Category Archives: घटना

Noimg

पत्नी के छोड़ने से तन्हा था कल्लू, अवसाद में आकर दे दी जान ||GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर से प्रदीप विद्रोही कहलगांव (भागलपुर)। कहलगांव नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन निवासी मो. बेलाल के 34 वर्षीय पुत्र नसीम उर्फ मो. कल्लू ने सोमवार को अवसाद में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना दिन के लगभग तीन बजे की बताई जा रही है, जब कल्लू ने अपने घर की छत में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जब परिजन घर पहुंचे तो कल्लू को फांसी के फंदे से लटका पाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। छह साल पहले हुई थी शादी, पत्नी के छोड़ने से था दुखी परिजनों ने बताया कि कल्लू तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर […]

Noimg

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचा  || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 4 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी सोमवार को सुल्तानगंज थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी चंद्रभूषण ने दी। डीएसपी ने बताया कि रविवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो की जांच के बाद जगदीशपुर थाना में सनहा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्यापन कर आरोपी संतोष कुमार मंडल को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में संतोष मंडल ने वायरल वीडियो में दिखाए गए हथियार और कारतूस […]

Noimg

शादी नहीं होने से नाराज युवती ने लगाई फांसी: पिता बोले- दो बार प्रेमी के साथ भागी थी, आठ दिन पहले नेपाल से लौटी || GS NEWS

DESK 1010

बिहार में 20 वर्षीय रोबिना खातून ने प्रेमी से शादी न होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। दो बार घर से भाग चुकी थी युवती मृतका के पिता मंजूर मियां ने बताया कि पढ़ाई के दौरान रोबिना का एक युवक से प्रेम संबंध हो गया था। वह शादी करने की जिद में दो बार घर से भाग चुकी थी। आठ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ नेपाल भाग गई थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसे बरामद किया था। प्रेमी से शादी की जिद परिजनों ने रोबिना को दूसरी जगह शादी करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। वह अपने प्रेमी के साथ ही शादी […]

Noimg

भंगाबांध में किसान के पोखर में जहर देकर लाखों की मछली का नुकसान ।। GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी पंचायत स्थित भंगाबांध के पास एक किसान के पोखर में जहर देकर लाखों रुपये की मछली को मारा गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मिरहट्टी गांव के किसान नागेश्वर यादव ने बताया कि 12 जनवरी 2025 की रात उनके पोखर में जहर डाल दिया गया, जिससे लगभग दो लाख रुपये की मछली मर गई। नागेश्वर यादव ने सुल्तानगंज थाने में लिखित आवेदन देकर अपने भतीजों बुलाकी यादव, अदालत यादव और उनके सहयोगियों धर्मेंद्र महतो, राजकपूर महतो, दिलखुश महतो, संतोष महतो और रंजीत महतो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान ने यह भी कहा कि इससे पहले भी आरोपियों ने उनके पोखर से हजारों रुपये की मछली चोरी की थी, […]

Noimg

शाहकुंड में सामूहिक दुष्कर्म का सफल उद्वेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार ।। GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने सफल उद्वेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में हुई, जहां एक युवक और युवती घूमने गए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की और युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने शाहकुंड थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी और पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया इस संबंध […]

Noimg

बेटी के ससुराल निमंत्रण देने गए पिता की पिटाई, अस्पताल में भर्ती ।।GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बेटी के ससुराल निमंत्रण देने गए पिता अरुण यादव की ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। अरुण यादव, जो झारखंड के साहिबगंज जिले के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घायल के पुत्र देवाशीष कुमार ने बताया कि उनके दादाजी का देहांत हो गया था, जिसका निमंत्रण देने उनके पिता अपनी बहन के ससुराल पहुंचे थे। वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने लोहे की रॉड और अन्य चीजों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। देवाशीष ने यह भी बताया कि उनकी बहन की शादी 2019 में बलुआचक के खरौनी गांव के अमरेश यादव से हुई थी। […]

Noimg

छः दिन बाद चौकीदार का शव बरामद ।। GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर-खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में कार्यरत चौकीदार गुगली साह का शव लापता होने के छह दिन बाद 12 जनवरी को नदी से बरामद किया गया। शव को भागलपुर पोस्टमार्टम हाउस में ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों के अनुसार, गुगली साह 6 जनवरी को ड्यूटी पर जाने के बाद से लापता थे। इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। बीते दिन दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने नदी में शव होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद परिजनों ने वर्दी देखकर शव की पहचान की। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है और चौकीदार की मौत के कारणों का पता […]

Noimg

गोली लगने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत ।।GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान गोली लगने से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेव गांव निवासी और ग्राम प्रधान होलिकोडा के रूप में हुई है। यह घटना मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के कारण हुई बताई जा रही है। मृतक की भाभी गौरी देवी ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ आए और ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में मृतक के पेट में गोली लग गई। परिजन तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से साहिबगंज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो […]

Noimg

अवैध गांजा के साथ महिला गिरफ्तार ।। GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर जिले के बुद्धूचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला, रूपा देवी, को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रूपा देवी अपने घर में गांजा की बिक्री करती है। सूचना मिलते ही बुद्धूचक थाना की गश्ती टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और रूपा देवी के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर रूपा देवी भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। रूपा देवी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया। हालांकि, बरामद गांजे की सटीक मात्रा का खुलासा अभी नहीं किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रूपा देवी से पूछताछ की […]