October 1, 2022
नवगछिया में टीबी स्क्रीनिंग कैंप लगाकर की गई जांच || GS NEWS
Barun Kumar Babulनवगछिया के नया टोला के वार्ड नंबर- 8 में उमेश पंडित के दरवाजे पर राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 76 मरीजों का स्क्रीनिंग किया गया तथा टीबी के संभावित 5 मरीजों का जांच के लिए बलगम का सैंपल लिया गया।जांच टीम में एसटीएलएस शंकर कुमार, एसटीएस मनीष माधव, समाजसेवी उमेश पंडित, आंगनबाड़ी सेविका रूपा देवी, आशा कार्यकर्ता निर्मला देवी के सहयोग से ग्रामीणों को जागरूक कर जांच किया गया। Barun Kumar Babul