Category Archives: नवगछिया

Noimg

तेज रफ्तार हाइवा व टोटो की हुई जोरदार टक्कर,चार घायल ||GS NEWS

DESK20250

लोजपा रामविलास की रैली में जा रहे थे चारो युवक नवगछिया एसपी कोठी के समीप एनएच 31 पर हुआ हादसा नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एसपी कोठी के समीप रविवार को दोपहर करीब 12:45 बजे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइवा से ई-रिक्शा (टोटो) वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही यात्रियों से भरी टोटो एनएच 31 पर पलट गई। हादसे में टोटो का फरख्च्चा उड़ गया। वही ई-रिक्शा पर सवार कुल 4 यात्री घायल हो गए। घायलों में रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी चालक अभिषेक कुमार जायसवाल पिता सुबोध कुमार जायसवाल 25 वर्ष व पंकज कुमार पिता स्व महेश प्रसाद साह 39 वर्ष, नवगछिया थाना चौक निवासी विकास […]

Noimg

नारायणपुर में बहुजन प्रोत्साहन सम्मान समारोह आयोजित || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर: नारायणपुर गांव के वार्ड नंबर एक में बहुजन प्रोत्साहन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह का उद्घाटन पूर्व सांसद प्रत्याशी पूनम सिंह कुशवाहा, जीविका दीदी सीमा कुमारी और मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। समारोह के दौरान भ्रमरपुर के शहीद शनिचर रविदास के पौत्र विकास को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय रविदास ने कहा कि बहुजन समाज के प्रत्येक वोट का उपयोग समाज की सुरक्षा और नेतृत्व निर्माण के लिए होना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभु यादव ने की। इस दौरान वार्ड नंबर एक के गरीब बच्चों को कंपास, कलम और कॉपियां भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कई लोगों को बाबा साहब […]

Noimg

नवगछिया जीरो माइल पर केला बेचने वाले युवक की दबंग दुकानदार ने की बेरहमी से पिटाई, मायागंज रेफर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। जीरो माइल क्षेत्र में शनिवार की शाम एक बड़ा मामला सामने आया। यहां एक केला बेचने वाले व्यक्ति को दबंग दुकानदार ने दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान विपिन कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय पन्ना लाल सिंह, निवासी महदतपुर, थाना नवगछिया के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि वह जीरो माइल चौक कर केला बेचने का काम करता है। घटना के समय वह एक दुकान के सामने से गुजर रहा था, तभी गलती से पांव लग गया। इसी बात पर दुकानदार मनीष कुमार ने गाली-गलौज करना शुरू […]

Noimg

ज्ञान वाटिका विद्यालय में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन उत्साहपूर्वक सम्पन्न ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल स्थित सुप्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का पहला चरण प्रवेशिका के दूसरे दिन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण कर्मचारी पूर्णिमा जी और उनके सहयोगियों ने बच्चों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण प्रदान किया। एक घंटे के सत्र में बच्चों ने स्काउट-गाइड अनुशासन के तहत परेड, स्पेशल क्लैप, चिक क्लैप और स्काउट क्लैप सहित अनेक गतिविधियों का अभ्यास किया। प्रशिक्षण कर्मचारियों ने बच्चों को इन गतिविधियों के महत्व से अवगत कराया और बताया कि ये अभ्यास न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि टीम वर्क, एकाग्रता और अनुशासन की भावना को भी विकसित करते हैं। बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग […]

Noimg

नवगछिया में मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष दिनेश सर्राफ को दी गई श्रद्धांजलि ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नवगछिया शाखा के अध्यक्ष दिनेश कुमार सर्राफ के निधन पर स्थानीय समाज में गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनके सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय बाल भारती विद्यालय, पोस्ट ऑफिस रोड स्थित प्रांगण में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मारवाड़ी सम्मेलन की प्रांतीय कार्यकारिणी के वरीय उपाध्यक्ष अशोक भिवानीवाला (भागलपुर), क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंग प्रदेश विनोद केजरीवाल, क्षेत्रीय सहायक मंत्री विनय प्रकाश, भागलपुर से अभिषेक जैन और पद्म जैन, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया तथा खरीक शाखा अध्यक्ष प्रदीप जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन बाल भारती विद्यालय के उपाध्यक्ष अजय रूंगटा ने किया। नवगछिया शाखा के मंत्री विनोद केजरीवाल ने कहा कि दिनेश सर्राफ का स्नेह, मार्गदर्शन और नि:स्वार्थ योगदान समाज के लिए […]

Noimg

कुलपति ने जेपी कॉलेज नारायणपुर में विस्तार पटल का किया उद्घाटन ||GS NEWS

DESK20250

नारायणपुर : जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर में शनिवार को तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिमलेन्दु शेखर झा ने कुलाधिपति के निर्देश पर ‘विस्तार पटल’ कार्यालय कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे और कॉलेज निरीक्षक डॉ. संजय झा भी मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान कुलपति ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इमरान खॉ को इस विस्तार पटल कार्यालय का नोडल अधिकारी नियुक्त किया। इस पटल के अंतर्गत जेपी कॉलेज नारायणपुर, एसडी कॉलेज गौरीपुर और एलएनबीजे कॉलेज भ्रमरपुर को जोड़ा गया है। कुलपति ने कहा कि यहां छात्रों की समस्याओं जैसे रिजल्ट सुधार, नाम सुधार, अंक पत्र से जुड़ी दिक्कतों (मूल प्रमाणपत्र को छोड़कर) का निपटारा आवेदन के माध्यम से किया जाएगा। कुलपति ने कार्यालय की आधारभूत […]