Category Archives: नवगछिया

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के पंजीकरण हेतु एनएसएस द्वारा भागलपुर में चलाया जा रहा विशेष अभियान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : 25 सितंबर को राजभवन, पटना में राज्यपाल के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बिहार-झारखंड क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार तथा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव उपस्थित थे। बैठक में निर्देशित किया गया कि प्रत्येक विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की संख्या में वृद्धि की जाए। इस निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय सेवा योजना, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर द्वारा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग […]

न्यायालय के आदेश के बाद भी दबंगों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने का कर रहा प्रयास ||GS NEWS

DESK20250

दबंगों ने बल पूर्वक निर्माण कार्य रोका, गाली-गलौज करके मजदूरों को भगाया पीड़ित ने नवगछिया एसपी, एसडीओ, नारायणपुर सीओ एवं भवानीपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर लगाया न्याय की गुहार भागलपुर संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर बाजार वार्ड संख्या- 8 में दबंगों द्वारा न्यायालय के आदेश का अवहेलना करते हुए दूसरे की जमीन पर जबरन कब्जा करने तथा बल पूर्वक निर्माण कार्य रोकने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी गोपाल पोद्दार पिता गंगाधर पोद्दार ने नवगछिया एसपी, एसडीओ, नारायणपुर सीओ एवं भवानीपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। आवेदन में लिखा है कि मधुरापुर बाजार स्थित खाता- 371, खेसरा- 1981 व 1993, रकवा- 2.5 डिसमिल मेरा ख़ातियानी […]

बिहपुर में हजरत नूनुआ शाह पीर रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स-ए-पाक श्रद्धा और सौहार्द के साथ संपन्न ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर। जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार स्थित रेलवे अस्पताल के पीछे हजरत नूनुआ शाह पीर रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स-ए-पाक बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान सेवक सुबोध कुमार और नित्यानंद प्रसाद की अगुआई में मजार पर चादरपोशी से हुई। इसके बाद नियाज, फातिहा और दुआओं का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मजार परिसर को रंगीन बल्बों, झिलमिलाती लाइटों और सजावटी सामग्री से खूबसूरती से सजाया गया था, जिससे पूरा स्थल भक्ति और आस्था के वातावरण में डूबा नजर आया। सुबोध कुमार और ताराकांत राय ने बताया कि हजरत नूनुआ शाह पीर के इस उर्स […]

ज्ञान वाटिका में केबीसी गेम की तैयारी शुरू, FIC का वितरण आज से ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम ‘कौन बनेगा चैंपियन’ (केबीसी) प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से गेम के पहले फर्स्ट इंफॉर्मेशन कार्ड (FIC) के वितरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह कार्ड विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा, ताकि वे इसे अपने अभिभावकों को सौंप सकें। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम की तारीख की औपचारिक घोषणा के साथ इनविटेशन कार्ड को भी जारी किया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से सभी बच्चों को ‘कौन बनेगा चैंपियन’ प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त होगी। केबीसी गेम हॉट सीट 16 नवंबर 2025, दिन रविवार को ज्ञान वाटिका परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विद्यालय […]

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नवगछिया में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और जिला पुलिस ने किया फ्लैग मार्च ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) एवं संबंधित थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्षों ने किया। फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा बलों ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल एवं वाहन से भ्रमण किया और आम जनता को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, चुनाव को देखते हुए जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के […]

भवानीपुर में सर्पदंश से चार वर्षीय बालक घायल, समय पर उपचार से बची जान ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार को एक चार वर्षीय बालक सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजनों ने बताया कि कार्तिक कुमार, पिता नितेश कुमार शर्मा, उम्र लगभग चार वर्ष, किसी चीज को देखने के लिए सड़क की ओर गया था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बच्चे के पैर में जख्म देखा और तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई घंटों तक बच्चे को निगरानी में रखा। उपचार के बाद जब उसकी हालत स्थिर हो गई, तब डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया। परिजनों ने राहत की सांस […]

तेज रफ्तार टोटो की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, इलाके में फैली सनसनी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसा पक्की सड़क के पास उस समय हुआ जब 65 वर्षीय प्रभा देवी सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि प्रभा देवी सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुटे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना घोघा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज […]

नवगछिया में शुरू होने जा रहा है Naugachia Premier League,रजिस्ट्रेशन शुरू ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। क्रिकेट प्रेमियों के लिए नवगछिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल की तर्ज पर अब नवगछिया में भी क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। स्थानीय स्तर पर आयोजित होने जा रहा है “Naugachia Premier League (NPL)”। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के छिपे हुए क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है। इस लीग के संचालन के लिए एक टीम गठित की गई है, जिसमें राजेश कुमार झा को सचिव, शैलेश कुमार को अध्यक्ष, निखिल रंजन को संचालक तथा संतोष बब्बू को प्रभारी बनाया गया है। Naugachia Premier League में कुल छह टीमें शामिल की गई हैं, जिनके नाम और कप्तान इस प्रकार हैं – आयोजकों ने बताया कि यह लीग नवगछिया के […]

राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में भाग लेने मैसूर के लिए रवाना हुए धर्मचंद भगत ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया के प्रतिभावान खिलाड़ी धर्मचंद भगत आज राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मैसूर, कर्नाटक के लिए रवाना हुए। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 50वीं राष्ट्रीय योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 अक्टूबर तक मैसूर में किया जाएगा। नवगछिया योगा अकैडमी के मुख्य कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि धर्मचंद भगत ने हाल ही में बिहार योगा संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उत्कृष्टता साबित की थी। उसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बिहार टीम में शामिल किया गया है, जिससे नवगछिया और पूरे भागलपुर जिले का गौरव बढ़ा है। धर्मचंद के मैसूर रवाना होने के अवसर पर जिला योगा संघ के अध्यक्ष आर. पी. राकेश, उपाध्यक्ष रामकुमार […]

Noimg

तेतरी मेला परिसर में जानलेवा हमला का आरोप,थाने में दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव निवासी गौतम कुमार पिता – नरेन्द्र सिंह ने लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 03 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 9 बजे जब वह अपने ग्रामीण मार्ग से घर लौट रहे थे, तभी तेतरी दुर्गा स्थान चौक के पास हिमांशु राय, सुधांशु राय (दोनों पिता – स्व. सुभाष राय), मिथिलेश मंडल (पिता – रमेश मंडल), शोले चौधरी (पिता – स्व. राम चौधरी), मोहन राय (पिता – स्व. नारायण राय), राजकुमार सिंह (पिता – पंचानंद सिंह) सहित करीब दस अज्ञात लोगों ने उन्हें, उनके भाई संजीव कुमार सिंह, सिकंदर शमी और मित्र विमल कुमार सिंह को चारों ओर से घेर लिया। गौतम ने बताया कि सभी […]