले दिखाती थी सपने और अब नवगछिया में खूनी हो गयी है लॉटरी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ऋषव मिश्रा कृष्णा, नवगछिया : सपने लेकर सिक्किम, भूटान से बंगाल के रास्ते नवगछिया पहुंचने वाली लॉटरी यहां के लोगों को धनपति बनाने के सपने दिखाते दिखाते अब खूनी हो गयी है. नवगछिया वासियों को इसका अंदाजा तब लगा था जब पिछले वर्ष 2019 की 16 जून को मुमताज मुहल्ला निवासी मो नियाज मंसूरी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया था. उस वक्त बात सामने आयी थी कि नियाज को जैक पॉट लगा था लेकिन उसे काफी कम रकम दी गयी. इस रकम पर भी लॉटरी के धंधेबाजों की नजर थी जब नियाज ने धंधेबाजों को रकम देने से इनकार दिया था तो उसकी हत्या कर दी गयी. नियाज की हत्या के बाद पता चला था कि नवगछिया में […]

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में व्यापक पैमाने पर अनियमितता उजागर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का बुरा हाल है. शुक्रवार को सुबह जिला बीस सूत्री कमेटी के उपाध्यक्ष सह जदयू के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह के औचक निरीक्षण के क्रम में व्यापक पैमाने पर अनियमितता का मामला उजागर हुआ है. प्रसव कराने आयी मक्खातकिया की गुड़िया देवी से खुशबख्ती के नाम पर तीन सौ रूपये और लेबर रूम से वार्ड के बेड तक पहुंचाने के लिए एक सौ रूपये की वसूली करने की बात सामने आयी. नाश्ते में नियमत: अंडा गायब था जबकि दो सौ एमएल दूध की जगह महज 50 एमएल दूध और छ: ब्रेड की जगह महज दो ब्रेड ही दिये गये थे. 12 बजने को थे लेकिन किसी भी मरीज को खाना नहीं खिलाया दिया गया था. जबकि दिन […]

नवगछिया: आपसी रंजिश में तेजाब पिला कर रिक्शा चालक की हत्या GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया शहर के प्रोफेसर कोलोनी निवासी तीस वर्षीय रिक्शा चालक सुनील कुमार दास का शव मक्खातकिया स्थित नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय से दो सौ मीटर की दूरी पर एक पोखर से बरामद किया गया है. सुनील के आंख, नाक और मुंह पर खून के निशान हैं तो पूरा चेहरा बुरी तरह से चोटिल है. पूरा शरीर सूज गया था. घटना स्थल के पास ही कुछ शराब की बोतलों को पुलिस ने बरामद किया है. परिजनों का आरोप है कि सुनील की हत्या तेजाब पिला कर की गयी है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा. दोपहर बाद तक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया […]

कटिहार: बारिश से बिगड़ी शहर की सूरत, जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कटिहार: शुक्रवार की सुबह हुई जोरदार बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। शहर के अधिकांश सड़कों पर जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों में घुटना भर पानी जमा होने के कारण व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। बता दें कि जलजमाव की समस्या झेल रहे शहर में बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती रही है। नगर निगम द्वारा जलनिकासी व नाला उराही की कवायद भी बारिश के बाद कारगर नहीं हो पाती है। प्रमुख बाजारों से लेकर रियायसी मोहल्लों तक में बारिश के बाद लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल होता है। बारिश के कारण कई मोहल्लों में लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। बारिश के कारण […]