Category Archives: ढोलबज्जा

Noimg

नवगछिया के कदवा छठ घाट पर नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम || GS NEWS

DESK 040

ग्रामीण चिकित्सक सदानंद यादव के एकलौते पुत्र थे मृतक सुमित नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा दियारा पंचायत अंतर्गत कंचनपुर के छठ घाट पर रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने के एक किशोर की मौत डूबने से हो गई। बताया जा रहा है कि- मृतक कंचनपुर कदवा (बरौड़) निवासी ग्रामीण चिकित्सक सदानंद यादव के 13 वर्षीय एकलौते पुत्र सुमित कुमार है। ग्रामीणों ने बताया कि- छठ पूजा को लेकर संध्या अर्घ के समय सपरिवार कंचनपुर के घाट गए हुए थे। जहां पूजा को लेकर घाट पर बेरिकेडिंग भी लगाया गया है। बावजूद सुमित कुमार नहाने के दौरान अथाह पानी में चला गया होगा। घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब सपरिवार डालिया लेकर घर पहुंच गए और सुमित […]

Noimg

नवगछिया : कदवा भरोसा सिंह टोला में शार्ट सर्किट से लगी आग, कोचिंग के दो कमरे जले || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया | कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरोसा सिंह टोला के मैथ एंड साइंस क्लासेज कोचिंग सेंटर में आज बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग प्रवीण कुमार साह की कोचिंग में लगी। जहां स्कूल के फूस वाली एक क्लासरूम पूरी तरह व दुसरा रूम आधा जला है। क्लास रूम समेत पठन-पाठन के करीब 40-50 हजार की संपत्ति जलने की बात कही जा रही है। जहां आग लगने की शौर सुन दौड़ कर आए ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू कर लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया जिप नंदनी सरकार ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिली। वहीं घटना की सूचना नवगछिया सीओ को दे दी गई है। पीड़ित कोचिंग संचालक देर शाम लिखित आवेदन […]

नवगछिया पीएचसी व ढोलबज्जा एपीएचसी में सुरक्षाकर्मी की मांग को लेकर आयुक्त और डीएम को सौंपा ज्ञापन || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया पीएचसी व ढोलबज्जा एपीएचसी में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करवाने को लेकर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया ने भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त दयानिधान पांडेय और जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा है. जिसमें दोनों अस्पतालों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग की मांग करते हुए प्रशांत ने बताया है कि- पहले नवगछिया पीएचसी में 6 सुरक्षाकर्मी तैनात थे. लेकिन, उन सभी को बिना किसी कारण के भागलपुर सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा के द्वारा हटा दिया गया है. जिसके कारण उन सभी छह सुरक्षाकर्मियों की रोजी-रोटी बहुत ही दयनीय स्थिति से चल रही है. नवगछिया पीएचसी से सुरक्षाकर्मियों के हटा लिए जाने से असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. […]

Noimg

नवगछिया के कदवा में अपराधियों ने किसान को सोए अवस्था में गोली मार की हत्या || GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा : नवगछिया अनुमंडल के कदवा ओपी थाना क्षेत्र के पंचगछिया टोला बहियार में बासा पर सो रहे 55 वर्षीय किसान नागेश्वर सिंह की रात करीब 9:00 बजे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने नागेश्वर सिंह को तीन गोलियां सीने व पीट पर मारी है. घर वालों को हत्या की जानकारी आज उस समय हुई जब मृतक के परिजन बासा पर मवेशियों को चारा देने गए. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों मृतक के शव को देखने पहुंचे. वहीं घटना की सूचना मिलते ही कदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दिया. परिजनों ने शव उठाने नहीं दे रहे थे. वह […]